scorecardresearch

FD Alternative: ये हैं एफडी के विकल्प, सुरक्षित निवेश के साथ मिलेगा बेहतर रिटर्न

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी के विकल्प तलाश रहे हैं जो सुरक्षित होने के साथ-साथ बेहतर रिटर्न भी दें, तो यहां बताए गए लोकप्रिय विकल्पों पर विचार सकते हैं.

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी के विकल्प तलाश रहे हैं जो सुरक्षित होने के साथ-साथ बेहतर रिटर्न भी दें, तो यहां बताए गए लोकप्रिय विकल्पों पर विचार सकते हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Fixed Deposits

बैंक एफडी निवेश के लिए एक सुरक्षित विकल्प है. इसमें रिटर्न की गारंटी मिलती है. (AI Image: Gemini)

Fixed Deposit Alternatives: ज्यादातर लोग अपनी सेविंग को सुरक्षित रखने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना पसंद करते हैं. इसमें न तो शेयर बाजार जैसा जोखिम होता है और न ही रिटर्न को लेकर कोई अनिश्चितता. निवेशक तय समय के लिए पैसा जमा करते हैं और मैच्योरिटी पर पहले से तय ब्याज के साथ राशि वापस मिल जाती है. यही वजह है कि बुजुर्गों और रिस्क न लेने वाले निवेशकों के बीच एफडी की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है.

एफडी में निवेशक को टेन्योर चुनने की आजादी, लोन की सुविधा और कुछ मामलों में टैक्स लाभ भी मिलता है लेकिन सिर्फ इसके भरोसे रहना काफी नहीं. लोगों को अपनी वित्तीय लक्ष्यों को देखते हुए अपने निवेश में डायवर्फिकेशन स्ट्रैटेजी अपनाना जरूरी है.

Advertisment

Also read : EPFO Pension Rules : 58 साल से पहले पेंशन लेने के क्‍या हैं नियम? नौकरी छूटने पर क्या होगा

अगर आप FD के विकल्प तलाश रहे हैं जो सुरक्षित भी हों और रिटर्न भी बेहतर दें, तो इन विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

पोस्ट ऑफिस की यह सरकारी स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है और टैक्स सेविंग का फायदा देती है. इसमें 5 साल का लॉक-इन होता है और फिलहाल 7.7% सालाना ब्याज दर मिल रही है. ब्याज एनुअल कंपाउंड होता है और सेक्शन 80C के तहत टैक्स कटौती का लाभ भी मिलता है.

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)

यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो नियमित मासिक आय (Monthly Income) चाहते हैं. इसमें पैसा सुरक्षित रहता है और हर महीने ब्याज के रूप में इनकम मिलती है. मौजूदा ब्याज दर 7.4% सालाना है और निवेश अवधि 5 साल की होती है.

Also read: SIP 15×15×15 strategy : कम समय में 1 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एसआईपी की परफेक्ट स्ट्रैटेजी

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD)

जो निवेशक हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम बचाना चाहते हैं, उनके लिए RD अच्छा विकल्प है. फिलहाल पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.7% सालाना ब्याज दे रहा है, जो कई बैंकों की एफडी के बराबर है.

कॉरपोरेट FD

अगर आप थोड़ी ज्यादा कमाई चाहते हैं तो अच्छी रेटिंग वाली कंपनियों की कॉरपोरेट एफडी पर नजर डाल सकते हैं। इन पर ब्याज दर 6% से 8.4% सालाना तक मिल सकती है,. हालांकि, कॉरपोरेट FD में जोखिम थोड़ा अधिक होता है, इसलिए केवल AAA या AA रेटेड कंपनियों में ही निवेश करें और कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड जरूर जांचें।

एफडी सुरक्षित जरूर है, लेकिन सिर्फ उसी पर निर्भर रहना आज के समय में पर्याप्त नहीं. बेहतर है कि आप अपने निवेश को अलग-अलग विकल्पों में बांटें. साथ ही, अपनी वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) बढ़ाएं ताकि आप अपने पैसों से सही फैसले ले सकें और आने वाले समय में वित्तीय रूप से और मजबूत बनें.

Nsc Recurring Deposit Fixed Deposit RD Corporate FD Monthly Income Account Post Office Monthly Income Scheme