scorecardresearch

Financial Planning Alert : आज का 1 करोड़ रुपये = 20 साल बाद 40 लाख रुपये, लेकिन क्यों?

Inflation Can Halve Your Money Real Value : आज 1 करोड़ रुपये भले ही बहुत बड़ी रकम लगे, लेकिन क्या कभी सोचा है कि 20 साल बाद इस 1 करोड़ की असली ताकत कितनी रह जाएगी? महंगाई हमारी बचत को खोखला कर देती है.

Inflation Can Halve Your Money Real Value : आज 1 करोड़ रुपये भले ही बहुत बड़ी रकम लगे, लेकिन क्या कभी सोचा है कि 20 साल बाद इस 1 करोड़ की असली ताकत कितनी रह जाएगी? महंगाई हमारी बचत को खोखला कर देती है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Financial Planning Alert, Future Cost Calculator, Future Value, Rising Inflation, Investment Planning 2026, Inflation Reduces Purchasing Power, SIP & Inflation, SIP Inflation Adjustment, future value of 1 crore after 20 years

Retirement Planning Warning : रिटायरमेंट प्लानिंग में यह बात जरूर ध्यान में रखें कि महंगाई बचत की वैल्यू कम कर रही है. (Pixabay)

Future Value of Money : आज 1 करोड़ रुपये होना भले ही बहुत बड़ी रकम लगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 20 साल बाद इस 1 करोड़ की असली ताकत कितनी रह जाएगी? महंगाई धीरे-धीरे हमारी बचत और कमाई की वैल्यू को खोखला कर देती है, और इसका असर इतना गहरा होता है कि आज का 1 करोड़ रुपये 20 साल बाद आज के 40 लाख रुपये के वैल्यू के बराबर रह जाता है. 

देश में भले ही रिटेल महंगाई दर (Inflation) कंट्रोल में दिख रही हो, लेकिन करीब 4 फीसदी की दर से बढ़ती महंगाई हर साल हमारी जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है. ऐसे में अगर फाइनेंशियल प्लानिंग करते वक्त महंगाई को नजरअंदाज किया गया, तो रिटायरमेंट और भविष्य के बड़े लक्ष्य सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह सकते हैं. इसलिए अगर भविष्य में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह बात जरूर ध्यान में रखें कि आज 1 करोड़ की जो वैल्यू है, व​ह 20 साल या 30 साल बाद नहीं रह जाएगी.

Advertisment

New Year FD Rates : नए साल पर एफडी करने का है प्‍लान, कहां मिल रहा है कितना ब्‍याज, हर बैंक की डिटेल

कैलकुलेटर : फ्यूचर वैल्‍यू 

वर्तमान में वैल्‍यू : 1,00,00,000 रुपये
महंगाई दर : 4 फीसदी
20 साल बाद 1 करोंड़ की वैल्‍यू : करीब 40,00,000 रुपये 

कैलकुलेटर : फ्यूचर कास्‍ट 

वर्तमान में किसी काम पर खर्च : 1,00,00,000 रुपये 
महंगाई दर : 4 फीसदी 
20 साल बाद उसी काम पर खर्च : 2,50,00,000 रुपये

PPF interest rate from January 2026 : पीपीएफ का लेटेस्ट रेट जारी, कितने साल में बनेगा 1 करोड़

20 साल बाद सर्वाइव के लिए डबल होगा खर्च  

अगले 20 साल की बात करें तो आज के एक करोड़ की फ्यूचर वैल्यू 40 लाख रुपये के आस पास रह जाएगी. यानी आपके पास 20 साल भी होंगे तो 1 करोड़ रुपये, लेकिन उसकी वैल्‍यू आज के तरह नहीं होगी. क्‍योंकि आज जिस काम पर 1 करोड़ रुपये खर्च होते हैं, 20 साल बाद महंगाई एडजस्‍ट करते हुए उसी काम पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे. 

इसी तरह से आपके मंथली घर खर्च या अन्य खर्च में भी बढ़ोतरी होगी. अगर आज आपके महीने का खर्च 50 हजार है तो 20 साल बाद यह 1.25 लाख रुपये के आस पास होगा. ऐसे में जब भी रिटायरमेंट या भविष्य के लिए प्लानिंग करें महंगाई का ध्यान जरूर रख लें. 

SCSS interest rate from January 2026 : वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 जनवरी से 8.2% ब्याज फिक्स, मंथली 20,000 रुपये कर सकते हैं इनकम

SIP : निवेश करते समय महंगाई का रखें ध्यान

अगर आपके निवेश का लक्ष्य 20 साल है. 20 साल बाद 1 करोड़ रुपये फंड जुटाने का टारगेट (Financial Planning) रखते हैं. इसके लिए आप मंथली 10 हजार रुपये SIP के जरिए निवेश करने को तैयार हैं. अगर आपने अगले 20 साल के लिए 12 फीसदी रिटर्न अनुमान लगाया है तो इसे 2 तरह से कैलकुलेट कर सकते हैं.

बिना महंगाई एडजस्ट किए अगर आप कैलकुलेशन करेंगे तो 12 फीसदी सालाना की दर से 10 हजार रुपये मंथली SIP की वैल्यू 20 साल बाद 1 करोड़ रुपये होगी. लेकिन अगर आपने महंगाई (Inflation) एडजस्ट कर कैलकुलेट किया तो यह वैल्यू 46 लाख रुपये ही होगी. 

Return : टाटा म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने 21 साल में 36 गुना बढ़ाया पैसा, लो रेटिंग के बाद भी 18% CAGR रिटर्न

यानी अगर आपने 20 साल बाद भी आज के ही वैल्यू के हिसाब से 1 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है तो आप अपने टारगेट से 50 फीसदी पीछे रह जाएंगे. इसलिए महंगाई एडजस्‍ट करते हुए मंथली निवेश (Sip Calculator) और बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं.

Inflation Sip Financial Planning