scorecardresearch

FASTag Big Update : 1 फरवरी से लागू होंगे बड़े बदलाव, नए फास्टैग पर KYV खत्म करने समेत ये होंगे नए नियम

FASTag Rule Big Update 2026 : फास्टैग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव. नए FASTag के लिए 1 फरवरी 2026 से जरूरी नहीं होगा KYV. और क्या हैं NHAI के नए नियम.

FASTag Rule Big Update 2026 : फास्टैग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव. नए FASTag के लिए 1 फरवरी 2026 से जरूरी नहीं होगा KYV. और क्या हैं NHAI के नए नियम.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
FASTag toll plaza, FASTag KYV rule change

FASTag Big Update : 1 फरवरी 2026 से ने फास्टैग के लिए KYV जरूरी नहीं होगा. (File Photo : Reuters)

FASTag Big Update 2026 : देशभर के लाखों वाहन मालिकों के लिए एक राहत भरी खबर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने साफ कर दिया है कि 1 फरवरी 2026 से नई गाड़ियों के FASTag के लिए Know Your Vehicle यानी KYV की अनिवार्यता खत्म कर दी जाएगी. अब तक FASTag लेते समय KYV की प्रॉसेस में कई बार देरी होती थी या बार-बार दस्तावेज जमा करने जैसी दिक्कतें भी आती थीं, जिनसे वाहन मालिक परेशान रहते थे. इस बदलाव से उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

नया FASTag लेने वालों को फायदा

फरवरी 2026 के बाद अगर आप कार, जीप या वैन के लिए नया FASTag खरीदते हैं, तो आपको KYV की औपचारिकता से नहीं गुजरना होगा. इसका सीधा फायदा यह होगा कि FASTag जल्दी जारी होगा और बार-बार फॉलोअप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. खासकर उन लोगों के लिए यह राहत है, जिन्हें अक्सर डीलर या बैंक से संपर्क करना पड़ता था.

Advertisment

Also read : Viral Fact Check : मार्च 2026 से बंद हो जाएंगे 500 रुपये के नोट? क्या है इस वायरल दावे का सच

पुराने FASTag यूजर्स को भी मिलेगी राहत

यह बदलाव सिर्फ नए FASTag तक सीमित नहीं है. जिन वाहन मालिकों के पास पहले से FASTag है, उन्हें भी नियमित तौर पर KYV कराने की जरूरत नहीं होगी. अगर किसी तरह की शिकायत नहीं है, जैसे गलत टैग लगना या टैग का गलत इस्तेमाल, तो पुराने यूजर्स को भी KYV प्रॉसेस से पूरी तरह छूट मिलेगी.

इन मामलों में अब भी जरूरी होगा KYV

NHAI ने यह भी साफ किया है कि अगर FASTag को लेकर कोई शिकायत आती है, जैसे टैग ढीला होना, गलत वाहन पर लगा होना या किसी तरह का मिसयूज, तो ऐसे मामलों में KYV किया जा सकता है. यानी जरूरत पड़ने पर जांच का रास्ता खुला रहेगा.

Also read : India on Venezuela Crisis : भारत ने वेनेजुएला के हालात पर जताई ‘गहरी चिंता’, शांति और संवाद पर दिया जोर

FASTag एक्टिवेशन से पहले VAHAN जांच

एक अहम बदलाव यह भी है कि अब FASTag एक्टिवेशन से पहले वाहन का विवरण VAHAN डेटाबेस से वेरिफाई किया जाएगा. पहले यह जांच एक्टिवेशन के बाद होती थी, लेकिन अब सभी जानकारियां पहले ही जांच ली जाएंगी, ताकि बाद में कोई गड़बड़ी न हो.

Also read : US Attack on Venezuela : वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले का भारत के लिए क्या है मतलब? कितना हो सकता है असर

FASTag क्या होता है

FASTag एक RFID आधारित टैग है, जो गाड़ी के शीशे पर लगाया जाता है. इसके जरिए टोल प्लाजा पर बिना रुके सीधे लिंक्ड अकाउंट से भुगतान हो जाता है. इससे समय की बचत होती है और सफर भी आसान बनता है.

Fastag Nhai