scorecardresearch

Digital Life Certificate Guide : फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, स्टेप बाई स्टेप गाइड

Jeevan Pramaan Patra बनाने की स्टेप बाई स्टेप प्रॉसेस - सीनियर सिटिजन फेस ऑथेंटिकेशन के जरिये 30 नवंबर 2025 तक घर बैठे ऐसे जमा करें अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट.

Jeevan Pramaan Patra बनाने की स्टेप बाई स्टेप प्रॉसेस - सीनियर सिटिजन फेस ऑथेंटिकेशन के जरिये 30 नवंबर 2025 तक घर बैठे ऐसे जमा करें अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Digital Life Certificate, Jeevan Pramaan Patra, Aadhaar based life certificate, Face authentication DLC process

Jeevan Pramaan Patra : फेस ऑथेंटिकेशन से ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र (Image: UIDAI)

Digital Life Certificate Submission, Jeevan Pramaan Patra Online, Face Authentication for DLC, Jeevan Pramaan Patra Update : सीनियर सिटिजन पेंशनर्स के लिए जरूरी जानकारी. 60 से 80 साल की उम्र के पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra) यानी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate) 30 नवंबर 2025 तक जमा कर सकते हैं. इससे उनकी पेंशन बिना रुके मिलती रहेगी. यह पूरी प्रक्रिया अब और आसान हो गई है क्योंकि अब आपको बैंक या ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है. सिर्फ फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) यानी चेहरे के जरिये पहचान की मदद से आप घर बैठे कुछ मिनटों में लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट कर सकते हैं. 

जीवन प्रमाण पत्र क्या है? (What is Jeevan Pramaan Patra?)

जीवन प्रमाण पत्र एक आधार आधारित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Aadhaar-based Digital Life Certificate) है, जो पेंशनर्स को हर साल जमा करना होता है ताकि यह साबित किया जा सके कि वे जीवित हैं और पेंशन जारी रखी जाए. यह सर्टिफिकेट बायोमेट्रिक सिस्टम (Biometric System) पर आधारित है और इसे आधार नंबर नंबर और आपके फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से जेनरेट किया जाता है. (Aadhaar based Life Certificate, Biometric Digital Life Certificate for Pensioners)

Advertisment

EPFO ने हाल ही में बताया है कि अब पेंशनर्स बहुत आसानी से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिये डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना सकते हैं. EPFO के मुताबिक “पेंशनर्स अब अपने स्मार्टफोन से ही फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए Digital Life Certificate जमा कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें बैंक या दफ्तर आने की कोई जरूरत नहीं.” (Face Authentication DLC EPFO, Smartphone Digital Life Certificate)

Also read : HDFC MF के नए इंडेक्स फंड में इसी हफ्ते बंद होगा सब्सक्रिप्शन, टॉप 3 कंपनियों पर फोकस करने वाले इस NFO में क्यों करें निवेश?

फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र 

(Simple Steps to Submit DLC Using Face Authentication)

स्टेप 1:

कोई भी Android स्मार्टफोन उपयोग करें जिसमें कम से कम 5 MP का फ्रंट कैमरा और इंटरनेट कनेक्शन हो. 

स्टेप 2:

अपना Aadhaar नंबर तैयार रखें. यह वही नंबर होना चाहिए जो पेंशन जारी करने वाली अथॉरिटी (Pension Disbursing Authority) यानी बैंक या पोस्ट ऑफिस के पास रजिस्टर्ड हो. 

स्टेप 3:

गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से दो ऐप डाउनलोड करें - आधार फेस आरडी ऐप (AadhaarFaceRD App) और जीवन प्रमाण फेस ऐप (Jeevan Pramaan Face App).

स्टेप 4:

सबसे पहले ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन (Operator Authentication) पूरा करें और ऐप को चला रहे व्यक्ति के चेहरे को स्कैन करें. यहां पेंशनर खुद भी ऑपरेटर हो सकते हैं. 

स्टेप 5:

अब ऐप में पेंशनर के बारे में पूरी जानकारी भरें. मिसाल के तौर पर - नाम, आधार, PPO नंबर वगैरह. 

स्टेप 6:

स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे से अपना साफ फोटो कैप्चर करें और सबमिट कर दें. इसके बाद आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा जिसमें जीवन प्रमाण डाउनलोड करने का लिंक होगा. (Face Capture for DLC, Download Jeevan Pramaan)

Also read : Nifty50 EPS दूसरी तिमाही में 8.4% बढ़ा, कौन से सेक्टर रहे ग्रोथ के असली हीरो? इंडिया स्ट्रैटेजी रिपोर्ट की 5 बड़ी बातें

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए क्या जानकारी चाहिए?

जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) बनाने के लिए पेंशनर को ऐप में ये जानकारियां भरनी होती हैं -

  • आधार नंबर (Aadhaar Number)

  • नाम

  • मोबाइल नंबर

  • PPO नंबर

  • पेंशन अकाउंट नंबर

  • बैंक डिटेल्स

  • पेंशन मंजूर करने वाली अथॉरिटी (Pension Sanctioning Authority) का नाम

  • पेंशन जारी करने वाली अथॉरिटी (Pension Disbursing Authority) की जानकारी

  • बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/आईरिस) या फेस डेटा

अगर कोई भी जानकारी गलत भरी गई तो जीवन प्रमाण पत्र (DLC) रिजेक्ट भी हो सकता है. 

Also read : HDFC MF के नए इंडेक्स फंड में इसी हफ्ते बंद होगा सब्सक्रिप्शन, टॉप 3 कंपनियों पर फोकस करने वाले इस NFO में क्यों करें निवेश?

जीवन प्रमाण पत्र कब तक वैलिड रहता है?

जीवन प्रमाण पत्र की वैधता पेंशन मंजूर करने वाली अथॉरिटी के नियमों पर निर्भर करती है. उसकी वैलिडिटी खत्म होने पर आपको नया डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट फिर से बनवाना पड़ेगा. (Jeevan Pramaan Validity, DLC Renewal)

आधार नंबर कैसे बनवाएं?

अगर आपका आधार (Aadhaar) नंबर अब तक नहीं बना है, तो अपने शहर के नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर (Aadhaar Enrolment Centre) पर जाकर इसे बनवा सकते हैं. स्थायी आधार केंद्रों केंद्रों की पूरी लिस्ट UIDAI की साइट पर उपलब्ध है. (How to Get Aadhaar Number, Aadhaar Enrollment)

जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) पूरी तरह वैलिड है और IT Act के तहत मान्यता प्राप्त है. इससे पेंशनर को बार-बार बैंक या ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ती. (Is Digital Life Certificate Valid?, IT Act DLC Validity)

Aadhaar Pension Digital Life Certificate Jeevan Pramaan Patra