/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/11/life-certificate-jeevan-pramaan-2025-11-11-12-19-16.jpg)
Jeevan Pramaan Patra: केंद्र सरकार से रिटायर कर्मचारियों को समय पर पेंशन मिलती रहे, इसके लिए हर साल नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना जरूरी होता है. (Image: X/@DOPPW_India)
Digital Life Certificate Online: केंद्र सरकार के पेंशनर्स अब बिना बैंक या दफ्तर के चक्कर लगाए घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan) जमा कर सकते हैं. इसके लिए पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट (DoPPW) ने इस साल भी नवंबर की शुरुआत से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 4.0 शुरू किया है, जो 30 नवंबर 2025 तक चलेगा.
यह डिजिटल पहल बुजुर्ग पेंशनरों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आई है, लेकिन साथ ही एक नई चिंता भी जुड़ी है — साइबर ठगी का खतरा. ऑनलाइन प्रक्रिया के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कई धोखेबाज अब फर्जी वेबसाइट्स, कॉल्स और एजेंट्स के जरिए बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं.
इसी को देखते हुए पेंशन विभाग ने एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है. विभाग ने साफ कहा है कि पेंशनर किसी भी सूरत में अपनी आधार जानकारी, बैंक डिटेल्स या पेंशन संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अंजान व्यक्ति या एजेंट के साथ साझा न करें.
विभाग का कहना है कि एक छोटी सी लापरवाही आपकी सालों की पेंशन और मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है. इसलिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करते वक्त सिर्फ सरकारी वेबसाइट या अधिकृत ऐप का ही इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से दूर रहें.
ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
पेंशनर्स को सुरक्षित तरीके से DLC जमा करने के लिए पेंशन विभागन ने ये आसान लेकिन बेहद जरूरी कदम उठाने को कहा है -
केवल सरकारी प्लेटफॉर्म का उपयोग करें
अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सिर्फ जीवन प्रमाण वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in और मोबाइल ऐप, पोस्ट ऑफिस ऐप (Post Office App) या आधार फेस आरडी ऐप (Aadhaar Face RD App) के माध्यम से ही जमा करें. किसी भी अनजान एजेंट या ऐप पर भरोसा न करें.
गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें
आधार नंबर, OTP, बैंक अकाउंट डिटेल, PPO नंबर या मोबाइल नंबर जैसी निजी जानकारी किसी भी व्यक्ति को न बताएं.
फेक कॉल्स मैसेज को नजरअंदाज करें
सरकारी एजेंसियां या बैंक कभी भी आपसे पासवर्ड, OTP या बैंक PIN नहीं मांगते हैं. अगर कोई फोन या ईमेल ऐसी जानकारी मांगे, तो तुरंत उसे नजरअंदाज करें और इसकी रिपोर्ट करें.
सुरक्षित नेटवर्क से ही काम करें
प्रमाण पत्र जमा करते समय सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करें. यह भी सुनिश्चित करें कि आपके डिवाइस में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट और एंटीवायरस हो. पब्लिक वाई-फाई से बचें.
संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें
अगर आपको कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है या ठगी की आशंका होती है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें या सरकारी पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं.
Jeevan Pramaan : क्या है जीवन प्रमाण पत्र?
हर सरकारी पेंशनर को अपनी पेंशन बिना रुकावट जारी रखने के लिए हर साल नवंबर में यह प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होता है, जो यह साबित करता है कि पेंशनर जीवित हैं.
DLC बनवाने से पहले ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
DLC प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पेंशनर को ये जानकारियां अपने पास तैयार रखनी चाहिए:
- आधार नंबर (Aadhaar Number)
- मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)
- बैंक-पोस्ट ऑफिस में पेंशन खाते का विवरण
- PPO नंबर और पेंशन जारी करने वाली एजेंसी की जानकारी
यदि आपने पहले भी DLC बनवाया है, तो यह जानकारी सिस्टम में अपने आप दिखाई दे सकती है, जिससे प्रक्रिया और भी तेज हो जाएगी.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us