scorecardresearch

SIP to SWP Income : 10,000 एसआईपी से 20 साल तक 65,000 रुपये मंथली इनकम, फिर भी हाथ में रहेंगे 1 करोड़

SWP for retirement planning : आज के समय करोड़ों लोग रिटायरमेंट को लेकर चिंतित रहते हैं. सही प्लानिंग के साथ आप ऐसा फाइनेंशियल सिस्टम बना सकते हैं जो नौकरी छोड़े जाने के बाद भी महीने की सैलरी जैसी इनकम देता रहे.

SWP for retirement planning : आज के समय करोड़ों लोग रिटायरमेंट को लेकर चिंतित रहते हैं. सही प्लानिंग के साथ आप ऐसा फाइनेंशियल सिस्टम बना सकते हैं जो नौकरी छोड़े जाने के बाद भी महीने की सैलरी जैसी इनकम देता रहे.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
SIP to SWP strategy, SWP for retirement planning, ₹10,000 SIP returns, SWP monthly income, SIP to create 1 crore, Best retirement plan India, Mutual fund SWP calculator, Early retirement planning, SWP for regular income

SWP Investment : सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान अपनाने के पहले आपको सबसे पहले उसमें निवेश के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना होगा. Photograph: (Image : Pixabay)

Retire at 50 with SIP to SWP : आज के समय में करोड़ों लोग रिटायरमेंट को लेकर चिंतित रहते हैं. क्या बचत पर्याप्त होगी? क्या हर महीने नियमित इनकम बनी रहेगी? क्या 50 की उम्र में फाइनेंशियल फ्रीडम मिल पाएगी? यही सोचकर लोग या तो बचत कम कर देते हैं या निवेश को इतनी देर टाल देते हैं कि बाद में पछताना पड़ता है. लेकिन सच यह है कि अगर आप 30 की उम्र से ही थोड़ा-थोड़ा पैसा स्मार्ट तरीके से निवेश करना शुरू कर दें, तो रिटायरमेंट न सिर्फ सुरक्षित हो सकता है बल्कि आरामदायक भी. सही प्लानिंग के साथ आप अपने लिए ऐसा फाइनेंशियल सिस्टम बना सकते हैं जो नौकरी छोड़े जाने के बाद भी महीने की सैलरी जैसी इनकम देता रहे.

यही काम करता है SWP यानी सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान, जो आपकी जमा पूंजी को एक स्थिर, भरोसेमंद मासिक आय में बदल देता है. खास बात यह कि अगर आपने 30 की उम्र से शुरू कर 20 साल तक सिर्फ 10,000 रुपये की एसआईपी की, तो रिटायरमेंट के समय यानी 50 की उम्र तक यह रकम करीब 1 करोड़ बन सकती है.

Advertisment

और इसी 1 करोड़ से शुरू किया गया SWP आपको अगले 20 साल तक हर महीने 65,000 रुपये की इनकम देता रहेगा, वह भी बिना फंड खत्म हुए. बल्कि 20 साल बाद भी आपके पास 1 करोड़ से ज्यादा का कॉर्पस बचा रहेगा. यानी एक प्लान, जो आपको सैलरी जैसी इनकम, मानसिक सुकून और पूरी वित्तीय आजादी देता है.

नौकरी पीरियड में बनाएं फंड

सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान अपनाने (SWP Investment) के पहले आपको सबसे पहले उसमें निवेश के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना होगा. मान लिया कि अभी आपकी उम्र 30 साल है और 50 साल में रिटायरमेंट प्लान कर रहे हैं. यानी आपके पास 20 साल बचे हैं. आप निवेश के लिए एसआईपी का विकल्‍प ले सकते हैं. 30 साल उम्र का वह पड़ाव है, जहां सैलरीड इनडिविजुअल मंथली 10,000 रुपये एसआईपी करने में सक्षम होते हैं. 

म्‍यूचुअल फंड (Mutual Fund) की कई स्‍कीम हैं, जिन्‍होंने 15 से 20 साल में 12 से 15 फीसदी एनुअलाइज्‍ड रिटर्न दिया है. हमने यहां 20 साल में एसआईपी पर अनुमानित रिटर्न 12 फीसदी सालाना माना है. मंथली 10,000 रुपये एसआईपी पर कैलकुलेशन किया है. 

SIP कैलकुलेटर 20 साल के लिए 

मंथली SIP : 10,000 रुपये 
निवेश की अवधि : 20 साल
अनुमानित रिटर्न : 12 फीसदी सालाना
20 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : 1 करोड़ रुपये

SWP कैलकुलेटर

मान लीजिए आपने 1 करोड़ रुपये किसी अच्छे हाइब्रिड या बैलेंस्ड एडवांटेज म्यूचुअल फंड में निवेश किए हैं.  इस पर अनुमानित रिटर्न 8 फीसदी है. अगर आप हर महीने 65,000 रुपये निकालने की योजना बनाते हैं. 

वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट : 1,00,00,000 रुपये 
निवेश की अवधि : 20 साल
अनुमानित रिटर्न: 8 फीसदी सालाना
हर महीने विद्ड्रॉल अमाउंट : 65,000 रुपये
20 साल में कुल इंटरेस्‍ट : 1.63 करोड़ रुपये 
20 साल में कुल निकासी : 1.56 करोड़ रुपये  
20 साल बाद बैलेंस : 1.07 करोड़ रुपये 

ऊपर दिए आंकड़ों के हिसाब से आपके निवेश पर कुल इंटरेस्‍ट 1.63 करोड़ रुपये होगा. 1 करोड़ पर 1.63 करोड़ ब्‍याज, यानी कुल रकम 2.63 करोड़ रुपये होगी. 

अगर आप अगले 20 साल तक हर महीने 65,000 रुपये निकालते रहें, तो 20 साल में कुल निकासी 1.56 करोड़ रुपये होगी. 20 साल बाद भी आपके पास करीब 1.07 करोड़ रुपये का कॉर्पस बचा रहेगा, जिसके अगले कुछ सालों के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 

नोट : ध्‍यान रहे कि अगर महंगाई की अनुमानित सालाना दर 5% है, तो आप SWP के जरिये हर साल निकाले जाने वाली रकम में 5% का इजाफा करने का विकल्प चुन सकते हैं, ताकि आपकी परचेजिंग पावर बनी रहे. हालांकि हमने यहां इनफ्लेशन को जोड़कर कैलकुलेशन नहीं किया है. 

SWP क्या है और कैसे काम करता है?

सिस्टमैटिक विथड्रॉल प्लान (Systematic Withdrawal Plan) यानी SWP एक ऐसी सुविधा है जिसमें आप अपने निवेश से रेगुलर इंटर्वल पर पहले से तय रकम निकाल सकते हैं. इसे आप अपनी पेंशन की तरह समझ सकते हैं. सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) यानी SIP में जहां आप हर महीने पैसे लगाते हैं, वहीं SWP में आप हर महीने पैसे निकालते हैं. यह प्लान खासतौर पर उन रिटायर लोगों के लिए बेहतर है जो अपने खर्चों के लिए स्टेबल इनकम चाहते हैं.

(source SIP, SWP Calculator)

(नोट : हमने यहां एसडबल्यूपी कैलकुलेटर के आधार पर जानकारी दी है. किसी भी इक्विटभ्कि स्कीम में पैसे लगाने की सलाह नहीं दी है. सिर्फ बताया है कि इक्विटी स्कीम में लंबी अवधि के दौरान हाई रिटर्न संभव है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Sip Swp Systematic Investment Plan Systematic Withdrawal Plan