scorecardresearch

FD Rates: 1 साल की एफडी पर ये बैंक दे रहे हैं 7.4% तक रिटर्न, फिक्स रेट पर कमाई का अच्छा मौका

Best FD Rates: ब्याज दरों में उतार चढ़ाव के बीच कुछ बैंक अब भी आम लोगों यानी 60 साल से कम उम्र वालों को एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बेहतर रिटर्न दे रहे हैं.

Best FD Rates: ब्याज दरों में उतार चढ़ाव के बीच कुछ बैंक अब भी आम लोगों यानी 60 साल से कम उम्र वालों को एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बेहतर रिटर्न दे रहे हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
FD interest rates 2025, best fixed deposit rates in India, top banks FD rates, which bank offers highest FD interest, 1-year FD rates, 3-year FD rates, best FD returns, fixed deposit comparison India, highest FD interest for senior citizens, HDFC Bank FD rates, ICICI Bank FD interest, Axis Bank fixed deposit, SBI FD rates 2025, PNB FD interest rates, Union Bank FD interest, Canara Bank fixed deposit, Kotak Mahindra Bank FD return, IndusInd Bank FD rates, Bank of Baroda FD interest, safe investment options India, DICGC insured FD limit, guaranteed return investment, low risk investment plans, compare bank FD interest, 1 lakh FD maturity amount, best private bank FD rates, best government bank FD rates, fixed deposit for senior citizens, FD calculator India, RBI deposit insurance limit

Best FD Rates: सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहने वालों के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट एक बेहतरीन निवेश विकल्प माना जाता है. (FE File)

बचत पर बेहतर रिटर्न पाने का मौका तलाश रहे लोगों के लिए यह समय खास है. बाजार में ब्याज दरें ऊपर नीचे हो रही हैं, लेकिन कई स्मॉल फाइनेंस बैंक अभी भी सामान्य नागरिकों को एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.4 फीसदी तक का आकर्षक ब्याज दे रहे हैं. 3 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर मिलने वाली यह दरें ऐसे वक्त में राहत देती हैं जब बड़े बैंक धीरे धीरे अपनी एफडी दरें कम कर रहे हैं.

1 साल की एफडी पर मिल रहा है 7.4% तक ब्याज 

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है.

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी एक साल की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है.

Advertisment

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की एफडी पर आम लोगों को 7.4 फीसदी ब्याज दे रहा है.

Also read : New Labour Codes: कामगारों के लिए बदले नियम, मिलेगा अब 20 लाख टैक्स-फ्री ग्रेच्युटी, ओवरटाइम पर डबल सैलरी और 20 दिन में 1 छुट्टी का तोहफा

SFB में रखने से पहले समझ लें जरूरी बात

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में जमा राशि डी आई सी जी सी बीमा के तहत 5 लाख रुपये तक सुरक्षित रहती है. इन बैंकों का संचालन मॉडल पारंपरिक बैंकों से अलग होता है और जोखिम थोड़ा अधिक होता है. इसी कारण निवेशकों को सलाह दी जाती है कि अपनी एफडी राशि वही रखें जो बीमा कवरेज सीमा के भीतर आती हो. इससे किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में मूलधन और ब्याज सुरक्षित रहते हैं.

Also read : Voter List SIR : एन्युमरेशन फार्म भरने के लिए चाहिए होंगे ये डिटेल और डाक्यूमेंट्स, घर बैठे मिनटों में निपटा सकते हैं जरूरी काम

एफडी पर कब कटता है TDS

यदि किसी बैंक में आपकी एफडी से मिलने वाला कुल ब्याज एक लाख रुपये से अधिक हो जाए तो बैंक टी डी एस काट देता है. टी डी एस कोई अलग टैक्स नहीं है. इसे आयकर रिटर्न दाखिल करते समय एडजस्ट किया जा सकता है या रिफंड प्राप्त किया जा सकता है.

Fixed Deposits Bank Fixed Deposits Fixed Deposit