scorecardresearch

Franklin India Flexi Cap Fund : सिर्फ 10 हजार के निवेश से मिले 17 लाख, 31 साल में 18% CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड

Power of SIP and Time : फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड ने लॉन्च के बाद एसआईपी करने वालों को 19.58 फीसदी सालाना के हिसाब से रिटर्न दिया है. सिर्फ 2,000 रुपये की मंथली एसआईपी अब 3.50 करोड़ रुपये के करीब हो गई.

Power of SIP and Time : फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड ने लॉन्च के बाद एसआईपी करने वालों को 19.58 फीसदी सालाना के हिसाब से रिटर्न दिया है. सिर्फ 2,000 रुपये की मंथली एसआईपी अब 3.50 करोड़ रुपये के करीब हो गई.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Franklin India Flexi Cap Fund, Best Flexi Cap Mutual Fund, Long Term Mutual Fund Investment, Mutual Fund Wealth Creation, SIP Wealth Creation, फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड

Flexi Cap Fund : फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड ने लॉन्च के बाद से लम्प सम पर 17.86% सालाना की दर से रिटर्न दिया है. (Pixabay)

Franklin India Flexi Cap Fund Created Wealth : जब बात लंबे समय में दौलत बनाने की आती है, तो कुछ म्यूचुअल फंड ऐसे होते हैं जो समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं. फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड ऐसा ही एक नाम है, जिसने 31 साल के लंबे सफर में निवेशकों को मजबूत वेल्थ क्रिएशन करके दिखाया है. 1994 में शुरू हुआ यह फंड आज करीब 20,000 करोड़ रुपये के AUM के साथ म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद फंड्स में गिना जाता है.

चाहे लम्पसम निवेश हो या SIP, इस फंड ने न सिर्फ अपने बेंचमार्क Nifty 500 को पीछे छोड़ा है, बल्कि अनुशासित और लंबे निवेश की असली ताकत भी साबित की है. फैक्ट शीट के अनुसार जहां 10,000 रुपये का लम्प सम निवेश 31 साल से कुछ अधिक समय में 17 लाख रुपये बन गया, वहीं नियमित सिर्फ 2,000 रुपये की SIP ने 3.5 करोड़ की दौलत खड़ी कर दी. यह फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड में अनुशासित और लंबे समय के निवेश की ताकत को साबित करता है.

Advertisment

PPF : इस स्कीम के जरिए आप अपने बच्चे को दे सकते हैं मंथली 60,000 रुपये की एक्स्ट्रा इनकम, क्या हैं नियम

फंड के बारे में डिटेल 

लॉन्च डेट : 29 सितंबर, 1994
कुल AUM : 20,022 करोड़ रुपये (30 नवंबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 1.69% (30 नवंबर, 2025)
बेंचमार्क : Nifty 500
NAV : 1,668.4901 रुपये (12 दिसंबर, 2025)
एग्जिट लोड : 1 साल के पहले यूनिट भुनाने पर 1%
स्टैंडर्ड डेविएशन : 3.57%
शार्प रेश्यो : 0.94%
RSquared Ratio : 0.96%
पोर्टफोलियो टर्नओवर : 21.05%

High Return : 5 साल में 168 से 265% एबसॉल्‍यूट रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल म्‍यूचुअल फंड की टॉप 5 इक्विटी स्‍कीम

लम्प सम निवेश : 31 साल में 17.86% CAGR

फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड 29 सितंबर 1994 में शुरू हुआ था. यानी इसके हाल ही में 31 साल पूरे हो गए. फंड ने लॉन्च के बाद से लम्प सम निवेश पर 17.86% सालाना की दर से रिटर्न दिया है. इसमें अगर शुरूआत में किसी ने 10,000 रुपये निवेश किया था, तो अब उसके पैसों की वैल्यू करीब करीब 17 लाख रुपये हो गई. वहीं 1 लाख रुपये की वैल्‍यू 1.68 करोड़ रुपये के करीब हो गई.  

फंड के 15 साल का रिटर्न : 14.28% सीएजीआर

फंड के 10 साल का रिटर्न : 14.35% सीएजीआर

फंड के 5 साल का रिटर्न : 21.21% सीएजीआर

फंड के 3 साल का रिटर्न : 17.23% सीएजीआर

फंड के 1 साल का रिटर्न : 4.09%

(सोर्स : फैक्‍ट शीट)

SIP Miracle : 30 साल में 23% CAGR का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड, 7 लाख का कुल निवेश बन गया 5 करोड़ से ज्यादा

फंड का SIP रिटर्न

फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड के 31 साल 1 महीने यानी लॉन्च के बाद से एसआईपी आंकड़ें फैक्ट शीट में मौजूद हैं. इस दौरान फंड ने एसआईपी करने वालों को 19.58 फीसदी सालाना के हिसाब से रिटर्न (SIP Return) दिया है. इस फंड के शुरू होने पर अगर किसी ने सिर्फ 2,000 रुपये की एसआईपी अबतक चलाई होगी तो उसकी वैल्यू 3.50 करोड़ रुपये के करीब हो गई. 

31 साल 1 महीने 16 दिन में SIP का एनुअलाइज्ड रिटर्न : 19.58%
मंथली SIP अमाउंट : 2,000 रुपये
लॉन्च के बाद से कुल SIP निवेश : 7,48,000 रुपये
अब SIP की कुल वैल्यू : 3,49,90,677 रुपये

फंड के 15 साल का SIP रिटर्न : 15.86% सीएजीआर

फंड के 10 साल का SIP रिटर्न : 16.42% सीएजीआर

फंड के 5 साल का SIP रिटर्न : 17.14% सीएजीआर

फंड के 3 साल का SIP रिटर्न : 15.95% सीएजीआर

फंड के 1 साल का रिटर्न : 11.25%

(सोर्स : फैक्‍ट शीट)

पोस्ट ऑफिस MIS : सिर्फ एक बार निवेश करें और हर महीने पाएं फिक्स मुनाफा, क्या हैं नियम

कैसे काम करता है ये फंड

फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड, एक ओपन-एंडेड इक्विटी फंड है, जो हर मार्केट कैप वाली कंपनियों (लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप) में निवेश करता है. यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जो लंबी अवधि के निवेश से अपनी दौलत में इजाफा करना चाहते हैं. वहीं जो थोड़ा ज्यादा उतार-चढ़ाव के साथ हाई रिटर्न का मौका लेना पसंद करते हैं.

इस फंड को लार्ज कैप, मिड कैप, और स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करने की पूरी आजादी होती है. ये कंपनियां 0% से 100% तक फंड पोर्टफोलियो में हो सकती हैं, यानी कि फंड मैनेजर को जरूरत के अनुसार बैलेंस बनाने की पूरी छूट है.

इसका (Flexi Cap Funds) मकसद यह होता है कि जहां बेहतर मौका दिखे, वहां निवेश किया जाए, चाहे वो बड़ी कंपनी हो या छोटी. इस फंड ने पिछले 25 सालों से हर साल डिविडेंड दिया है, यह एक स्थिर प्रदर्शन करने वाला फंड रहा है.

स्‍टॉक पोर्टफोलियो : टॉप 10 होल्डिंग 

HDFC Bank :  8.49%
ICICI Bank :  6.17%
Bharti Airtel : 4.55%
Larsen & Toubro : 4.33%
Axis Bank : 4.32%
Infosys : 3.61%
Reliance Industries : 3.52%
State Bank of India : 3.03%
Mahindra & Mahindra : 3.03%
HCL Technologies : 2.88%

(सोर्स : Franklin India Mutual Fund फैक्‍ट शीट)

Airtel बना 5 साल का सबसे बड़ा वेल्थ क्रिएटर, BSE फास्टेस्ट तो HAL नंबर 1 आलराउंड परफॉर्मर : स्टडी

टॉप सेक्‍टर एलोकेशन  

Banks : 25.75%
IT - सॉफ्टवेयर : 7.52%
टेलिकॉम : 5.99%
कंस्‍ट्रक्‍शन : 4.49%
रिटेल : 4.44%
पावर : 4.25%
ऑटोमोबाइल्‍स : 3.85%
फार्मा : 3.81%
पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट्स : 3.65%
एयरोस्‍पेस एंड डिफेंस : 3.01%

(सोर्स : Franklin India Mutual Fund फैक्‍ट शीट)

(नोट : इस आर्टिकल का उद्देश्य जानकारी देना है, ना कि यह निवेश की सलाह है. किसी भी म्यूचुअल फंड में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होता है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Franklin India Mutual Fund