scorecardresearch

New Year FD Rates : नए साल पर एफडी करने का है प्‍लान, कहां मिल रहा है कितना ब्‍याज, हर बैंक की डिटेल

Top FD Rates Offered by Government, Private & Small Finance Banks : अगर आप अपनी जमा पूंजी पूरी तरह से सुरक्षित रखकर निवेश करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट बेहतर विकल्प है. एफडी में तय और सुरक्षित रिटर्न मिलता है.

Top FD Rates Offered by Government, Private & Small Finance Banks : अगर आप अपनी जमा पूंजी पूरी तरह से सुरक्षित रखकर निवेश करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट बेहतर विकल्प है. एफडी में तय और सुरक्षित रिटर्न मिलता है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
New Year FD Rates 2026, Latest FD Interest Rates, Best FD Interest Rates, Bank Wise Fixed Deposit Returns, New Year Investment

Latest FD Interest Rates : फिक्स्ड डिपॉजिट एक ट्रेडिशनल निवेश का विकल्प है, जिसमें आप बैंक में एक तय रकम एक निश्चित समय के लिए जमा करते हैं. (Pixabay)

Bank Wise Fixed Deposit Interest Rates for 2026 : नया साल आ चुका है और इसके शुरूआत में आप भी फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू करने का मन बना सकते हैं. अगर आप अपनी जमा पूंजी पूरी तरह से सुरक्षित रखकर निवेश करना चाहते हैं तो बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए बेहतर विकल्प है. एफडी में तय और सुरक्षित रिटर्न मिलता है. आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद बहुत से बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है, तो जानते हैं कि रिवीजन के बाद अब किस बैंक में कितना ब्याज मिल रहा है. इसमें सरकारी, निजी और स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं.  

सरकारी बैंकों में 6.15% से 6.70% ब्याज

सरकारी बैंक खास अवधि वाली एफडी पर करीब 6.15% से 6.70% तक ब्याज दे रहे हैं. बैंक ऑफ इंडिया 450 दिनों के लिए 6.70% ब्याज दे रहा है, वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और एसबीआई 444 दिनों की एफडी पर करीब 6.45% से 6.60% तक ब्याज दे रहे हैं. सरकारी बैंकों की ये खास एफडी उन निवेशकों के लिए हैं जो सुरक्षित निवेश के साथ ठीक-ठाक रिटर्न चाहते हैं.

Advertisment

प्राइवेट बैंक : पीएसयू बैंक से ज्यादा ब्याज

वहीं प्राइवेट बैंक, अभी सरकारी बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. बंधन बैंक और आरबीएल बैंक 18 महीने से 3 साल की एफडी पर 7.20% तक ब्याज दे रहे हैं. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, येस बैंक, इंडसइंड बैंक और जम्मू-कश्मीर बैंक चुनिंदा अवधि पर 7% ब्याज ऑफर कर रहे हैं. डीसीबी बैंक भी 60 से 61 महीने की एफडी पर 7.15% ब्याज दे रहा है. स्मॉल फाइनेंस बैंक इस मामले में सबसे आगे हैं. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की एफडी पर 8% तक ब्याज दे रहा है. इसके बाद जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.77% और ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.60% ब्याज ऑफर कर रहे हैं, जो ज्यादा रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए आकर्षक हैं.

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) क्या होती है?

फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank Fixed Deposits) एक ट्रेडिशनल निवेश का विकल्प है, जिसमें आप बैंक में एक तय रकम एक निश्चित समय के लिए जमा करते हैं और उस पर पहले से तय ब्याज मिलता है. एफडी इसलिए पॉपुलर है क्योंकि इसमें पैसा सुरक्षित रहता है, रिटर्न तय होता है और आय का अंदाजा पहले से होता है. सरकारी बैंकों को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, जबकि प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंक आमतौर पर ज्यादा ब्याज (Bank FD Rates) देते हैं. हर बैंक में 5 लाख रुपये तक की जमा राशि डीआईसीजीसी बीमा के तहत सुरक्षित होती है, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है.

सरकारी बैंकों की एफडी 

Bank of Baroda : 6.60%, 444 दिन 
Bank of India : 6.70%, 450 दिन 
Bank of Maharashtra : 6.55%, 500 दिन
Canara Bank : 6.15%, 555 दिन 
Central Bank of India : 6.50%, 2222 दिनों से 3333 दिन 
Indian Bank : 6.45%, 444 दिन 
Indian Overseas Bank : 6.60%, 444 दिन
Punjab National Bank : 6.40%, 390 दिन
Punjab & Sind Bank : 6.60%, 444 दिन
State Bank of India     : 6.45%,    444 दिन 
Union Bank of India : 6.30%, 400 दिन 

प्राइवेट बैंकों की एफडी 

Axis Bank : 6.45%,    15 महीने से 10 साल तक की जमा 
Bandhan Bank : 7.20%,    2 साल से लेकर 3 साल से कम तक 
City Union Bank : 6.75%, 500 दिनों की जमा पर
CSB Bank : 7.00%, 13 महीने की जमा
DBS Bank : 6.60%,  376 दिन से 600 दिन 
DCB Bank : 7.15%,  60 महीने से 61 महीने की जमा 
Federal Bank : 6.75%, 36 महीने की जमा पर
HDFC Bank : 6.45%, 18 महीने से 3 साल तक की जमा
ICICI Bank : 6.50%     3 साल 1 दिन से 10 साल की जमा
IDFC FIRST Bank    : 7.00%, 450 दिनों से 5 साल
IndusInd Bank : 7.00%, 1 साल 6 महीने से 1 साल 7 महीने से कम
J & K Bank : 7.00%, 888 दिन
Karur Vysya Bank : 6.80%, 400 दिनों की जमा 
Karnataka Bank : 6.65%, 555 दिनों की जमा
Kotak Mahindra Bank : 6.70%, 391 दिनों से 2 साल से कम तक
RBL Bank : 7.20%, 18 महीने से 3 साल 
South Indian Bank    : 6.60%, 1 साल
YES Bank : 7.00%, 18 महीने 1 दिन से 5 साल तक 

स्‍मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी 

AU Small Finance Bank    : 7.10%, 2 साल 1 दिन से 3 साल 
Equitas Small Finance Bank    : 7.30%,    888 days
ESAF Small Finance Bank : 7.60%, 444 दिन
Jana Small Finance Bank : 7.77%, 5 साल
Shivalik Small Finance Bank    : 7.50%, 21 महीने 1 दिन से 22 महीने
slice Small Finance Bank : 7.75%, 18 महीने 1 दिन से 18 महीने 2 दिन
Suryoday Small Finance Bank : 8.00%, 5 साल
Ujjivan Small Finance Bank : 7.45%, 2 साल
Utkarsh Small Finance Bank    : 7.50%, 2 साल से 3 साल

(Source: Paisabazaar.com)

Bank Fixed Deposits Fd Fixed Deposit Bank FD Rates