/financial-express-hindi/media/media_files/2024/11/30/6pTa15J1k4WAufopPMbz.jpg)
Best FD Rates: सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहने वालों के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट एक बेहतरीन निवेश विकल्प माना जाता है. (Image: FE File)
Which Bank Offers the Highest Returns on 1-Year and 3-Year Fixed Deposits? अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं और चाहते हैं कि पैसा धीरे-धीरे बढ़े तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अब भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है. बैंक एफडी उन निवेशकों की पहली पसंद है जो कम जोखिम के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं. लेकिन निवेश करने से पहले एक अहम कदम यह है कि विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों की तुलना की जाए और उस बैंक को चुना जाए जो सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा हो.
फिलहाल देश के प्रमुख निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एक साल की एफडी पर औसतन 6.40% और तीन साल की एफडी पर 6.65% तक ब्याज दे रहे हैं. वहीं, सीनियर सिटिजन को इन दरों पर 0.5% अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी मिल रहा है. अपनी सेविंग एक या तीन साल की एफडी में लगाने से पहले चेक कर लें कि कहां कितना ब्याज मिल रहा है. आपकी सहूलियत के लिए नीचे एक लिस्ट दी गई है.
एक साल की एफडी पर कहां मिल रहा है सबसे अधिक ब्याज
अगर आप छोटी अवधि यानी 1 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करना चाहते हैं, तो देश के टॉप बैंक वर्तमान में निम्न ब्याज दरें दे रहे हैं:
प्राइवेट बैंक
HDFC Bank: आम ग्राहकों को 6.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज.
ICICI Bank: आम ग्राहकों के लिए 6.25%, सीनियर सिटीजन के लिए 6.75%
Kotak Mahindra Bank: जनरल एफडी पर सालाना 6.25% और सीनियर सिटिजन एफडी पर 6.75% ब्याज.
Federal Bank: जनरल एफडी पर सालाना 6.25% और सीनियर सिटिजन एफडी पर 6.75% ब्याज.
सरकारी बैंक
State Bank of India (SBI): जनरल एफडी पर सालाना 6.25% और सीनियर सिटिजन एफडी पर 6.75% ब्याज.
Union Bank of India: जनरल एफडी पर सालाना 6.40% और सीनियर सिटिजन एफडी पर 6.90% ब्याज
Canara Bank: ये बैंक अपने आम ग्राहकों को एक साल की एफडी पर सालाना 6.25% और सीनियर सिटिजन एफडी पर 6.75% ब्याज दे रहा है.
Punjab National Bank (PNB): बैंक में सामान्य एफडी पर सालाना 6.25% और सीनियर सिटिजन एफडी पर 6.75% ब्याज मिल रहा है.
3 साल की एफडी के लिए कौन-सा बैंक सबसे फायदेमंद?
3 साल की एफडी उन निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो स्थिर और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं.
बैंक का नाम - ब्याज दर
IndusInd Bank - 6.65%
Axis Bank - 6.60%
ICICI Bank - 6.60%
HDFC Bank - 6.40%
Kotak Mahindra Bank - 6.40%
Bank of Baroda - 6.40%
Union Bank of India - 6.40%
State Bank of India (SBI) - 6.30%
Canara Bank - 6.25% ₹1,18,750
Punjab National Bank (PNB) - 6.25%
किसके लिए कौन-सी एफडी बेहतर है?
कम अवधि (1 वर्ष तक): ICICI, HDFC और Union Bank जैसे बैंक संतुलित रिटर्न और भरोसेमंद सेवाओं के साथ सुरक्षित विकल्प हैं.
लंबी अवधि (3 वर्ष तक): अगर आप ज्यादा ब्याज चाहते हैं, तो IndusInd Bank और Axis Bank जैसे प्राइवेट बैंक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.
सीनियर सिटीजन के लिए: लगभग हर बैंक में अतिरिक्त 0.50% ब्याज का लाभ दिया जा रहा है.
इन बातों का भी रखें ध्यान?
आरबीआई की DICGC स्कीम के तहत, किसी भी बैंक में किए गए 5 लाख रुपये तक के एफडी निवेश की सुरक्षा की गारंटी दी जाती है. यानी अगर बैंक दिवालिया भी हो जाए, तो 5 लाख रुपये तक की रकम आपको वापस मिलेगी.
(नोट: एफडी ब्याज दर से जुड़ी 31 अक्टूबर 2025 तक की ये अपडेटेड लिस्ट बैंक बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है, जो सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है. बैंक अपने ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में उपरोक्त में से किसी भी बैंक की एफडी स्कीम में पैसे लगाने से पहले ब्याज दर और स्कीम से जुड़ी शर्तें समझ लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us