scorecardresearch

EPF VPF Investment 2025 Guide : ईपीएफ के साथ क्यों करें VPF में निवेश? क्या हैं इसके बड़े फायदे और नियम

EPF VPF Retirement Corpus : ईपीएफ के साथ ही साथ वॉलंटरी प्रॉविडेंट फंड में भी निवेश करके रिटायरमेंट कॉर्पस तेजी से बढ़ाया जा सकता है. क्या हैं इसके नियम?

EPF VPF Retirement Corpus : ईपीएफ के साथ ही साथ वॉलंटरी प्रॉविडेंट फंड में भी निवेश करके रिटायरमेंट कॉर्पस तेजी से बढ़ाया जा सकता है. क्या हैं इसके नियम?

author-image
Viplav Rahi
एडिट
New Update
EPF और Voluntary Provident Fund में निवेश – सुरक्षित रिटायरमेंट सेविंग्स का बेहतर तरीका

EPF VPF Investment Benefits : EPF के साथ VPF में निवेश करने पर क्या होंगे बड़े फायदे (AI Generated Image)

VPF investment guide in Hindi : अगर आप सैलरीड क्लास में आते हैं और रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित और स्टेबल रिटर्न (Safe Retirement Returns) वाला इनवेस्टमेंट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो वॉलंटरी प्रॉविडेंट फंड (Voluntary Provident Fund) यानी VPF आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. यह आपके मौजूदा एंप्लाईज प्रॉविडेंट फंड (Employees Provident Fund) यानी EPF अकाउंट का ही एक्सटेंशन है. EPFO की तरफ से मिलने वाली इस सुविधा के जरिये आप चाहें तो अपनी सैलरी का ज्यादा हिस्सा ईपीएफ में निवेश कर सकते हैं, ताकि आपको रिटायरमेंट के समय ज्यादा बड़ा कॉर्पस मिल सके.

क्या है VPF और कैसे करें निवेश? (What is Voluntary Provident Fund)

तमाम कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) यानी DA का 12% हिस्सा हर महीने उनके EPF अकाउंट में जमा होता है. लेकिन अगर आप चाहें तो इस योगदान (Contribution) को बढ़ाकर 100% तक कर सकते हैं. यही अतिरिक्त योगदान (Extra Contribution) वॉलंटरी प्रॉविडेंट फंड कहलाता है. इसकी मदद से आप अपने लिए एक बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकते हैं. VPF में कंट्रीब्यूशन एक बार शुरू करने पर कम से कम 5 साल तक जारी रखना जरूरी है.

Advertisment

Also read : New Aadhaar App: इंतजार खत्म! लॉन्च हुआ नया आधार ऐप, जानिए खासियत और इस्तेमाल करने के तरीके

VPF क्यों है निवेश का बढ़िया ऑप्शन? (Why VPF is Attractive Investment Option)

VPF में डाली गई रकम सीधे आपके EPF अकाउंट में ही जाती है, और उस पर उतनी ही ब्याज दर (Interest Rate) मिलती है जो EPF पर लागू होती है. वित्त वर्ष 2024–25 और 2025–26 के लिए EPF की ब्याज दर 8.25% तय की गई है, और यही दर VPF पर भी लागू होती है. ज्यादातर बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट्स (Bank FD) पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट की तुलना में यह ब्याज दर अधिक है. सबसे बड़ी बात ये है कि VPF भी सरकार द्वारा समर्थित (Government-backed) स्कीम है. इसीलिए यह बिलकुल सुरक्षित निवेश है. साथ ही, आपका बढ़ा हुआ कंट्रीब्यूशन सैलरी से अपने आप कटने की वजह से रेगुलर सेविंग भी आसानी से हो जाती है.

Also read : SBI म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने 5 साल में 4.5 गुना किए पैसे, कहां से आया इतना मुनाफा?

टैक्स बेनिफिट्स और ब्याज पर छूट (Tax Benefits and Interest Exemption)

VPF में किए गए निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी (Section 80C) के तहत टैक्स छूट क्लेम की जा सकती है. हालांकि यह छूट 80सी की 1.5 लाख रुपये की कुल लिमिट में ही शामिल होती है. 

अगर आपका EPF और VPF में किया जाने वाला कुल सालाना सेल्फ-कॉन्ट्रिब्यूशन (Employee Contribution) 2.5 लाख रुपये तक है, तो उस पर मिलने वाला ब्याज टैक्स-फ्री (Tax-Free VPF Interest) रहता है. सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सीमा 5 लाख रुपये तक है. सालाना कंट्रीब्यूशन 2.5 लाख रुपये से ज्यादा, हो तो उस एक्स्ट्रा ब्याज पर टैक्स देना पड़ सकता है. रिटायरमेंट या 5 साल की लगातार नौकरी के बाद निकाली गई रकम पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है.

Also read : Retirement Planning With SWP : 1 करोड़ के कॉर्पस से हर महीने 50,000 निकालें तो 30 साल में कितने बचेंगे पैसे? ये रहा पूरा कैलकुलेशन

किन लोगों के लिए है सही VPF में निवेश? (Who Should Invest in VPF)

अगर आपकी इनकम स्टेबल है और आप लंबी अवधि के लिए सुरक्षित निवेश चाहते हैं, तो VPF आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन है. यह उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया विकल्प है, जिन्हें रेगुलर इंटरेस्ट इनकम के साथ पूंजी को सुरक्षित रखने की चिंता रहती है. खास तौर पर ऐसे लोग जिन्हें निवेश किए गए पैसों की अगले कम से कम 5 साल तक जरूरत नहीं पड़ने वाली. अगर आपको निकट भविष्य में किसी बड़ी जरूरत के लिए कैश चाहिए, तो उसके लिए VPF में निवेश करना ठीक नहीं, क्योंकि यह स्कीम लिक्विड नहीं है.

Also read : UPS अपनाने वालों के लिए क्या हैं VRS के नियम, गाइडलाइन्स की 5 बड़ी बातें

निवेश से पहले इन बातों पर ध्यान दें (Things to Remember Before Investing)

VPF में निवेश करने से पहले आपको अपने मंथली खर्चों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि यह पैसा लंबे समय तक लॉक रहता है. अगर आप 2.5 लाख रुपये की सालाना लिमिट पार करते हैं, तो उस पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लग सकता है. इसके अलावा, ध्यान रखें कि VPF में किए गए निवेश पर आपके एंप्लॉयर की तरफ से कोई मैचिंग कंट्रीब्यूशन (Employer Contribution) नहीं किया जाता. एंप्लॉयर्स कंट्रीब्यूशन का प्रावधान सिर्फ EPF में ही लागू होता है.

अगर आप अपने रिटायरमेंट कॉर्पस (Retirement Corpus) को सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो VPF एक भरोसेमंद ऑप्शन है. 8.25% ब्याज दर और टैक्स फ्री ब्याज (Tax-free Interest) के साथ यह आपकी लंबी अवधि की सेविंग्स को मजबूती देता है. बस इतना ध्यान रखें कि यह निवेश लंबी अवधि के लिए है और इसमें लचीलापन (Flexibility) कम है. जो लोग स्टेबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए VPF एक बेहतर फाइनेंशियल डिसीजन साबित हो सकता है.

Epfo Provident Fund Employees Provident Fund Epf VPF