scorecardresearch

Senior Citizens FD : 1 और 3 साल की सीनियर सिटिजन एफडी पर ये बैंक दे रहे हैं 7.50% तक ब्याज, फिक्स रेट पर कमाई का अच्छा मौका

Best Senior Citizens FD : अगर आप एक सीनियर सिटिजन हैं और अपनी सेविंग 1 या 3 साल की एफडी में लगाकर फिक्स रेट पर अच्छी कमाई चाहते हैं, तो यहां विभिन्न बैंकों की एफडी रेट देखकर फैसला कर सकते हैं.

Best Senior Citizens FD : अगर आप एक सीनियर सिटिजन हैं और अपनी सेविंग 1 या 3 साल की एफडी में लगाकर फिक्स रेट पर अच्छी कमाई चाहते हैं, तो यहां विभिन्न बैंकों की एफडी रेट देखकर फैसला कर सकते हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Senior citizen, senior citizen fd rates, highest fd interest rate for seniors, best bank fd rates 2025, 1 year fd rates India, 3 year fd rates India, fixed deposit interest comparison, fd 7.5 percent interest, top banks fd rates, safe investment options India, high return fd for senior citizens, hdfc fd rates, icici fd rates, sbi senior citizen fd, canara bank fd rates, union bank fd interest, kotak fd rates, federal bank fd rates, fd return calculator, secure investment for seniors, best fixed deposit schemes, senior citizen deposit interest

Senior Citizens FD : सीनियर सिटिजन को एफडी पर ये बैंक दे रहे हैं 7% से ज्यादा ब्याज. Photograph: (Image: Freepik)

Highest Interest Rate on Senior Citizens FD : फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं? ब्याज दर में सिर्फ 0.50 फीसदी का छोटा सा फर्क भी आपकी कमाई हजारों रुपये बढ़ा सकता है. जानिए एक और तीन साल की एफडी पर कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न. निश्चित और सुरक्षित रिटर्न चाहने वालों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश है. बाजार कितना भी ऊपर–नीचे हो, FD की आय तय रहती है और जोखिम बेहद कम होता है. इसी वजह से अपनी सेविंग पर जरा भी रिस्क न लेने वाले निवेशक बड़ी रकम इसमें लगाना पसंद करते हैं. लेकिन निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बहुत जरूरी है, क्योंकि छोटा सा फर्क भी आपकी कमाई को कई गुना बढ़ा सकता है.

हालांकि, बैंकों की FD दरें आम तौर पर एक सीमित दायरे में रहती हैं, फिर भी 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी का मामूली अंतर भी आपकी कमाई को काफी बढ़ा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आप 10 लाख रुपये की FD तीन साल के लिए करते हैं और किसी बैंक में ब्याज दर सिर्फ 0.50 फीसदी ज्यादा है, तो आपको करीब 15 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ हो सकता है. और यदि आपकी एफडी 20 लाख रुपये की है, तो यह अतिरिक्त कमाई 30 हजार रुपये तक पहुंच सकती है.

Advertisment

Also read : SIM Card Alert: अपने नाम का सिम किसी को देना पड़ सकता है भारी, इन मामलों में जेल जाना तय

सीनियर सिटिजन एफडी पर ये बैंक दे रहे हैं 7.50% तक ब्याज

देश के प्रमुख बैंक एक और तीन साल की FD पर कितनी ब्याज दर दे रहे हैं और कौन सा बैंक सबसे ज्यादा फायदा दे रहा है, नीचे टेन्योर के हिसाब से बैक एफडी रेट देखकर पैसा लगाने का फैसला कर सकते हैं.

प्राइवेट बैंकों में कितना मिल रहा है ब्याज?

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक में एक साल की एफडी पर 6.75 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज मिलता है.

बंधन बैंक

बंधन बैंक एक साल और तीन साल दोनों ही एफडी पर 7.50 फीसदी की ऊँची ब्याज दर देता है.

सिटी यूनियन बैंक

सिटी यूनियन बैंक एक साल की एफडी पर 7.00 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 6.90 फीसदी ब्याज देता है.

डीसीबी बैंक

डीसीबी बैंक में एक साल की एफडी पर 7.15 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज मिलता है.

फेडरल बैंक

फेडरल बैंक एक साल की एफडी पर 6.75 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 7.20 फीसदी ब्याज देता है.

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक में एक साल की एफडी पर 6.75 फीसदी और तीन साल की अवधि पर 6.95 फीसदी ब्याज मिलता है.

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक एक साल की एफडी पर 6.75 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 7.20 फीसदी ब्याज दे रहा है.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में एक साल के लिए 6.80 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 7.50 फीसदी ब्याज मिलता है.

इंडसइंड बैंक

इंडसइंड बैंक एक साल की एफडी पर 7.25 फीसदी और तीन साल की अवधि पर 7.40 फीसदी ब्याज देता है.

जम्मू एंड कश्मीर बैंक

जे एंड के बैंक एक साल की एफडी पर 7.05 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 7.15 फीसदी ब्याज देता है.

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक एक साल की एफडी पर 6.75 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 6.90 फीसदी ब्याज प्रदान करता है.

आरबीएल बैंक

आरबीएल बैंक में एक साल की एफडी पर 7.50 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 7.70 फीसदी की ऊँची ब्याज दर मिलती है.

एसबीएम बैंक इंडिया

एसबीएम बैंक इंडिया एक साल की एफडी पर 7.50 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 7.60 फीसदी ब्याज देता है.

यस बैंक

यस बैंक एक साल की एफडी पर 7.15 फीसदी और तीन साल की अवधि पर सबसे अधिक 7.75 फीसदी ब्याज दे रहा है.

Also read : New rent rules 2025: घर किराये पर देने का नियम बदला, अब सिर्फ ऑनलाइन होगा एग्रीमेंट, न्यू रेंट रूल्स से जुड़े जरूरी डिटेल करें चेक

सरकारी बैंक कितना दे रहे हैं ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा

पब्लिक सेक्टर बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों को देखें तो बैंक ऑफ बड़ौदा एक साल और तीन साल दोनों ही अवधि की एफडी पर 7.00 फीसदी ब्याज दे रहा है.

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया एक साल की एफडी पर 6.75 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 7.00 फीसदी ब्याज देता है.

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में एक साल और तीन साल दोनों के लिए ब्याज दर 6.70 फीसदी है.

कैनरा बैंक

कैनरा बैंक एक साल और तीन साल की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज देता है.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक साल की एफडी पर 6.90 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज दे रहा है.

इंडियन बैंक

इंडियन बैंक में एक साल की एफडी पर 6.60 फीसदी और तीन साल की अवधि पर 6.75 फीसदी ब्याज मिलता है

इंडियन ओवरसीज बैंक

इंडियन ओवरसीज बैंक एक साल की एफडी पर 7.10 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 6.70 फीसदी ब्याज प्रदान करता है.

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक एक साल की एफडी पर 6.75 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 6.90 फीसदी ब्याज देता है.

एसबीआई

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई एक साल की एफडी पर 6.75 फीसदी और तीन साल की एफडी पर 6.80 फीसदी ब्याज दे रहा है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक साल की एफडी पर 6.90 फीसदी और तीन साल की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.10 फीसदी ब्याज प्रदान कर रहा है.

(नोट: एफडी ब्याज दर से जुड़ी ये लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है, जो सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है. पैसा बाजार का दावा है कि इस लिस्ट में 26 नवंबर 2025 तक के अपडेट शामिल हैं. बैंक अपने ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में उपरोक्त में से किसी भी बैंक की एफडी स्कीम में पैसे लगाने से पहले ब्याज दर और स्कीम से जुड़ी शर्तें समझ लें.)

Fixed Deposit Interest Rates Fixed Deposit Senior Citizen FD