scorecardresearch

Car Loan: नए साल में कार खरीदने का है प्लान? इन बैंकों में सबसे सस्ते दर पर मिल रहा लोन

रेपो रेट कट के बाद कुछ प्रमुख बैंक अपने ब्याज दर रिवाइज किए हैं. नए साल के अवसर पर नई कार खरीदने वालों का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छा मौका है क्योंकि कई बैंकों ने अपनी लोन दरें कम की है,

रेपो रेट कट के बाद कुछ प्रमुख बैंक अपने ब्याज दर रिवाइज किए हैं. नए साल के अवसर पर नई कार खरीदने वालों का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छा मौका है क्योंकि कई बैंकों ने अपनी लोन दरें कम की है,

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Car Loans

अगर आप जानना चाहते हैं कि किस बैंक में कितनी ब्याज दर और क्या प्रोसेसिंग फीस है, नीचे पूरी लिस्ट देखें. (Image : Freepik)

Cheapest Car Loan Rates : रेपो रेट में कटौती के बाद आम लोगों की जेब पर सीधा असर दिखना शुरू हो गया है. कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं, क्योंकि भारत के कई बड़े सरकारी बैंकों ने अपने ऑटो लोन सस्ते कर दिए हैं. बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है. नतीजा अब कार लोन 7.45% की शुरुआती ब्याज दर पर मिल रहा है.

अगर आप नए साल पर नई कार घर लाने की सोच रहे हैं, तो इस बदलाव को जरूर जानें क्योंकि इससे आपकी EMI पर हजारों रुपये की बचत हो सकती है.:

Advertisment
बैंक का नामसालाना ब्याज दर (%)5 साल के लिए 5 लाख तक के लोन पर EMIप्रासेसिंग फीस
(लोन अमाउंट परसेंटेज में % हिस्सा)
Union Bank of India7.80-9.7010,090 - 10,550Up to Rs 1,000
Punjab National Bank7.80-9.7010,090 - 10,550Up to 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 1,500)
Bank of Baroda8.15-11.6010,174 - 11,021Up to Rs. 2,000
Canara Bank7.70-11.7010,067 - 11,047100% waiver till 31.12.2025
Bank of India7.85-12.1510,102 - 11,160Up to 0.25% (Rs. 2,500 - Rs. 10,000)
UCO Bank7.60-10.2510,043 - 10,685NIL on all cars & electric vehicle loans
State Bank of India8.7510,319Rs 750 - Rs 1,500
IDBI Bank7.95-9.1010,126 - 10,403Rs 2,500
Bank of Maharashtra*7.45-11.7510,007 - 11,0590.25% (Rs 1,000 - Rs 15,000)
Indian Overseas Bank7.80-12.0010,090 - 11,1220.50% (Rs 500 - Rs 5,000)
ICICI Bank8.50 onwards10,258 onwardsUp to 2%
HDFC Bank9.32 onwards10,428 onwardsUp to 0.5% (Rs. 3,500 - Rs. 8,000)
Karnataka Bank8.00-11.5010,138 - 10,996Up to 0.60% (Rs. 2,500 - Rs. 11,000)
Federal Bank10.00 onwards10,624 onwardsRs. 2,000 - Rs. 4,500
Punjab and Sind Bank**7.50-14.0010,019 - 11,6340.25% (Rs. 1,000 - Rs. 15,000)
Indian Bank7.50-9.8510,019 - 10,587Rs. 1,200
IDFC FIRST Bank9.99 onwards10,621 onwardsUp to Rs. 10,000
Central Bank of India7.60-9.2010,043 - 10,428No processing fees till 31.03.2026
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र - पुराने होम लोन ग्राहकों और बैंक से 6 महीने से जुड़े ग्राहकों को 0.25% अतिरिक्त ब्याज छूट
  • पंजाब एंड सिंध बैंक - PSB अपना वाहन सुगम के तहत प्रोसेसिंग फीस पर 50% तक की छूट

ब्याज दर में कटौती से लोन लेने वालों को मिली बड़ी राहत

रेपो रेट घटते ही बैंकों ने अपने लेंडिंग रेट को भी कम करना शुरू कर दिया है. कुछ प्रमुख सरकारी बैंकों ने ऑटो लोन सस्ता कर दिया है, जिससे ग्राहकों की EMI पहले के मुकाबले कम हो जाएगी. बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की है. इससे अब कार लोन की शुरुआती दर 7.45% से शुरू होती है, जो मौजूदा समय में मार्केट की सबसे कम दरों में से एक है.

खास बात यह है कि कुछ बैंक प्रोसेसिंग फीस पर भी भारी छूट दे रहे हैं. कुछ ने पूरी तरह माफ भी कर दी है. हालांकि यह लिमिटेड अवधि के लिए हैं. कैनरा बैंक ग्राहकों को कार लोन पर 100 फीसदी छूट दे रहा है और यह छूट इन महीने यानी 31 दिसंबर 2025 तक के लिए है. यूको बैंक के कार लोन पर फिलहाल प्रासेसिंग फीस जीरो है. जबकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज 31 मार्च 2025 तक के लिए शून्य है.

(नोट: कोर लोन ब्याज दर से जुड़ी ये लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम टीम द्वारा तैयार की गई है, जो सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है. लिस्ट में विभिन्न बैंकों के ब्याज दर अपडेट 11 दिसंबर 2025 तक के हैं. बैंक अपने ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में उपरोक्त में से किसी भी बैंक की कार लोन स्कीम में चुनने से पहले ब्याज दर और अन्य शर्तों के बारे में समझ लें.)

Car Loan Car Loans