/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/29/ayushman-card-vs-abha-card-2025-11-29-10-48-45.jpg)
आभा कार्ड यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के अनेक फायदे हैं. इससे मेडिकल रिपोर्ट्स, दवाओं की पर्चियां, ब्लड ग्रुप की जानकारी, डॉक्टर कौन है, उसकी जानकारी, ये सब एक साथ रिकॉर्ड में रहेगा. (Image: X/@AyushmanNHA)
ABHA Card vs Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड को लेकर अभी भी कुछ लोगों के बीच कनफ्यूजन बना हुआ है. दोनों जरूरी कार्य क्या हैं? क्या आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड हर कोई बनवा सकता है. दोनों के बीच क्या कनेक्शन है. आज इस लेकर हम दोनों यूनिक कार्ड के बारे में विस्तार से समझेंगे?
क्या है आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड, भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत जारी किया गया एक हेल्थ कार्ड है, जिसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस और पेपरलेस इलाज देशभर के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलता है।
आयुष्मान कार्ड के प्रमुख फायदे
- देशभर के इम्पैनल्ड अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस उपचार
- 1900+ से अधिक मेडिकल और सर्जिकल प्रक्रियाएँ शामिल
- अस्पताल में भर्ती, टेस्ट, सर्जरी, दवाएं—सबका खर्च सरकार उठाती है
- कहीं भी इलाज कराने की सुविधा—राज्य की सीमा की बाध्यता नहीं
- स्वास्थ्य सेवाएँ पूरी तरह कैशलेस और पेपरलेस
- कार्ड खो जाने पर आसानी से दोबारा प्राप्त करने की सुविधा
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता
आयुष्मान कार्ड केवल SECC-2011 (सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011) में चिन्हित परिवारों को मिलता है
कार्ड तभी बनेगा जब लाभार्थी का नाम सरकारी डेटा में शामिल हो
पात्रता जांचने के आधिकारिक माध्यम
- beneficiary.nha.gov.in
- आयुष्मान ऐप (Ayushman App)
- निकट के सूचीबद्ध अस्पताल
- निकट के CSC केंद्र
आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं?
- वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाएं
- या मोबाइल में Ayushman App डाउनलोड करें
- आधार नंबर से eKYC करें
- फोटो अपलोड करें
- पात्रता मिलते ही कार्ड तैयार हो जाता है
आप अपना PVC (प्लास्टिक) आयुष्मान कार्ड किसी भी CSC केंद्र या सूचीबद्ध अस्पताल से निकलवा सकते हैं।
कार्ड खो जाए तो कैसे निकालें?
कार्ड खोने पर आप उसे निम्न माध्यमों से दोबारा प्राप्त कर सकते हैं
- hospitals.pmjay.gov.in/Search/
- Ayushman App
- beneficiary.nha.gov.in
- नजदीकी CSC केंद्र
आयुष्मान वय वंदना कार्ड क्या है?
यह आयुष्मान कार्ड के जैसी है लेकिन यह गोल्डेन कार्ड सिर्फ 70 साल से ऊपर के लोगों को जारी होता है.
- 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड
- आय वर्ग की कोई बाध्यता नहीं सभी 70 साल के ऊपर नागरिक पात्र
- इससे भी सालाना ₹5 लाख तक का कैशलेस और पेपरलेस उपचार मिलता है
- किसी भी अस्पताल में सूचीबद्ध पैकेज के तहत मुफ्त इलाज उपलब्ध
- इस कार्ड के लिए पहले से आयुष्मान कार्ड होना जरूरी नहीं है
- कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार आवश्यक है
- कोई शुल्क नहीं लिया जाता
कैसे बनाएं वय वंदना कार्ड?
- सिर्फ आधार कार्ड द्वारा KYC
- Ayushman App के माध्यम से घर बैठे
- beneficiary.gov.in
- नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल
14555 पर कॉल कर भी जानकारी ले सकते हैं
क्या है ABHA नंबर?
भारत अब एक ऐसी दिशा में बढ़ चुका है जहां स्वास्थ्य सेवाएं न सिर्फ डिजिटल हो रही हैं, बल्कि पूरी तरह मरीज-केंद्रित भी बन रही हैं. जैसे आधार नंबर ने पहचान व्यवस्था को बदला था, उसी तरह ABHA नंबर देश की हेल्थकेयर व्यवस्था को नया ढांचा दे रहा है. हर नागरिक के लिए एक यूनिक डिजिटल Health ID अब हकीकत बन चुकी है, जिसका मकसद है. आपके सभी मेडिकल रिकॉर्ड को एक सुरक्षित, पेपरलेस और आपके कंट्रोल वाले डिजिटल सिस्टम में जोड़ना. यह भारत की स्वास्थ्य क्रांति का अगला बड़ा कदम है.
भारत सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) ने एक ऐसा बदलाव शुरू किया है जो आने वाले समय में डॉक्टर से मिलने के अनुभव से लेकर मेडिकल रिकॉर्ड रखने तक सब कुछ बदल देगा. इसके तहत हर नागरिक के लिए एक विशिष्ट डिजिटल Health ID, जिसे ABHA नंबर कहा जाता है, उपलब्ध कराया जा रहा है.
ABHA नंबर बिल्कुल आधार नंबर की तरह यूनिक होता है, लेकिन इसका उपयोग केवल स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के लिए किया जाता है. यह 14 अंकों की विशिष्ट पहचान आपके सभी हेल्थ रिकॉर्ड्स को डिजिटल रूप में एक जगह जोड़ने की सुविधा देता है.
आभा नंबर क्यों बनाएं?
अब भारत का हर नागरिक अपने लिए एक विशिष्ट डिजिटल हेल्थ आईडी बना सकता है, जिसे आभा नंबर कहा जाता है. यह बिल्कुल आधार नंबर की तरह यूनिक होता है, लेकिन इसका उपयोग केवल स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के लिए किया जाता है. आभा नंबर की मदद से आप अपने सभी मेडिकल रिकॉर्ड एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक जगह रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें कुछ ही मिनटों में डॉक्टर या अस्पताल के साथ साझा कर सकते हैं.
आभा नंबर के प्रमुख फायदे
- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ने का आसान और पहला कदम
- पंजीकरण से लेकर उपचार तक सभी मेडिकल रिकॉर्ड को कागज़ रहित तरीके से सुरक्षित रखना
- ABDM-पंजीकृत अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं में लंबी कतारों से छुटकारा
- ABDM से जुड़ी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को आसानी से खोजने, कनेक्ट करने और उनका लाभ उठाने की सुविधा
क्या आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड एक ही हैं?
नहीं, आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड एक ही नहीं हैं. आयुष्मान कार्ड (पीएम-जेएवाई के तहत) पात्र व्यक्तियों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा लाभ प्रदान करता है. ABHA कार्ड एक डिजिटल स्वास्थ्य आईडी है जो आपके मेडिकल रिकॉर्ड को ऑनलाइन संग्रहीत और प्रबंधित करता है.
आभा कार्ड और आयुष्मान कार्ड के बीच कनेक्शन
आभा कार्ड डिजिटल हेल्थ आईडी है
आभा कार्ड एक 14 अंकों की यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी है, जो आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री, रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन और उपचार रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखती है. यह आपका डिजिटल हेल्थ पता है, जो डॉक्टर, अस्पताल और लैब्स को आपके स्वास्थ्य डेटा से जोड़ता है (केवल आपकी अनुमति से).
आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य बीमा का प्रमाण है
आयुष्मान भारत कार्ड (PM-JAY) गरीब और पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान करता है. यह एक बीमा लाभ वाला कार्ड है, न कि हेल्थ रिकॉर्ड रखने वाला कार्ड.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us