/financial-express-hindi/media/media_files/s19SC04gkPBytYoLB9Xk.jpg)
Stocks to Buy : शेयर बाजार में निवेश की तैयारी में हैं तो ब्रोकरेज की लेटेस्ट रिकमेंडेशन वाली लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं. (Pixabay)
Brokerage House Favourite Stocks to Buy : अगर आप शेयर बाजार में निवेश की तैयारी में हैं तो अलग अलग ब्रोकरेज हाउस की लेटेस्ट रिकमेंडेशन वाली लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं. अभी के महौल में किन शेयरों को खरीद सकते हैं, इसे लेकर ब्रोकरेज हाउस की लेटेस्ट लिस्ट (Brokerage Latest Recommendations) आई है.
ब्रोकरेज हाउस किसी भी शेयर के फंडामेंटल, ग्रोथ आउटलुक, कंपनी के बिजनेस मॉडल, भविष्य में कंपनी के मजबूती के साथ सस्टेन करने की क्षमता, प्रोडक्ट इनोवेशन जैसे फैक्टर्स को देखकर या बकायदा रिसर्च कर अपनी राय बनाते हैं और आधार पर शेयर खरीदने या उससे दूर रहने की सलाह देते हैं.
IPO : म्यूचुअल फंड कंपनी के आईपीओ में निवेश का मौका, पहले समझ लें 5 पॉजिटिव और 5 निगेटिव फैक्टर्स
जिनके फंडामेंटल बेहतर हैं और आउटलुक मजबूत नजर आ रहा है, उन शेयरों में ब्रोकरेज हाउस खरीदारी की, वहीं कमजोर फंडामेंटल वाले शेयरों से दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं. हालांकि निवेशकों को शेयर में खरीदारी करने के पहले अपने स्तर पर भी एडवाइजर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
Siemens Energy
ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने सीमेंस एनर्जी पर Buy रेटिंग दी है और 4,000 रुपये टारगेट प्राइस तय किया है. शेयर का करंट प्राइस 2,939 रुपये है. इस लिहाज से इस शेयर में 36 फीसदी रिटर्न की संभावना है.
JSW Cement
ब्रोकरेज हाउस कोटक सिक्योरिटीज ने जेएसडबल्यू सीमेंट के स्टॉक पर Buy रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 135 रुपये तय किया है. शेयर का करंट प्राइस 116 रुपये है. इस लिहाज से इसमें 16 फीसदी रिटर्न मिलने की उम्मीद है.
Corona Remedies IPO : ये स्टॉक लिस्टिंग पर दे सकता है 28 से 30% रिटर्न, आज फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट
Bharti Airtel
ब्रोकरेज हाउस CLSA से भारती एयरटेल पर Outperform रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 2,285 रुपये का दिया है. शेयर का करंट प्राइस 2,053 रुपये है. इस लिहाज से इसमें 11 फीसदी रिटर्न करंट प्राइस की तुलना में मिल सकता है.
Tata Steel
ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने Tata Steel पर ओवरवेट रेटिंग दी है और 193 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. शेयर का करंट प्राइस 166 रुपये है. इस लिहाज से इसमें 16 फीसदी रिटर्न की गुंजाइश है. वहीं जेफरीज ने Buy रेटिंग के साथ 200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. जेफरीज का टारगेट प्राइस देखें तो इसमें 20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है.
Yatharth
ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने यथार्थ हॉस्पिटल में Buy रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 920 रुपये रखा है. शेयर का करंट प्राइस 692 रुपये है. इस लिहाज से ये शेयर निवेशकों को 33 फीसदी रिटर्न दे सकता है.
Suzlon Energy : 100 रुपये से सस्ता ये स्टॉक दे सकता है 45% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश
Sell या Neutral रेटिंग वाले स्टॉक
Tech Mahindra
टेक महिंद्रा के स्टॉक पर ब्रोरेज हाउस Citi ने Sell रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1,290 रुपये रखा है. जबकि शेयर का करंट प्राइस 1,568 रुपये है.
REC : रिन्यूएबल एनर्जी बूम से मिलने वाला है बड़ा फायदा, स्टॉक दे सकता है 24 फीसदी रिटर्न
Wipro
विप्रो के स्टॉक पर ब्रोरेज हाउस Citi ने Sell रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 220 रुपये रखा है. जबकि शेयर का करंट प्राइस 259 रुपये है.
Infosys
इंफोसिस के स्टॉक पर ब्रोरेज हाउस Citi ने Neutral रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1,525 रुपये रखा है. जबकि शेयर का करंट प्राइस 1,598 रुपये है.
(Disclaimer: स्टॉक्स में निवेश या बिकवाली की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us