scorecardresearch

बैंक एफडी नहीं दे रही मनचाहा रिटर्न? इन पोस्ट ऑफिस स्कीम में मिल रहा 7% से ज्यादा ब्याज

पोस्ट ऑफिस स्कीमों की ब्याज दरें सरकार हर तिमाही में बदलती है और दिसंबर के अंत तक इसमें बदलाव हो सकता है. ऐसे में बैंक FD से बेहतर रिटर्न देने वाली स्कीम्स में अभी निवेश करके फायदा उठाने का मौका है.

पोस्ट ऑफिस स्कीमों की ब्याज दरें सरकार हर तिमाही में बदलती है और दिसंबर के अंत तक इसमें बदलाव हो सकता है. ऐसे में बैंक FD से बेहतर रिटर्न देने वाली स्कीम्स में अभी निवेश करके फायदा उठाने का मौका है.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
India post vs Bank FD 2, RBI repo rate cut 2025, FD interest rate news India, Will FD rates fall after repo rate cut, Best alternatives to bank FD, Post office savings schemes interest rates, Post office vs bank FD returns, High interest government schemes India, Small savings schemes interest rate 2025, Sukanya Samriddhi Yojana interest rate, Senior Citizen Savings Scheme interest rate, NSC interest rate 2025, Kisan Vikas Patra interest rate, How to get higher returns than FD, Safe investment options in India, RBI MPC meeting repo rate decision, Best fixed-income investment India, 7%+ interest schemes India, Post office investment benefits, Repo rate impact on FD rates, Best government backed investment plans

RBI रेपो रेट कट के चलते फिर से बैंक FD का रिटर्न गिर सकता है, ऐसे में अपनी सेविंग पर अच्छी कमाई चाहने वाले पोस्ट ऑफिस स्कीम का रुख कर सकते हैं. (Image: X/IndiaPostOffice)

Bank FD vs Post Office Schemes: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने अपनी ताज़ा बैठक में रेपो रेट में 0.25% की कटौती का फैसला लिया है. इस साल यह चौथी बार है जब सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कमी की है. रेपो रेट कम होने का सीधा असर बैंकों की लेंडिंग और डिपॉजिट दरों पर पड़ता है, और यही वजह है कि FD के ब्याज दरों में फिर गिरावट आने की आशंका है. यानी बैंक एफडी से मिलने वाला रिटर्न अब और कम हो सकता है, जिससे आम निवेशकों की कमाई पर असर पड़ेगा.

ऐसे समय में बेहतर रिटर्न चाहने वाले निवेशक पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ओर रुख कर सकते हैं, क्योंकि जहां बैंक औसतन 7% के आसपास FD रिटर्न दे रहे हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीम्स 7% से ज्यादा ब्याज दे रही हैं. इन स्कीमों की ब्याज दरें हर तीन महीने में रिवाइज होती हैं और सरकार इस तिमाही के अंत में दरों की समीक्षा करने वाली है, इसलिए फिलहाल निवेशकों के पास अच्छा अवसर है कि वे इन स्कीमों में निवेश कर आकर्षक रिटर्न लॉक कर सकें.

Advertisment

Also read : Best visa free country : थाईलैंड-वियतनाम नहीं, ये वीजा फ्री डेस्टिनेशन बना लोगों की पहली पसंद

इन पोस्ट ऑफिस स्कीम में मिल रहा 7% से ज्यादा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस की कई स्मॉल सेविंग स्कीम्स न सिर्फ बैंकों की तुलना में बेहतर ब्याज देती हैं, बल्कि इनमें निवेश पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है और सरकारी गारंटी होने से सुरक्षा का स्तर भी ज्यादा होता है. इनमें सुकन्या समृद्धि योजना 8.2% की सबसे ऊंची ब्याज दर देती है. हालांकि यह स्कीम सिर्फ बच्चियों के लिए है. 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस की सीनिय सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) है. जिसमें उन्हें 8.2% ब्याज दर मिल रही है.

इसके अलावा दो और सरकारी स्कीम - नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) है जिसमें निवेशक तमाम प्रमुख बैंकों के एफडी स्कीम से बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं. मौजूदा तिमाही में पोस्ट की NSC स्कीम में 7.7% और KVP स्कीम में 7.5% ब्याज दर मिल रहा है.

Also read : Unclaimed Money : बैंकों और कंपनियों में अनक्लेम 1,04,000 करोड़ रुपये किसका है? असली हकदारों का पता लगाने के लिए कैंपेन चला रही सरकार

इन स्कीम में पैसे लगाने से पहले लोगों को अपने भरोसेमेंद वित्तीय सलाहकार या पोस्ट ऑफिस में तैनात कर्मचारियों से सभी शर्तों व जरूरी पहलुओं के बारे में समझने की सलाह है.

Post Office Savings Bank FD Post Office Schemes Post Office Small Savings Bank FD Rates Post Office