scorecardresearch

Gold Silver Rates : चांदी पहली बार 2.32 लाख के पार, सोना ने 1.39 लाख का बनाया नया रिकॉर्ड, आगे कैसा है भविष्य

Gold, Silver Touch Lifetime Highs : निवेशक अब भी यह मानकर चल रहे हैं कि महंगाई कम होने और लेबर मार्केट में नरमी आने पर, अगले साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व दो बार 0.25 फीसदी की दर से ब्याज दरों में कटौती कर सकता है.

Gold, Silver Touch Lifetime Highs : निवेशक अब भी यह मानकर चल रहे हैं कि महंगाई कम होने और लेबर मार्केट में नरमी आने पर, अगले साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व दो बार 0.25 फीसदी की दर से ब्याज दरों में कटौती कर सकता है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Gold and Silver Scale Historic Highs, Gold and Silver Outlook 2026, gold prices today, silver prices today

Gold and Silver Outlook 2026 : जानकारों का मानना है कि सोना-चांदी की रिकॉर्ड तेजी 2026 की शुरुआत में भी जारी रह सकती है. (AI Image)

Why Gold and Silver Are Soaring : आज 26 दिसंबर का दिन गोल्ड और सिल्वर के लिए बेहतरीन साबित हो रहा है. अमेरिका में अगले साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. आज चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है और यह वायदा कारोबार में 8,951 रुपये बढ़कर अब तक के रिकॉर्ड स्तर 2,32,741 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. 

इस बीच सोने की कीमतों ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया. कमोडिटी बाजार में पहली बार सोना 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. लगातार चौथे दिन तेजी के साथ फरवरी डिलीवरी वाला सोना 1,119 रुपये या 0.81 फीसदी चढ़कर 1,39,216 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है. 

Advertisment

High Return : ब्रिगेड एंटरप्राइजेज दे सकता है 52% रिटर्न, इन 4 वजहों से स्टॉक पर ब्रोकरेज हुआ लट्टू

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी के वायदा भाव में 4 फीसदी की तेजी आई. 18 दिसंबर के बाद से अब तक चांदी की कीमतों में कुल 29,176 रुपये यानी करीब 14.33 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है.

इस साल सोना 72% तो चांदी 158% मजबूत

2025 में अब तक, सोने की कीमतों में करीब 72 फीसदी की उछाल आ चुकी है और इसने बार-बार नए रिकॉर्ड बनाए हैं. इसकी तेजी के पीछे अमेरिका में गिरती बॉन्ड यील्ड, सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी, डॉलर से दूरी और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारण हैं.

वहीं, चांदी की रफ्तार और भी तेज रही है. साल 2025 में अब तक इसमें करीब 158 फीसदी की जबरदस्त तेजी आ चुकी है. इसकी वजह वैश्विक स्तर पर सप्लाई की कमी, इंडस्ट्रियल डिमांड में बढ़ोतरी और अमेरिका में इसे एक अहम (क्रिटिकल) मिनरल का दर्जा मिलना है.

Ambuja Cements : ये अडानी ग्रुप स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश

इंटरनेशनल मार्केट में भी नया पीक

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दोनों लाइफटाइम हाई पर पहुंच गए. कॉमेक्स (Comex) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव 58.8 डॉलर यानी 1.3 फीसदी बढ़कर 4,561.6 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें 75 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई हैं. चांदी में लगातार पांचवें दिन तेजी है. 

Mutual Fund Performance 2025 : लार्ज कैप फंड रहे विनर, स्मॉल कैप ने किया निराश, फ्लेक्सी कैप सबसे पॉपुलर

क्‍यों आ रही है इतनी तेजी, आगे क्‍या होगा 

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक, शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गईं. इसकी बड़ी वजह बढ़ता जियो पॉलिटिकल टेंशन, सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है.

त्रिवेदी ने बताया कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के कच्चे तेल की सप्लाई रोकना, रूस-यूक्रेन युद्ध का जारी रहना और नाइजीरिया में ISIS के खिलाफ अमेरिका की हालिया सैन्य कार्रवाई जैसे घटनाक्रमों ने सोने-चांदी की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग को और मजबूत किया है.

SCSS : रिटायरमेंट के बाद हर साल कैसे कमा सकते हैं 2,40,000 रुपये, इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा

US Fed : 2 रेट कट का अनुमान

निवेशक अब भी यह मानकर चल रहे हैं कि महंगाई कम होने और लेबर मार्केट में नरमी आने पर, अगले साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व दो बार 0.25 फीसदी की दर से ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, हालांकि फेड के अधिकारी आगे के रास्ते को लेकर एकमत नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस साल अब तक सोने की कीमतों में 70 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है, जो 1979 के बाद की सबसे बड़ी सालाना बढ़त है. इस तेजी को केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी और ETF में लगातार निवेश से भी सहारा मिला है.

कमोडिटी बाजार के जानकारों का मानना है कि सोना-चांदी की यह रिकॉर्ड तेजी 2026 की शुरुआत तक जारी रह सकती है, क्योंकि महंगाई में नरमी, कमजोर डॉलर और लगातार बने जियो पॉलिटिकल रिस्‍क, सुरक्षित निवेश की मांग को बनाए रखेंगे. (source : PTI)

(Disclaimer: यहां गोल्ड और सिल्वर पर विचार एक्सपर्ट के हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Silver Gold