scorecardresearch

Ayushman: आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने और कार्ड बनवाने के लिए किन चीजों की पड़ती है जरूरत?

Ayushman Bharat PMJAY Eligibility: आयुष्मान भारत योजना क्या है, इसके उद्देश्य क्या हैं, किसे फायदा मिलता है और कार्ड बनवाने और सेवाएं लेने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है. यहां पूरी डिटेल देखें

Ayushman Bharat PMJAY Eligibility: आयुष्मान भारत योजना क्या है, इसके उद्देश्य क्या हैं, किसे फायदा मिलता है और कार्ड बनवाने और सेवाएं लेने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है. यहां पूरी डिटेल देखें

author-image
FE Hindi Desk
New Update
ayushman PVC card 2

आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से ऊपर के सभी लोग साल में 5 लाख रुपये तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त करा सकते हैं. (Image: X/AyushmanNHA)

Ayushman Bharat PMJAY Scheme Eligibility, Required Documents and more: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अब लाखों परिवारों के लिये अस्पताल में भर्ती के खर्च से सुरक्षा देने वाला देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम बन चुका है. यह सिर्फ आर्थिक सहारा नहीं देता, बल्कि गंभीर बीमारियों के इलाज को बिना खर्चे के उपलब्ध कराने की एक मजबूत व्यवस्था भी प्रदान करता है. मोबाइल ऐप, पात्रता विस्तार और लगातार बढ़ते अस्पताल नेटवर्क के साथ यह योजना नागरिकों के लिये और अधिक लाभदायक बन गई है.

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत क्या है

आयुष्मान भारत योजना के तहत हर परिवार को साल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जिसमें छोटे-बड़े ज्यादातर अस्पतालों के उपचार शामिल हैं. परिवार के सदस्यों की कोई सीमा नहीं है, इसलिए बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इस योजना में कवर होते हैं. इलाज से पहले और बाद का खर्च भी योजना में शामिल है, और सबसे खास बात यह है कि पुरानी बीमारियों का इलाज भी पहले दिन से ही मुफ्त मिलता है. अस्पताल में भर्ती होने पर यात्रा का खर्च भी सरकार द्वारा दिया जाता है.

Advertisment

योजना के तहत देशभर में इम्पैनल्ड सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती उपचार के लिये कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराती है. इसमें 15 हजार से अधिक उपचार पैकेज शामिल हैं जिनमें स्त्री रोग, ऑर्थो, किडनी ट्रांसप्लांट, जनरल सर्जरी और नियोनेटल केयर जैसी गंभीर सेवाएं भी शामिल हैं.

Also read : PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़े 86.36 लाख लोगों को कब मिलेंगे 9000 रुपये, एक्स्ट्रा टॉप अप को लेकर क्या है अपडेट?

योजना के उद्देश्य

योजना का मुख्य लक्ष्य कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को गंभीर बीमारियों के भारी अस्पताल खर्च से बचाना है. इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण इलाज को सुलभ बनाना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिये सुरक्षित स्वास्थ्य ढांचा तैयार करना, देशभर में सूचीबद्ध अस्पतालों का उपयोग बढ़ाना और नागरिकों को उपचार के लिये कैशलेस सुविधा प्रदान करना है.

साथ ही यह योजना 70 साल से ऊपर के लोगों को भी शामिल करती है जिन्हें निजी बीमा कंपनियां आमतौर पर कवर नहीं करतीं. यह वरिष्ठ नागरिकों को आयु सम्बंधित बीमारियों के उपचार के लिये मजबूत सहारा प्रदान करता है.

योजना का लाभ कैसे मिलता है

आयुष्मान भारत योजना का लाभ पाने के लिये सबसे जरूरी है कि व्यक्ति चिन्हित लाभार्थी हो. प्रारम्भिक सूची सामाजिक और आर्थिक जनगणना (SECC 2011) के आधार पर तैयार की गई थी, जिसके बाद कई कैटेगरी को शामिल किया गया है. फिलहाल अंत्योदय योजना के लाभार्थी, श्रम बोर्ड के पंजीकृत श्रमिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स, कुंभ मेला वर्कर्स और 70 साल से ऊपर के सभी लोग पात्र माने जाते हैं.

आयुष्मान यूपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक फिलहाल राज्य में इस समय, योजना में कोई नई परिवार को नहीं जोड़ा जा सकता. लेकिन जिन परिवारों के नाम पहले से SECC लिस्ट में हैं, उन परिवारों में नए सदस्य जरूर जोड़े जा सकते हैं, बस इसके लिए उस व्यक्ति की आधार, फैमिली आईडी और SECC डेटा में परिवार से संबंध साबित करना होगा.

Also read : Baal Aadhaar: बच्चे का आधार बनवाना है बेहद आसान, इन डाक्यूमेंट के साथ कुछ ही मिनट में हो जाएगा काम

नई शादी हुई है, अपनी पत्नी का इस डाक्यूमेंट से बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

नई शादियों के मामले में, अगर पति का परिवार आयुष्मान योजना का लाभार्थी है तो ऐसी स्थिति में पत्नी को भी इस दायरे में लाने के लिए आधार नंबर, फैमिली आईडी यानी राशन कार्ड जिनपर उनका भी नाम दर्ज हो, आधार लिंक मोबाइल नंबर और अनिवार्य रुप से मैरिज सर्टिफिकेट और पति के PMJAY ID की मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे. कार्ड बनवाने के लिए CSC सेंटर, जनसेवा केंद्र या फिर इम्पैनल्ड हास्पिटल मतलब जिस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज होता है वहां मौजूद पीएम आरोग्य मित्र से संपर्क करके आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

योजना का लाभ उठाने के लिये आधार बेस्ड पहचान वेरीफिकेशन यानी eKYC जरुरी है. लाभार्थी आयुष्मान ऐप, बेनिफिशियरी वेबसाइट या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी पात्रता जांच सकते हैं और कार्ड बनवा सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है.

आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे बनाएं

आयुष्मान वय वंदना कार्ड वरिष्ठ नागरिकों (70 साल और उससे ज्यादा उम्र वालों) के लिए एक विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है, जिसके तहत उन्हें 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है. यह कार्ड आप वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से बना सकते हैं. नीचे दोनों तरीकों की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है.

मोबाइल ऐप पर ऐसे करें अप्लाई

गूगल प्ले स्टोर से "Ayushman App" डाउनलोड करें.

ऐप खोलें और "बेनिफिशियरी (Beneficiary) के रूप में लॉगिन करने के लिए ऑपरेटर की बजाय इस विकल्प पर क्लिक करें.

मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें, फिर OTP से लॉगिन करें.

"70+ वर्ष के लिए नामांकन" विकल्प चुनें.

आधार विवरण दर्ज करें और ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें.

अन्य आवश्यक जानकारी भरें, फोटो अपलोड करें और सबमिट करें.

कुछ समय बाद, ऐप में ही आपका कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा.

कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नीचे शेयर किए गए वीडियो को भी मदद ले सकते हैं.

वेबसाइट के माध्यम से ऐसे कार्ड के लिए करें अप्लाई

आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें, फिर OTP डालकर लॉगिन करें.

होमपेज पर "वरिष्ठ नागरिक (70+)" के लिए नामांकन बैनर पर क्लिक करें.

आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें. यदि पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो "नया नामांकन" विकल्प चुनें.

ई-केवाईसी के लिए आधार OTP या फिंगरप्रिंट/आईरिस स्कैन का चयन करें.

सहमति दें, आवश्यक विवरण भरें और लाइव फोटो अपलोड करें.

सबमिट करने के बाद, 15-20 मिनट में आपका कार्ड डाउनलोड के लिए तैयार हो जाएगा.

अस्पताल और सेवाएं

इम्पैनल्ड सरकारी और निजी अस्पतालों में सभी को कैशलेस उपचार मिलता है. लेकिन हर अस्पताल में हर विशेष उपचार उपलब्ध नहीं होता, इसलिए गंभीर बीमारी की स्थिति में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि संबंधित अस्पताल उस विशेष पैकेज के लिये इम्पैनल्ड हो.

इलाज के दौरान लाभार्थी से किसी भी प्रकार का भुगतान मांगना नियमों के विरुद्ध है. किसी भी अनियमितता की स्थिति में टोल फ्री हेल्पलाइन 14555 या 180018004444 पर शिकायत की जा सकती है. शिकायत दर्ज होने पर संबंधित अस्पताल पर कार्रवाई की जाती है.

लोगों को योजना की जानकारी आसानी से मिल सके इसके लिये आयुष्मान सारथी ऐप () शुरू किया गया है. यह ऐप आसपास के इम्पैनल्ड अस्पतालों और उपलब्ध सुविधाओं की सूची बताता है. ग्रामीण क्षेत्रों में आशा वर्कर्स को अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे घर-घर जाकर पात्रता जांचने और कार्ड बनवाने में लोगों की मदद कर सकें.

Ayushman Bharat