/financial-express-hindi/media/media_files/8xr4nx4RP905OsjbQ8aF.jpg)
आज के दौर में क्रेडिट कार्ड सिर्फ भुगतान का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट बन गया है. (Freepik)
Credit Card: आज के दौर में क्रेडिट कार्ड सिर्फ भुगतान का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट बन गया है. बाजार में ऐसे क्रेडिट कार्डों की भरमार है जो मामूली सालाना फीस से लेकर हजारों रुपये के प्रीमियम चार्ज तक में उपलब्ध हैं, और हर कार्ड अपने चार्ज के हिसाब में खास फीचर्स और बेनिफिट देता है. चाहे आपको 1000 रुपये से कम के एनुअल चार्ज वाले कार्ड चाहिए हों जो रिवॉर्ड पॉइंट और कैशबैक दें, या फिर अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, फ्री गोल्फ राउंड और पर्सनल कंसीयज सर्विस जैसे प्रीमियम बेनिफिट, आपके लिए सही कार्ड उपलब्ध है.
साधारण तौर पर, जितनी अधिक सुविधाएं जैसे लाउंज एक्सेस, कंसीयज, गोल्फ, उतनी अधिक एनुअल फीस. लेकिन सही चुनाव के लिए कार्ड के फीचर्स और उससे मिलने वाले फायदों को समझना जरूरी है.
कौन सा कार्ड है बेस्ट, फीचर-बेनिफिट देखकर करें फैसला
IDFC FIRST Millennia Credit Card
- जॉइनिंग फीस नहीं
- एनुअल फीस नहीं
- हमेशा के लिए मुफ्त कार्ड
Amazon Pay ICICI Credit Card
- इस कार्ड पर कोई जॉइनिंग फीस नहीं, कोई एनुअल फीस नहीं
- विदेश में खर्च करने पर भी बहुत कम चार्ज लगता है (1.99%)
- Amazon Prime हों या न हों—दोनों को अच्छे रिवॉर्ड मिलते हैं
- जितना भी रिवॉर्ड कमाओ, कभी एक्सपायर नहीं होगा
- पॉइंट्स की कोई लिमिट नहीं, जितना खर्च उतना फायदा
Axis Bank ACE Credit Card
- एनुअल फीस - 499 रुपये
- दूसरी साल से फीस माफ हो जाएगी अगर आपने साल में ₹2 लाख खर्च किए
- बिजली, गैस, इंटरनेट बिल—सब पर 5% कैशबैक
- साल में 4 बार एयरपोर्ट लाउंज मुफ्त
HDFC MoneyBack+ Credit Card
- सालाना फीस - 500 रुपये प्लस टैक्स
- फीस माफ हो सकती है अगर साल में ₹50,000 खर्च हुए
- Amazon, Flipkart, Swiggy, BigBasket पर 10X कैशपॉइंट्स
- बाकी खर्च पर हर ₹150 पर 2 कैशपॉइंट
Flipkart Axis Bank Credit Card
- सालाना फीस सिर्फ ₹500
- दूसरी साल से फीस माफ हो जाएगी, अगर आपने साल में ₹3.5 लाख खर्च किया
- Myntra पर शॉपिंग करने पर 7.5% कैशबैक मिलेगा (हर क्वार्टर में ₹4,000 तक)
- पूरे भारत में पेट्रोल पंप पर 1% फ्यूल सरचार्ज छूट
SBI Cashback Credit Card
- एनुअल फीस - 999 रुपये प्लस लागू टैक्स
- हर साल की फीस माफ हो सकती है, अगर पिछले साल आपने ₹2 लाख से ज्यादा खर्च किया
- ऑनलाइन शॉपिंग पर 5% कैशबैक — किसी भी वेबसाइट पर
- ऑफलाइन खरीदारी पर भी 1% कैशबैक
HDFC Diners Club Black Metal Card
- सालाना फीस: 10,000 रुपये प्लस लागू जीएसटी (फीस तभी माफ होगी जब आप साल में ₹8 लाख खर्च कर दें)
- भारत के बेस्ट लग्ज़री स्पा पर स्पेशल रेट
- एयर एक्सिडेंट कवर ₹2 करोड़ तक
- हर ₹150 खर्च पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट
- Lounges, travel
- और dining पर भी अच्छे रिवॉर्ड
ICICI Emeralde Private Metal Card
- ये कार्ड इनविटेशन पर मिलते हैं.
- सालाना फीस: 12,499 रुपये (स्पेंड ₹10 लाख से ज्यादा हुआ तो फीस माफ)
- Taj Epicure मेंबरशिप – यानी ताज होटल में खाने-रहने पर छूट
- EazyDiner Prime मेंबरशिप
- अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस – इंडिया + इंटरनेशनल
- अनलिमिटेड फ्री गोल्फ राउंड्स
- 24×7 पर्सनल कंसीयज मदद
- घरेलू फ्लाइट/होटल बुक करने पर नो कैंसिलेशन चार्ज
RBL Bank NOVA Credit Card
- एनुअल फीस - 12,500 रुपये
- फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 6% तक वैल्यू बैक
- भारत के टॉप रेस्टोरेंट्स में 10% छूट
- फ्री गोल्फ राउंड्स और कोचिंग सेशन
- भारत में 12 फ्री एयरपोर्ट लाउंज विज़िट
- भारत से बाहर 12 फ्री इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस
- साथ में 4 फ्री गेस्ट विज़िट भी
HDFC Infinia Metal Credit Card
- सुपर प्रीमियम कार्ड
- सालाना फीस: 12,500 रुपये प्लस लागू टैक्स
- ITC Hotels में 3 रात ठहरो, पैसे सिर्फ 2 रात के दो
- पहले साल Club Marriott मेंबरशिप फ्री, जिसमें डाइनिंग और स्टे पर 25% तक छूट
- अनलिमिटेड फ्री गोल्फ गेम्स – इंडिया और कई दूसरे देशों में
- 24×7 पर्सनल कंसीयज – मतलब किसी भी समय होटल बुकिंग, रेस्तरां रिज़र्वेशन, ट्रैवल हेल्प सब काम ये कर देता है
Axis Bank Reserve Credit Card
- सालाना फीस: (प्रीमियम कार्ड, आमतौर पर इनविटेशन बेस्ड या हाई फीस)
- Priority Pass फ्री, दुनिया भर के lounges में एक्सेस
- फ्री गोल्फ राउंड्स
- EazyDiner Prime मेंबरशिप
- BookMyShow पर फ्री मूवी/इवेंट टिकट
- AccorPlus और Club ITC Culinaire मेंबरशिप
RBL Bank LUMIÈRE Credit Card
- एनुअल फीस - 50,000 रुपये
- यह कार्ड सिर्फ बैंक के इनविटेशन पर मिलता है. यानी बैंक खुद चुनकर कुछ ग्राहकों को ऑफर करता है.
- अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस
- एयरपोर्ट पर Pranam Meet-and-Greet Service
- पर्सनल कंसीयज (खास हेल्पलाइन + वेबसाइट सपोर्ट)
- रिवॉर्ड पॉइंट्स कभी एक्सपायर नहीं होते
- हाई-एंड ट्रैवल बेनिफिट्स और प्रीमियम मेंबरशिप्स
(डिसक्लेमर: फाइनेंशियल एक्सप्रेस डॉट कॉम किसी विशेष क्रेडिट कार्ड का समर्थन या प्रमोट नहीं करता है. पाठकों से अनुरोध है कि वे अपनी खुद की जानकारी और समझ के आधार पर निर्णय लें, क्योंकि किसी भी प्रकार का नुकसान होने की जिम्मेदारी पूरी तरह उनके अपने होगी.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us