scorecardresearch

Free Aadhaar Update: ये लोग फ्री में करा सकते हैं आधार अपडेट, डाक्यूमेंट अपडेशन भी बिना पैसे के संभव, जानिए हर जरूरी डिटेल

आधार में कौन से अपडेट और किसके लिए फ्री हैं, कौन से नहीं, और यह सुविधा कब तक उपलब्ध रहेगी? इन दिनों आप आधार में दर्ज नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि या बॉयोमेट्रिक डिटेल अपडेट कराने की सोच रहे हैं, तो यहां डिटेल समझ लें.

आधार में कौन से अपडेट और किसके लिए फ्री हैं, कौन से नहीं, और यह सुविधा कब तक उपलब्ध रहेगी? इन दिनों आप आधार में दर्ज नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि या बॉयोमेट्रिक डिटेल अपडेट कराने की सोच रहे हैं, तो यहां डिटेल समझ लें.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Aadhaar Free Update, Free Aadhaar update 2025, UIDAI free Aadhaar services, myAadhaar portal free document update, how to update Aadhaar online for free, Aadhaar biometric update for kids, mandatory biometric update Aadhaar, Aadhaar for children 5 to 17 years, Aadhaar update eligibility, Aadhaar card free correction, update Aadhaar address free, Aadhaar name correction, UIDAI free document upload till June 2026, Aadhaar fingerprint and iris update, Aadhaar face authentication, Aadhaar update without charges, Aadhaar enrollment free, Aadhaar update centers near me, Aadhaar MBU process, UIDAI Lucknow update, children Aadhaar biometric update 2025, Aadhaar update online step by step

आधार एनरोलमेंट यानी नया आधार बनवाना शुरू से ही मुफ्त है. (Image: X/UIDAI)

Aadhaar Free Update: आज बैंक में खाता खुलवाना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ पाना हो, ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करनी हो या फिर स्कूल में अपने बच्चे का दाखिला करवाना हो, हर काम के लिए आधार एक खास दस्तावेज बन गया है. इसमें नाम, पता और अन्य डिटेल में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में आधार होल्डर को सपोर्टिंग डाक्यूमेंट के साथ उसे अपडेट कराने की जरुरत पड़ती है. जिसके एवज में लोगों को कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं. हालांकि आधार जारी करने वाली गवर्नमेंट बॉडी यूआईडीएआई (UIDAI) ने लोगों की सुविधा के लिए कई सेवाएं पूरी तरह फ्री कर रखी हैं. हालांकि ये सेवाएं सीमित हैं. आधार में कौन से अपडेट और किसके लिए फ्री हैं, कौन से नहीं, और यह सुविधा कब तक उपलब्ध रहेगी? आज हम इसके बारे में जानेंगे.

कौन से लोग फ्री में अपडेट करा सकते हैं अपान आधार

आधार एनरोलमेंट यानी नया आधार बनवाना शुरू से ही मुफ्त है. इसके साथ ही, कुछ लोगों को अपने आधार में उंगलियों के निशान (Fingerprint), आंख की पुतली (Iris) या चेहरे (Face) से जुड़ा बायोमेट्रिक अपडेट करवाना है, उनके लिए भी यह सेवा बिलकुल फ्री है.

Advertisment

UIDAI के मुताबिक जब बच्चा 5 और 15 साल का हो जाए तो उसके नाम से बने आधार में मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update - MBU) जरूरी है. 5 से 7 साल की उम्र के बीच और 15-17 साल की उम्र के बीच बायोमेट्रिक अपडेट करवाना पूरी तरह से फ्री है. 

इस बात और आसान भाषा में समझिए, मान लीजिए आपने बहुत कम उम्र में बच्चे का ब्लू आधार बनवा लिया था और जब आपका बच्चा 5 साल या 15 साल की आयु पूरी करता है, तब उसका बायोमेट्रिक डेटा जैसे उंगलियों के निशान, आंखों की पुतली (Iris) और फोटो, अपडेट करना अनिवार्य होता है.

UIDAI ऐसे बच्चों को, जो 5 से 7 साल की उम्र के बीच हो रहे हैं या 15 से 17 साल की उम्र के बीच के हो रहे हैं. इन बच्चों के लिए आधार में बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update - MBU) पूरी तरह से फ्री है. खास उम्र के बच्चों के लिए ये फ्री सुविधा 1 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर अगले एक साल तक यानी 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी. UIDAI के इस फैसले से देशभर के करीब 6 करोड़ बच्चों लाभ होगा. उनके पेरेंट्स के पैसे बचेंगे.

अगर आपके बच्चे ने 5 या 15 साल की उम्र हाल ही में पूरी की है तो आज ही अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर उसका मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया पूरी कराए. इसके लिए आपको किसी प्रकार का खर्च नहीं करना होगा. यहा सुविधा ऐसे बच्चों के लिए पूरी तरह से फ्री है.

Also read : Life Certificate : 67.94 लाख पेंशनर्स ने जमा किए जीवन प्रमाण, घर बैठे आप भी मोबाइल से ऐसे जनरेट कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

डाक्यूमेंट अपडेशन सभी के लिए है फ्री

इसके अलावा, आधार में पता और पहचान से जुड़ा डाक्यूमेंट अपडेट अभी बिना किसी खर्च के किया जा सकता है. यानी लोग अपने पता और पहचान से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को फ्री में अपडेट कर सकते हैं. लाखों आधार होल्डर्स को लाभ पहुंचाने के लिए यूआइडीएआई ने ऑनलाइन फ्री डाक्यूमेंट अपलोड सुविधा बढ़ाकर 14 जून 2026 तक रखी है.

ध्यान देने वाली बात है कि यह फ्री आधार अपडेट सर्विस सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है. लोगों को अपने आधार में डाक्यूमेंट अपडेट रखने के लिए यूआइडीएआई ने यह खास सुविधा दी है.

Also read : PM Kisan Yojana: क्या 4.33 करोड़ किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त? लाभार्थी हैं तो जानिए वजह?

उपरोक्त दोनों सेवाएं फ्री हैं लेकिन बाकी आधार अपडेट से जुड़ी सर्विसेज के लिए कुछ न कुछ पैसे खर्च करने होंगे.

Aadhaar Uidai Aadhaar Card