/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/22/baalaadhaar-3-2025-11-22-07-27-58.jpg)
Baal Aadhaar: 0 से 5 साल के बच्चों का आधार अब यूआईडीएआई और IPPB की नई सेवा से मिनटों में बन जाता है. (Image: UIDAI, IPPB)
How to Get Your Child’s Aadhaar Card in Minutes: अगर आपके घर में छोटा बच्चा है और आप उसका आधार बनवाने की सोच रहे हैं, तो अब यह काम बेहद आसान और तेज़ हो गया है. यूआईडीएआई की नई पहल और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की सीईएलसी सेवाओं की मदद से 0 से 5 साल के बच्चों का आधार अब मिनटों में बन सकता है. इसके लिए न किसी लंबी लाइन में लगने की जरूरत है, न किसी कागजी झंझट की.
जरूरी डाक्यूमेंट के साथ कैसे बनेगा बच्चे का आधार?
- केवल जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड ले जाएं
- माता-पिता का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा.
- इसके बाद बच्चा का आधार कुछ ही मिनटों में जनरेट कर दिया जाएगा.
- पूरी प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, तेज़ और बिना किसी परेशानी के पूरी होती है.
- सबसे खास बात, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पर यह सेवा बिल्कुल फ्री है!
क्यों जरूरी है बच्चे का आधार?
बच्चे की शुरुआती पहचान सुरक्षित रखने के साथ-साथ, आधार होने पर
- सरकारी योजनाओं,
- पोषण सेवाओं,
- स्वास्थ्य सुविधाओं,
- शिक्षा से जुड़ी भविष्य की योजनाओं
का लाभ आसानी से मिल पाता है.
कहां मिलेगी सुविधा?
यह सुविधा पूरे देश में उपलब्ध है, जहां माता-पिता अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर या अपने क्षेत्र के पोस्टमैन/ग्राम डाक सेवक (GDS) से संपर्क करके 5 साल तक के बच्चों का आधार कुछ ही मिनटों में बनवा सकते हैं; दोनों ही जगहों पर यह सेवा आसानी से, बिना किसी कागजी झंझट के और पूरी तरह डिजिटल तरीके से उपलब्ध कराई जाती है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us