scorecardresearch

Gold Loan vs Personal Loan: गोल्ड लोन लें या पर्सनल लोन? इन 5 बातों को ध्यान में रखकर करें फैसला

Gold Loan vs Personal Loan: गोल्ड लोन या पर्सनल लोन में कौन सा ऑप्शन आपके लिए बेहतर होगा? ब्याज दर, रीपेमेंट, क्रेडिट स्कोर समेत इन 5 बातों पर गौर करने के बाद करें सही फैसला.

Gold Loan vs Personal Loan: गोल्ड लोन या पर्सनल लोन में कौन सा ऑप्शन आपके लिए बेहतर होगा? ब्याज दर, रीपेमेंट, क्रेडिट स्कोर समेत इन 5 बातों पर गौर करने के बाद करें सही फैसला.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Gold Loan vs Personal Loan comparison for better borrowing decision in India

Gold Loan vs Personal Loan: आपके लिए कौन सा ऑप्शन ज्यादा फायदेमंद है? (AI Generated Image)

Gold Loan vs Personal Loan, Which is Better for You : कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है और ऐसे में हम किसी न किसी लोन का सहारा लेते हैं. लेकिन सवाल ये होता है कि कौन सा लोन ज्यादा सही रहेगा? गोल्ड लोन या पर्सनल लोन? दोनों की अपनी-अपनी खासियत और सीमाएं हैं. अगर आप सही तुलना करके फैसला करें, तो ब्याज का बोझ कम होगा और जरूरत भी समय पर पूरी हो जाएगी.

1. ब्याज दरों की तुलना करें  

अगर आपका मकसद कम ब्याज पर लोन लेना है, तो गोल्ड लोन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि गोल्ड को गिरवी रखकर लोन दिया जाता है, इसलिए बैंकों और NBFCs का रिस्क कम होता है और वे कम ब्याज दर पर लोन देते हैं. इसके उलट, पर्सनल लोन (Personal Loan) बिना किसी सिक्योरिटी के दिया जाता है, इसलिए आम तौर पर उस पर ज्यादा ब्याज देना पड़ता है. खासकर अगर आपका क्रेडिट स्कोर एवरेज है. अगर घर या बैंक के लॉकर में सोना पड़ा है, तो उसे इस्तेमाल करके कम लागत पर फंड जुटाना बेहतर हो सकता है. लेकिन अगर आपके पास गिरवी रखने के लिए पर्याप्त सोना नहीं है, तो फिर पर्सनल लोन पर मिल रहे तमाम ऑप्शन में सबसे कम ब्याज दर वाले लोन पर फोकस करें.

Advertisment

Also read : Gold Rate Today : सोना गिरकर 1.25 लाख पर आया, चांदी भी टूटी, आगे क्या होगा?

2. फटाफट पैसे चाहिए तो क्या करें?

अगर पैसों की जरूरत तुरंत है, जैसे मेडिकल इमरजेंसी या किसी जरूरी बिल का भुगतान, तो गोल्ड लोन तुरंत राहत दिला सकता है. बैंक और NBFCs इसे कुछ ही मिनटों में अप्रूव कर देते हैं. दूसरी तरफ, पर्सनल लोन के लिए इनकम, नौकरी और क्रेडिट स्कोर से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की पूरी जांच होती है, जिससे समय ज्यादा लग सकता है. हालांकि कई पुराने और भरोसेमंद ग्राहकों को बैंक प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन भी ऑफर करते हैं. अगर आपके पास ऐसा ऑफर है, तो आपको पर्सनल लोन भी फौरन मिल सकता है. यानी इस मामले में फैसला काफी हद तक आपकी खास परिस्थिति और जरूरत पर निर्भर करता है.

Also read : New Labour Codes : नए लेबर कोड से क्या घट जाएगी आपकी टेक-होम सैलरी, क्या है '50% वेज रूल' का चक्कर?

3. क्रेडिट स्कोर कमजोर होने पर क्या करें? 

कई लोग खराब या कम क्रेडिट स्कोर (Credit Score) की वजह से पर्सनल लोन लेने में परेशानी झेलते हैं. मंजूरी न मिलना या ज्यादा ब्याज दरों पर लोन मिलना आम बात है. लेकिन गोल्ड लोन में आपकी क्रेडिट हिस्ट्री उतनी अहम नहीं होती, क्योंकि बैंक को आपके गोल्ड के रूप में सुरक्षा मिल जाती है. अगर आपका CIBIL स्कोर दिक्कत पैदा कर रहा है, तो गोल्ड लोन एक आसान विकल्प बन सकता है.

Also read : NFO Alert : टाटा म्यूचुअल फंड के टाइटैनियम SIF में सब्सक्रिप्शन शुरू, इस हाइब्रिड लॉन्ग शॉर्ट फंड में क्या है खास

4. री-पेमेंट के ऑप्शन

गोल्ड लोन में रीपेमेंट करने के कई ऑप्शन मिल जाते हैं. आप सिर्फ ब्याज चुकाते रहें और टेन्योर के अंत में पूरी रकम दें या पेमेंट का कोई और ऑप्शन चुनें. अगर आपकी इनकम रेगुलर नहीं है, जैसे खुद का बिजनेस हो, तो यह सुविधा काफी काम आती है. वहीं, पर्सनल लोन में शुरू से ही हर महीने तय EMI चुकानी होती है, जिससे कैश फ्लो पर दबाव आ सकता है. लोन चुकाने की आजादी चाहिए तो गोल्ड लोन बेहतर लगता है. लेकिन डिसिप्लिन के साथ लोन चुकाना है और आपकी क्रेडिट रेटिंग अच्छी है, तो पर्सनल लोन पर भी आपको अच्छे ऑफर मिल सकते हैं.

5. सोने की इमोशनल वैल्यू 

भारत में आम तौर पर सोने का मतलब सिर्फ निवेश नहीं होता. बल्कि ये काफी हद तक लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता है. गोल्ड लोन लेने का मतलब होता है कुछ समय के लिए उसे गिरवी रखना और अगर लोन चुकाने में देरी हुई तो उसे खोने का जोखिम भी रहता है. अगर सोने के प्रति इमोशनल जुड़ाव ज्यादा है, तो पर्सनल लोन सुरक्षित महसूस हो सकता है. लेकिन अगर आप उसे सिर्फ निवेश मानते हैं और भुगतान समय पर कर सकते हैं, तो सोना आपको सस्ते में लोन दिलाने में मदद करेगा.

सभी बातों पर विचार करके सही फैसला लें

दोनों लोन अपने-अपने फायदे रखते हैं. अगर आपको कम ब्याज दर, फौरन पैसे और लचीला रीपेमेंट चाहिए तो गोल्ड लोन बढ़िया रहेगा. वहीं लंबी अवधि और भावनात्मक सुरक्षा के लिए पर्सनल लोन पर विचार किया जा सकता है. फैसला लेते समय अपनी आर्थिक स्थिति और चुकाने की क्षमता को ध्यान में रखना सबसे जरूरी है.

Gold Loan Personal Loan Personal Loan Interest Rates Gold Loan Interest Rates