/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/25/digital-life-certificate-2-2025-11-25-13-21-20.jpg)
DLC Campaign 4.0: 1 नवंबर से शुरू हुआ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 30 नवंबर तक चलेगा. यानी अब सिर्फ 5 दिन और बचे हैं. (Image: X/@NICMeity)
Digital Life Certificate, DLC Campaign 4.0 : पेंशन हर महीने समय पर मिलती रहे, इसके लिए जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) यानी लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा करना अनिवार्य होता है. इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार पूरे देश में बड़े पैमाने पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate) कैंपेन चला रही है. अगर आपने अभी तक अपना जीवन प्रमाण जमा नहीं किया है, तो बिना देर किए यह जरूरी काम निपटा लें. सरकार इस काम को घर बैठे स्मार्टफोन से पूरा करने की सुविधा दे रही है. जिन पेंशनर्स को फोन से प्रक्रिया करने में दिक्कत हो रही है, वे नजदीकी बैंक, पोस्ट ऑफिस या विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जा रहे विशेष कैंपों में भी यह काम कर सकते हैं.
1 करोड़ से ज्यादा जीवन प्रमाण हुए जनरेट
इस बीच नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने बताया है कि इस साल 1 नवंबर से अब तक 1 करोड़ से ज्यादा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार किए जा चुके हैं.
#JeevanPramaan – Faster, hassle-free & more convenient services for pensioners across the country.
— NIC (@NICMeity) November 24, 2025
Since 1st November 2025, more than 1.03 crore Digital Life Certificates have been generated so far!
➡️https://t.co/H27tlOaN2A#NICMeitY#DigitalLifeCertificate#PensionersWelfarepic.twitter.com/30DEzxd7YO
इससे पहले, 14 नवंबर को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि DLC कैंपेन 4.0 देशभर में नया रिकॉर्ड बना चुका है.1 से 30 नवंबर तक चल रहे इस अभियान में अब तक 2000 शहरों और 2540 स्थानों पर 35 हजार से ज्यादा कैंप लगाए गए हैं और महीने के अंत तक 75 हजार अतिरिक्त कैंप लगाए जाएंगे, ताकि किसी बुजुर्ग पेंशनर को दिक्कत न हो.
सबसे बड़ी राहत यह है कि इस साल 1 से 12 नवंबर तक जमा हुए 1 करोड़ DLC में से 58 फीसदी, जो तकरीबन 59 लाख, सिर्फ फेस ऑथेंटिकेशन से बने हैं. यानी अब पेंशनर्स को बैंक या दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. वहीं समान अवधि के दौरान 80 साल से ऊपर के 7 लाख पेंशनर्स के लाइफ सर्टिफिकेट भी विशेष रूप से बनाए जा चुके हैं, जिससे बुजुर्गों को बड़ी सुविधा मिली है.
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल एम्पावरमेंट विजन को मजबूत करती है. मन की बात में भी पीएम ने कहा था कि पेंशन सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाया जाएगा. पहले पेंशनर्स को लंबी लाइन में लगकर जीवन प्रमाण जमा करना पड़ता था, लेकिन अब बायोमैट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक ने यह प्रक्रिया घर बैठे मिनटों में पूरी कर दी है.
बैंक, रेलवे, डॉक विभाग, UIDAI, NIC और कई सरकारी संस्थान मिलकर इस अभियान को हर जिले, हर गांव और दूर-दराज की बस्तियों तक पहुंचा रहे हैं. DLC कैंपेन 4.0 ने पिछले साल के मुकाबले रिकॉर्ड तेजी से 1 करोड़ का आंकड़ा छुआ है, जो दिखाता है कि पेंशनर डिजिटल तरीकों को पहले से कहीं ज्यादा अपना रहे हैं. सरकार का लक्ष्य है कि इस साल 2 करोड़ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा हो जाएं, ताकि देश का पेंशन सिस्टम पूरी तरह सरल, सुगम और डिजिटल बन सके.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us