/financial-express-hindi/media/media_files/J9OFebpB1y18i0UQwGrQ.jpg)
Ayusman Bharat Abhiyan : यूपी सरकार ने आज, 25 नवंबर 2025 से एक महीने का विशेष आयुष्मान कार्ड अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें पात्र परिवारों के छूटे लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे. ( Image: X)
Ghar Ghar Ayushman Har Ghar Ayusman, Vishesh Ayusman Bharat Abhiyan by UP Govt: गर आपके परिवार में माता-पिता ने आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कराया, लेकिन आपका कार्ड न बन पाने के कारण आपकी बीमारी में पैसे खर्च हो गए, तो अब ऐसा दोबारा नहीं होगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने आज, 25 नवंबर 2025 से एक महीने का विशेष आयुष्मान कार्ड अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें उन सभी पात्र लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे जो अब तक किसी कारणवश छूट गए थे, चाहे फैमिली आईडी, राशन कार्ड में नाम न रहा हो या अन्य वजह से पात्रता लिस्ट में शामिल न हो पाया हो.
एक महीने चलेगा आयुष्मान कार्ड अभियान
सरकार की ओर से जारी एक्स पोस्ट और आधिकारिक निर्देशों के मुताबिक आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) के तहत यह स्पेशल ड्राइव पूरे प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जाएगा. जिससे सुनिश्चित किया जाए कि हर पात्र परिवार का हर सदस्य आयुष्मान कार्ड से जुड़ सके.
#PMJAY के अंतर्गत आज से शुरू होने जा रहा विशेष अभियान, पात्र परिवारों के छूटे हुए सदस्यों के बनाए जाएंगे #AyushmanCard.
— PMJAY-UP (Ayushman Uttar Pradesh) (@PmjayP) November 25, 2025
👉🏻 अब #AyushmanSampark के जरिए #AyushmanBharatYojana के लाभार्थियों को घर बैठे मिलेगा OPD अपॉइंटमेंट - कॉल करें 1800-1800-4444@archana_ias2014#Healthcarepic.twitter.com/uOXBEojrP2
इस अभियान के दौरान 70 साल से ऊपर वाले लोन भी आयुष्माम कार्ड बना सकेंगे. खास अभियान के तहत कई जिलों में कैंप लगाकर पात्र परिवारो के छुटे हुए लोगों और 70 साल से ऊपर वालों के लिए कार्ड बनाए जा रहे हैं.
बिना देरी तैयार करें ये डॉक्यूमेंट
- फैमिली आईडी
- राशन कार्ड
- ASHA वर्कर से संपर्क कर देखें बेनिफिशियली लिस्ट
- आधार कार्ड
- फोटो
- आधार लिंक मोबाइल नंबर
पूरे फैमिली को मिलेगा 5 लाख तक इलाज फ्री
अब पूरा परिवार साल में 5 लाख रुपये तक का फ्री कैशलेस इलाज पा सकेगा. यानी बीमारी के समय आपको जेब से एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा. सरकारी अस्पताल ही नहीं, बल्कि इम्पैन्ड प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज मुफ्त होगा.
यूपी सरकार का लक्ष्य हर घर, हर सदस्य को हेल्थ कवरेज पहुंचाना है. इस अभियान का मकसद है कि किसी भी बीमार व्यक्ति को केवल इसलिए इलाज न मिल पाए क्योंकि उसका आयुष्मान कार्ड नहीं बना. सरकार चाहती है कि हर परिवार का हर सदस्य स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में आए और इलाज के लिए पैसों की चिंता कभी न करनी पड़े.
अगर आपका कार्ड छूट गया था, तो यह अभियान आपके लिए सुनहरा मौका है, नजदीकी कैंप, जन सुविधा केंद्र, CSC या आयुष्मान मित्र से तुरंत मिलकरा अपना कार्ड बनवा लें.
ध्या देने वाली बात है कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी ओपीडी सेवा पाने के लिए फोन पर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. इसके लिए अब आयुष्मान संपर्क नंबर 1800-1800-4444 पर कॉल करना होगा. आयुष्मान भारत योजना के तहत इम्पैल्ड हास्पिटल में यह सुविधा मिलेगी.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us