scorecardresearch

Bank FD on High Rates : ये बैंक अब भी दे रहे 8.10% तक ब्याज, रेट कट के बाद भी हाई रिटर्न बुक करने का मौका

Bank FD on High Rates : रेपो रेट में कटौती के बाद भी कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन्स को 8% से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. फिक्स रेट पर अभी भी अच्छी कमाई के लिए बैंक एफडी रेट चेक करें.

Bank FD on High Rates : रेपो रेट में कटौती के बाद भी कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन्स को 8% से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. फिक्स रेट पर अभी भी अच्छी कमाई के लिए बैंक एफडी रेट चेक करें.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Senior citizen, senior citizen fd rates, highest fd interest rate for seniors, best bank fd rates 2025, 1 year fd rates India, 3 year fd rates India, fixed deposit interest comparison, fd 7.5 percent interest, top banks fd rates, safe investment options India, high return fd for senior citizens, hdfc fd rates, icici fd rates, sbi senior citizen fd, canara bank fd rates, union bank fd interest, kotak fd rates, federal bank fd rates, fd return calculator, secure investment for seniors, best fixed deposit schemes, senior citizen deposit interest

Bank FD on High Rates : रेपो रेट में कटौती के बाद भी कुछ बैंक सीनियर सिटिजन्स को ऊंची ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं. (Image: Freepik)

Bank FD on High Rates : अगर आप या आपके परिवार में कोई सीनियर सिटिजन हैं और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो ये वक्त सबसे अहम हो सकता है. क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 2025 में चौथी बार रेपो रेट घटाने के बाद अब FD ब्याज दरें नीचे आ सकती हैं.

5 दिसंबर को RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 0.25% की कटौती की, जिससे रेपो रेट 5.25% पर आ गया है. इसका सीधा असर आने वाले दिनों में बैंक एफडी रेट्स पर दिखेगा. इसलिए जिन लोगों को सुनिश्चित और सुरक्षित रिटर्न की जरूरत है, उनके लिए यह आखिरी मौका हो सकता है कि वे हाई रेट पर अपनी एफडी लॉक कर लें.

Advertisment

Also read : RBI Rate Cut Impact : रिजर्व बैंक के रेट घटाने से कितनी होगी बचत? 40 लाख के होम लोन पर EMI का कैलकुलेशन

अभी भी मिल रहा 8.10% तक ब्याज

हालांकि रेपो रेट में कटौती हो चुकी है, लेकिन कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Banks) अभी भी सीनियर सिटिजन्स को 8% से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. हालांकि ये स्कीमें सीमित समय के लिए हैं, और ब्याज दरें कभी भी कम की जा सकती हैं. इसलिए यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन मौका है.

बैंक का नामअधिकतम ब्याज दर (%)टेन्योर
AU Small Finance Bank7.6018 महीने
Equitas Small Finance Bank7.80888 दिन
ESAF Small Finance Bank8.10444 दिन
Jana Small Finance Bank8.001 साल से 3 साल 
Shivalik Small Finance Bank7.8018 महीने से 24 महीने तक
slice Small Finance Bank7.7518 महीने 1 दिन से 18 महीने 2 दिन
Suryoday Small Finance Bank8.05 साल
Ujjivan Small Finance Bank7.952 साल
Utkarsh Small Finance Bank8.002 साल से 3 साल

सीनियर सिटिजन्स को मिल रहा अतिरिक्त लाभ

बैंकों में सीनियर सिटिजन्स को आम लोगों की तुलना में अधिक ब्याज दर मिलती है. इस समय ये अतिरिक्त लाभ और भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि रेपो रेट कटौती के बाद आने वाले महीनों में एफडी रेट में गिरावट तय मानी जा रही है.

Also read : RBI MPC Meeting : आरबीआई ने रेपो रेट घटाकर 5.25% किया, कम होगी आपकी EMI

क्या स्मॉल फाइनेंस बैंक सुरक्षित हैं?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि स्मॉल फाइनेंस बैंक कितने सुरक्षित हैं? जवाब है - पूरी तरह. इन बैंकों को RBI द्वारा रेग्युलेट किया जाता है और इन पर सभी बैंकिंग नियम लागू होते हैं. इतना ही नहीं, ये बैंक भी DICGC के तहत कवर होते हैं, यानी आपकी एफडी पर 5 लाख रुपये तक की सुरक्षा (प्रिंसिपल अमाउंट और ब्याज) की गारंटी मिलती है.

हाई रिटर्न लॉक करने का अब भी है मौका

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट को लेकर असमंजस में हैं, तो ये समझ लीजिए कि हाई ब्याज दर के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. रेपो रेट कटौती के बाद बैंक जल्द ही रेट्स घटा सकते हैं. खासकर सीनियर सिटिजन्स के लिए यह सुनहरा मौका है कि वे 8.10% तक की ब्याज दर पर अपनी एफडी बुक कर लें और भविष्य की इनकम को सुरक्षित कर लें.

Senior Citizens Fixed Deposit Interest Rates Senior Citizen FD