/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/30/debt-funds-performance-in-2025-ai-chatgpt-2025-12-30-16-04-37.jpg)
Debt Funds Performance 2025 : इस साल डेट फंड्स की कई कैटेगरी ने बैंक एफडी से बेहतर रिटर्न दिया है. (AI Generated Image)
Year Ender 2025 | Best Debt Mutual Funds Performance : कैलेंडर इयर 2025 बैंक एफडी जैसे फिक्स्ड रिटर्न देने वाले एसेट्स की ब्याज दरों में गिरावट का साल रहा है. ऐसे में बेहतर रिटर्न के लिए बहुत से निवेशक डेट फंड्स की ओर रुख करते हैं. अच्छी बात ये है कि अधिकांश डेट फंड कैटेगरी ने इन निवेशकों को निराश नहीं किया है. टॉप 10 फंड कैटेगरी का एवरेज रिटर्न करीब 7% से 11% तक रहा है, जो बैंक एफडी के एक साल के रिटर्न की तुलना में काफी बेहतर है. वैल्यू रिसर्च ने तमाम डेट फंड्स को 19 कैटेगरी में बांटकर उनके YTD रिटर्न के आंकड़े दिए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 11.68% रिटर्न देने वाली कैटेगरी अमेरिकी डेट इंस्ट्रूमेंट्स पर फोकस करने वाले फंड्स की है.
2025 की टॉप 10 डेट फंड कैटेगरी का प्रदर्शन
डेट फंड कैटेगरी / YTD रिटर्न
- US Specific/US Treasury Debt Funds (ETF/FOF) : 11.68%
- Credit Risk Funds : 10.25 %
- Medium Duration Debt Funds : 7.86 %
- Target Maturity Funds : 7.63%
- Floater Funds : 7.63%
- Corporate Bond Funds : 7.56 %
- Banking and PSU Debt Funds : 7.30 %
- Short Duration Debt Funds : 7.29 %
- Low Duration Debt Funds : 7.18 %
- Money Market Debt Funds : 7.14 %
इन आंकड़ों से पता चलता है कि टॉप 10 फंड कैटेगरी के 2025 रिटर्न ज्यादातर बैंक एफडी (Bank FD) के एक साल के रिटर्न की तुलना में बेहतर हैं. ज्यादातर बैंक एफडी का 1 साल का रिटर्न 6.50% या उससे कम रहा है. डेट फंड्स की बाकी 9 कैटेगरी का YTD रिटर्न 6.79 % से 3.41% तक रहा है.
Also read : Silver ETF Returns 2025 : चांदी ने इस साल दिया रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न, 2026 में कैसा रहेगा रुझान
2025 में 7% से कम रिटर्न देने वाली फंड कैटेगरी
डेट फंड कैटेगरी / YTD रिटर्न
Gilt with 10 year Constant Duration Debt Funds : 6.79 %
Ultra Short Duration Debt Funds : 6.64%
Fixed Maturity Debt Funds : 6.31 %
Liquid Funds : 6.12 %
Medium to Long Duration Debt Funds : 5.70 %
Overnight Debt Funds : 5.66 %
Dynamic Bond Funds : 5.54 %
Gilt Debt Funds : 4.93 %
Long Duration Debt Funds : 3.41 %
(सोर्स : वैल्यू रिसर्च)
Also read : NPS Changes 2025: नेशनल पेंशन सिस्टम में इस साल हुए कई बड़े बदलाव, कैसे आसान हुई रिटायरमेंट प्लानिंग
डेट फंड्स के आंकड़ों को ठीक से समझें
ऊपर दिए आंकड़ों से अलग-अलग फंड कैटेगरी के 2025 के रिटर्न का पता तो चलता है, लेकिन डेट फंड्स (Debt Funds) के प्रदर्शन को सिर्फ रिटर्न के नजरिये से देखना सही नहीं है. हमें यह बात भी ध्यान में रखनी चाहिए कि अलग-अलग फंड कैटेगरीज में रिस्क का लेवल भी अलग-अलग होता है. मिसाल के तौर पर ओवरनाइट फंड्स और लिक्विड फंड्स में रिस्क का लेवल बहुत ही कम (Low या Low to Moderate) होता है. वहीं गिल्ट (Gilt) फंड्स का रिस्क लेवल मॉडरेट होता है. वहीं, यूएस ट्रेजरी और बॉन्ड्स में निवेश करने वाले फंड्स का रिटर्न भले ही सबसे अधिक हो, लेकिन उनका रिस्क लेवल भी बहुत अधिक (Very High) होता है. इसके अलावा इनमें सही इनवेस्टमेंट होराइजन यानी निवेश की वाजिब अवधि भी अलग-अलग होती है. साथ ही दो कैटेगरीज या दो फंड्स के एक्सपेंस रेशियो में भी बड़ा अंतर हो सकता है. इसलिए निवेश से जुड़े फैसले सिर्फ रिटर्न देखकर नहीं, बल्कि सारी बातों को समझने के बाद ही करने चाहिए.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सिफारिश करना नहीं. निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार की राय लेने के बाद ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us