scorecardresearch

यूएस स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश का मौका, बड़ौदा बीएनपी पारिबा एएमसी का पहला गिफ्ट सिटी फंड लॉन्च

Gift City Fund : यह नया फंड गिफ्ट सिटी में आधारित, ऐसा पहला फंड है, जो अमेरिकी स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करेगा. इससे भारतीय निवेशकों को अमेरिकी शेयर बाजारों में हिस्सा लेने का एक सुविधाजनक तरीका मिलता है.

Gift City Fund : यह नया फंड गिफ्ट सिटी में आधारित, ऐसा पहला फंड है, जो अमेरिकी स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करेगा. इससे भारतीय निवेशकों को अमेरिकी शेयर बाजारों में हिस्सा लेने का एक सुविधाजनक तरीका मिलता है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Baroda BNP Paribas AMC, First Gift City Fund, investing in US Small Caps, GIFT City US Small-Cap Fund

US small cap equities : इस समय, अमेरिकी स्मॉल कैप एक बहुत ही आकर्षक मौका दे रही हैं. इन्हें कई फैक्टर से फायदा होगा. (Pixabay)

Baroda BNP Paribas AMC First Gift City Fund : प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनी बड़ौदा बीएनपी परिबा एसेट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी गिफ्ट सिटी शाखा के जरिए भारत का पहला ऐसा फंड लॉन्च किया है, जो निवेशकों को सीधे अमेरिकी स्मॉल-कैप मार्केट में निवेश का मौका देगा. इस स्कीम को बड़ौदा बीएनपी परिबास गिफ्ट यूएस स्मॉल कैप फंड के नाम से लॉन्च किया गया है.

यह नया फंड गिफ्ट सिटी में आधारित, ऐसा पहला फंड है, जो अमेरिकी स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करेगा. इससे भारतीय निवेशकों को अमेरिकी शेयर बाजारों में हिस्सा लेने का एक वैकल्पिक और सुविधाजनक तरीका मिलता है. यह फंड एक रेगुलेटेड, डॉलर-आधारित निवेश विकल्प है, जिसमें भारतीय निवासी आरबीआई की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत ओवरसीज पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट रूट के तहत दी गई विदेश भेजने की सीमा (रेमिटेंस लिमिट) का उपयोग करके निवेश कर सकते हैं.

Advertisment

Capillary Technologies की बाजार में कमजोर एंट्री, आईपीओ प्राइस से 3% कमजोर होकर लिस्ट हुआ स्टॉक

अमेरिकी स्मॉल कैप एक आकर्षक एसेट क्लास

बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, संजय ग्रोवर ने कहा कि एक गिफ्ट सिटी- रजिस्टर्ड ' रिस्ट्रिक्टेड स्कीम' होने के नाते, बड़ौदा बीएनपी परिबा गिफ्ट यूएस स्मॉल कैप फंड उन निवेशकों के लिए एक बेहतर निवेश विकल्प है, जो अमेरिका के स्मॉल कैप में अपने निवेश में डाइवर्सिफिकेशन लाना चाहते हैं. हमारा मानना है कि अमेरिकी स्मॉल कैप एक संभावित रूप से आकर्षक एसेट क्लास है, जिसे 2025 में कई संभावित पॉजिटिव फैक्टर से लाभ मिलने की संभावना है.  

NFO : निफ्टी 500 के सबसे तेज मोमेंटम वाले 50 स्टॉक में निवेश का मौका, कोटक म्यूचुअल फंड की नई स्‍कीम

भारतीय निवेशकों के लिए एक नया विकल्‍प  

अब तक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश में विविधता चाहने वाले भारतीय निवेशकों के पास सीमित विकल्प थे, क्योंकि अधिकांश विदेशी म्यूचुअल फंड योजनाएं सेबी द्वारा तय की गई 7 बिलियन डॉलर की विदेशी निवेश सीमा को छू चुकी थीं.  

बड़ौदा बीएनपी परिबा गिफ्ट यूएस स्मॉल कैप फंड, जिसे IFSCA द्वारा नियंत्रित 'रिस्ट्रिक्टेड स्कीम' के रूप में तैयार किया गया है, इस बाधा को दूर करता है. यह फंड अब आम निवेशकों, फैमिली ऑफिस, HNIs (एचएनआई), और UHNIs (यूएचएनआई) के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच के दरवाजे फिर से खोल रहा है.

Retirement Income : रिटायरमेंट के बाद हर 3 महीने पर कैसे कमा सकते हैं 60,000 रुपये, SCSS का उठाएं फायदा

फंड की रेटिंग 3 स्‍टार 

यह फंड एक रिस्ट्रिक्टेड स्कीम के रूप में काम करेगा और बीएनपी परिबा यूएस स्मॉल कैप फंड में निवेश करेगा. यह फंड मॉर्निंगस्टार द्वारा 3-स्टार रेटेड है और पिछले 12 में से 10 सालों में रसेल 2000 इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन कर चुका है. (सोर्स : Morningstar, 30 सितंबर 2025)  यह आधार फंड, जिसका आकार 1.4 बिलियन डॉलर है, ने पिछले 3 सालों में 14.27% का यूएस डॉलर सीएजीआर रिटर्न दिया है. (सोर्स : BNP Paribas AM) इसको एक अनुभवी और कुशल अमेरिकी निवेश टीम द्वारा मैनेज किया जाता है, जिसका नेतृत्व जॉफ डेली कर रहे हैं. 

SBI Large Cap Fund : 19 साल में 12%+ CAGR, 1 लाख को बनाया 9.45 लाख, किस स्ट्रैटेजी से बना स्टार?

किन वजहों से हो सकता है फायदा

बीएनपी परिबा यूएस स्मॉल कैप फंड के लीड पोर्टफोलियो मैनेजर, जॉफ डेली ने कहा कि दुनिया भर में अस्थिरता होने के बावजूद, अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती दिखा रहे हैं. हम मानते हैं कि अब समय आ गया है कि निवेश हाल के मुनाफा दिलाने वाले मेगा-कैप शेयरों से आगे बढ़कर और व्यापक हो. इस समय, अमेरिकी स्मॉल कैप (Small Cap Stocks) एक बहुत ही आकर्षक मौका दे रही हैं. इन्हें कई फैक्टर से फायदा हो सकता है, खासकर संभावित फेड नीतिगत बदलाव, बड़े शेयरों की तुलना में कम वैल्यूएशन, और घरेलू बाजार पर अधिक निर्भरता के कारण. हालांकि जियो पॉलिटिकल रिस्‍क बने हुए हैं.

डाइवर्सिफिकेशन का अच्‍छा मौका

जो निवेशक बड़ी टेक कंपनियों के हटकर अपने निवेश में डाइवर्सिफिकेशन लाना चाहते हैं, उनके लिए स्मॉल कैप एक बेहतरीन विकल्प है. ये केवल टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहने वाले एस एंड पी 500 इंडेक्स से हटकर, पूरी अमेरिकी अर्थव्यवस्था तक पहुंच प्रदान करते हैं. इसलिए, यह निवेशकों को अमेरिकी ग्रोथ इंजन के अंडररेटेड और अंडर-रिसर्च हिस्से में निवेश करने का मौका देता है.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. म्यूचुअल फंड्स के पिछले प्रदर्शन के भविष्य में भी जारी रहने की गारंटी नहीं होती. निवेश का कोई भी फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइज से सलाह-मशविरा करने के बाद ही करें)

Small Cap Stocks Gift City Baroda BNP Paribas