scorecardresearch

Credit Card: विदेश यात्रा में कैश इस्तेमाल करना बेहतर है या क्रेडिट कार्ड? समझिए किसमें ज्यादा फायदा?

Cash vs Credit Card: विदेश यात्रा के दौरान रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कैश इस्तेमाल करना बेहतर होगा? या फिर क्रेडिट और फॉरेक्स कार्ड से पेमेंट करना आसान होगा? देश से बाहर जाने से पहले समझ लें डिटेल.

Cash vs Credit Card: विदेश यात्रा के दौरान रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कैश इस्तेमाल करना बेहतर होगा? या फिर क्रेडिट और फॉरेक्स कार्ड से पेमेंट करना आसान होगा? देश से बाहर जाने से पहले समझ लें डिटेल.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
credit card for international travel, best payment method abroad, cash vs credit card overseas, forex card vs credit card, foreign travel money tips, credit card skimming risk, chip based credit cards, RBI two factor authentication, dynamic currency conversion DCC, avoid DCC charges, foreign exchange fees credit card, zero forex markup cards, best zero forex cards India, HDFC Infinia forex charges, Axis Olympus forex markup, RBL World Safari zero forex, American Express Platinum abroad benefits, ATM withdrawal abroad, IndusInd Bank free ATM abroad, BookMyForex rates, travel money safety tips, credit card refund overseas, dispute transaction credit card, foreign travel financial guide

विदेशी मुद्रा के बढ़ते चार्जेस के बीच क्रेडिट कार्ड कई ऐसी सुविधाएं देता है जो कैश और फॉरेक्स कार्ड से काफी बेहतर हैं. (AI Image : ChatGPT)

Credit Card or Cash Abroad: विदेश यात्रा पर जाने वालों की सबसे बड़ी चिंता होती है कि खर्च कैसे संभालेंगे. कितना कैश ले जाएं, फॉरेक्स कार्ड लें या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करें. इन सब विकल्पों में आज भी सबसे आसान, सुरक्षित और समझदारी भरा तरीका क्रेडिट कार्ड माना जा रहा है. विदेशी मुद्रा के बढ़ते चार्जेस के बीच क्रेडिट कार्ड कई ऐसी सुविधाएं देता है जो कैश और फॉरेक्स कार्ड से काफी बेहतर हैं. चाहे सुरक्षा हो, खर्च का रिकॉर्ड हो या एक्सचेंज रेट का फायदा, क्रेडिट कार्ड अधिक उपयोगी साबित होता है.

क्या विदेश में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना है बेहतर?

विदेश में रोजमर्रा के खर्च जैसे खाना, यात्रा और खरीदारी क्रेडिट कार्ड से करना न सिर्फ आसान है बल्कि फायदे भी देता है.

Advertisment
  • पहला, खर्च का पूरा हिसाब मिलता है. हर महीने आने वाला स्टेटमेंट बता देता है कि पैसा कहां और कितना खर्च हुआ, जबकि कैश में यह संभव नहीं होता.
  • दूसरा, उस दिन का एक्सचेंज रेट मिलता है. कैश बदलवाने या फॉरेक्स कार्ड लोड करने पर जो रेट मिलता है वह तय रहता है, जबकि क्रेडिट कार्ड पर लेनदेन वाले दिन का रेट लागू होता है.
  • तीसरा, रिफंड और सुरक्षा का बड़ा फायदा मिलता है. विदेश से खरीदा सामान खराब निकल जाए या सर्विस ठीक न लगे तो रिफंड सीधे कार्ड पर वापस मिल जाता है. अगर व्यापारी रिफंड देने से मना करे तो कार्डधारक लेनदेन पर आपत्ति दर्ज कर बैंक से पैसे वापस पा सकता है.

Also read : Nippon India Pharma Fund : पावरफुल SIP परफॉर्मेंस के 21 साल, 18%+ CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड

विदेश में कार्ड इस्तेमाल के जोखिम और उनकी सुरक्षा

विदेश में कार्ड स्किमिंग का खतरा हमेशा रहता है, लेकिन अब कार्ड चिप आधारित हो गए हैं जिससे जोखिम काफी कम हुआ है. भारत में ऑनलाइन भुगतान पर ओटीपी वाला टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी है, जो धोखाधड़ी रोकता है. कई बैंक अंतरराष्ट्रीय लेनदेन पर तुरंत कॉल या संदेश भेजकर पुष्टि करते हैं.

फॉरेक्स चार्जेज पहले ज्यादा थे, अब हुए हैं कम

पहले विदेशी ट्रांजैक्शन पर करीब 3.5 फीसदी तक फीस लगती थी, लेकिन अब कई प्रीमियम कार्ड कम शुल्क लेते हैं. HDFC Infinia और Axis Olympus कार्ड पर 2 फीसदी तक फारेक्स चार्ज और लागू जीएसटी देने पड़ते हैं. जबकि RBL World Safari, Scapia और IDFC Mayura जैसे कार्ड पर फॉरेक्स चार्ज नहीं देने पड़ते. हालांकि American Express Platinum Metal पर आज भी 3.5 फीसदी तक, लेकिन विदेश में खर्च पर 3 गुना रिवार्ड मिलता है

Also read : सिर्फ IIT Delhi, DU ही नहीं, इस साल कुल 46 कैंपस होंगे Gen Z पोस्ट ऑफिस से लैस

डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन से हमेशा बचें

विदेश में कार्ड स्वाइप करते समय दो विकल्प आते हैं, स्थानीय मुद्रा में भुगतान या रुपये में भुगतान. रुपये वाला विकल्प आसान लगता है लेकिन नुकसान कराता है. इससे आठ प्रतिशत तक ज्यादा राशि भरनी पड़ सकती है और कई बैंक एक प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी जोड़ देते हैं. कई कार्ड कंपनियां ऐसे लेनदेन पर रिवार्ड भी नहीं देतीं. इसलिए भुगतान हमेशा स्थानीय मुद्रा जैसे डॉलर, यूरो या येन में ही करें.

कुछ देशों में कैश की जरूरत भी पड़ती है

कुछ देशों में कार्ड नहीं चलते या अधिक शुल्क लगता है. वहां ऐसी बैंक सेवाएं उपयोगी होती हैं जिनमें विदेशों के एटीएम से कैश निकालने पर शुल्क नहीं लगता, जैसे IndusInd Bank. अगर यात्रा के बाद कैश बच जाए तो होटल में बिल चुकाने में काम आता है. लेकिन एयरपोर्ट पर करेंसी कभी न बदलवाएं क्योंकि वहां रेट सबसे महंगे होते हैं. कैश बदलने के लिए BookMyForex जैसी सेवाएं बेहतर होती हैं.

Also read : SBI MODS vs Fixed Deposit : एसबीआई का मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम क्यों हो सकता है एफडी से बेहतर च्वॉइस

फॉरेक्स कार्ड कब होते हैं बेहतर

  • ऑफिस की विदेश यात्राओं में
  • लंबे समय के लिए विदेश में रहने पर
  • जब ज्यादा रकम सुरक्षित रखनी हो

फॉरेक्स कार्ड लेते समय दो बातें जरूरी हैं, पहला नाम वाला कार्ड लें ताकि पहचान में दिक्कत न हो और दूसरा अपने बैंक से कार्ड लें ताकि भारत लौटकर फॉरेक्स आसानी से रुपये में बदल सकें.

( नोट: क्रेडिट कार्ड से जुड़ा यह आर्टिकल सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है. अलग-अलग बैंकों व वित्तीय सस्थाओं के विभिन्न कार्ड कार्ड स्कीम में समय-समय पर बदलते रहते हैं. जिसमें विदेशी इस्तेमाल से जुड़ी शर्तें भी शामिल हो सकती है. ऐसे में किसी भी विकल्प पर आगे बढ़ने से पहले समान फील्ड के एक्सपर्ट या जानकार से सलाह जरूर हासिल कर लें. )

Credit Card