/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/30/gold-rate-today-30-july-2025-ai-2025-07-30-18-29-16.jpg)
Gold Silver Price Today : दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी दोनों में तेजी रही. (AI Generated Image)
Gold Rate Today, Sone Chandi Ka Bhav Aaj Ka (Gold rate today, Silver price today, Gold price rise reason) : सोने की कीमतों में सोमवार को जोरदार उछाल देखने को मिला. दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 1,300 रुपये बढ़कर 1,25,900 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, चांदी के दाम में भी 2,460 रुपये की तेजी दर्ज की गई, जिससे इसका भाव बढ़कर 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इस उछाल की बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में मजबूती और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी रही.
क्यों बढ़े सोने के दाम? (Why Gold Prices Increased)
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने बताया कि सोने की ट्रेडिंग एक बार फिर पॉजिटिव नोट पर शुरू हुई है. उन्होंने कहा, "सुरक्षित निवेश (safe-haven demand) की मांग और अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़ा कमजोर डेटा सोने की कीमतों को सपोर्ट दे रहा है. इससे फेडरल रिजर्व द्वारा अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ी हैं."
सौमिल गांधी के अनुसार, डॉलर में नरमी ने बुलियन (Bullion Market) को अतिरिक्त मजबूती दी है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता ने सोने-चांदी में नई जान फूंक दी है.
चांदी में भी दिखा दमदार उछाल (Silver Price Today)
सोने के साथ-साथ चांदीने भी सोमवार को रफ्तार पकड़ी. चांदी का भाव 2,460 रुपये बढ़कर 1,55,760 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. शुक्रवार को यह 1,53,300 रुपये पर बंद हुई थी. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) भी 3.30% की तेजी के साथ 49.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी.
कमजोर डॉलर और अंतरराष्ट्रीय संकेत (Global Cues and Weak Dollar Support Gold)
एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी (रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने बताया कि "सोने में लगभग 2,000 रुपये या 1.6% की तेजी आई है, क्योंकि कमजोर डॉलर और अमेरिकी सरकार के फिर से खुलने से निवेशकों का भरोसा लौटा है. अब बाजार की नजरें अमेरिका और भारत दोनों की महंगाई दर (Inflation Data) पर हैं, जो आगे की दिशा तय करेगी."
उन्होंने कहा कि रुपया 88.45 से 89.50 के बीच रहने की संभावना है, जिससे MCX गोल्ड (MCX Gold Price) में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. उनका मानना है कि निकट भविष्य में सोना 1,22,000 से 1,24,500 रुपये के दायरे में रह सकता है.
Also read : EPF VPF Investment 2025 Guide : ईपीएफ के साथ क्यों करें VPF में निवेश? क्या हैं इसके बड़े फायदे और नियम
आगे क्या रहेगा रुझान? (Gold Price Trend Ahead)
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी आर्थिक डेटा में गिरावट और वहां की आर्थिक नीति के बारे में अस्थिरता (Economic Uncertainty) की वजह से आने वाले दिनों में सोने और चांदी दोनों को सपोर्ट मिल सकता है. सौमिल गांधी के मुताबिक, "अगले सप्ताह सोना और चांदी सीमित दायरे में रहते हुए भी सकारात्मक रुझान (Positive Bias) दिखा सकते हैं."
कुल मिलाकर, कमजोर डॉलर, अमेरिका के कंज्यूमर सेंटिमेंट्स में कमजोरी और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने-चांदी की कीमतों में तेजी ला दी है. निवेशकों के लिए आने वाले दिनों में यह रुझान बाजार में कुछ और हलचल ला सकता है.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us