scorecardresearch

Gold Rate Today : सोना 2000 रुपये बढ़कर 1,27,900 पर पहुंचा, चांदी ने लगाई 5,540 रुपये की छलांग, क्या है वजह और आगे का संकेत

Gold Price Today : दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2000 रुपये बढ़कर 1,27,900 रुपये तक पहुंच गया. चांदी भी 5,540 रुपये उछलकर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची.

Gold Price Today : दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2000 रुपये बढ़कर 1,27,900 रुपये तक पहुंच गया. चांदी भी 5,540 रुपये उछलकर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Gold Price Today, Gold ETF, How to select best gold etf, what is gold etf, best gold etf in 2025

Gold Silver Price Today : बुधवार को सोने-चांदी दोनों में तेज उछाल देखने को मिला. (Image : Freepik)

 Gold Rate Today, Sone Chandi Ka Bhav Aaj Ka : दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली. (Gold Rate Today) महज एक दिन में सोना 2000 रुपये उछलकर 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. वहीं, चांदी ने भी जोरदार छलांग लगाई और 5,540 रुपये की बढ़त के साथ 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़ी उम्मीदों के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिली.

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन बढ़ा सोना (Delhi Bullion Market) 

दिल्ली के बुलियन मार्केट में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2000 रुपये की तेजी के साथ 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो सोमवार के 1,25,300 रुपये के मुकाबले अधिक है. वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत कुल मिलाकर 3,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ चुकी है.

Advertisment

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार बंद रहे थे, क्योंकि लाल किले के पास हुए धमाके (Red Fort Blast) की वजह से कारोबार नहीं हुआ. इसके बाद बुधवार को कारोबार शुरू होते ही सोने में तेज खरीदारी का माहौल बना.

Also read : High Return Scheme : निप्पॉन इंडिया के इस फंड ने 1000 रुपये की SIP से बनाया 1.13 करोड़ का कॉर्पस, 30 साल का CAGR 18% के पार

ग्लोबल मार्केट में मजबूती से मिला सपोर्ट  (Global Gold Price) 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतें मजबूत रहीं. स्पॉट गोल्ड 4,127.59 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि स्पॉट सिल्वर 0.86 प्रतिशत बढ़कर 51.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. ग्लोबल ट्रेंड्स का सीधा असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा.

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी (रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, “सोना लगातार दूसरे सत्र में पॉजिटिव रहा और 500 रुपये की बढ़त के साथ लगभग 1,24,450 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. कॉमेक्स गोल्ड 4,100 डॉलर के आसपास मजबूत बना हुआ है. अमेरिकी सरकार के फिर से खुलने की उम्मीदों से निवेशकों का सेंटिमेंट बेहतर हुआ है, क्योंकि इससे जरूरी आर्थिक आंकड़ों के जारी होने का रास्ता साफ होगा, जो फेडरल रिजर्व की दिसंबर मीटिंग के रेट आउटलुक के लिए अहम हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि इस हफ्ते अमेरिका और भारत दोनों जगहों पर सीपीआई डेटा (CPI Data) जारी होना है, जिससे सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है. त्रिवेदी के अनुसार, फिलहाल सोने के लिए ट्रेडिंग रेंज 1,22,500 से 1,26,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.

Also read : NFO Review : HDFC MF के नए इंडेक्स फंड में शामिल हैं हर सेक्टर की टॉप 3 कंपनियां, क्या आपको करना चाहिए निवेश

चांदी में भी जबरदस्त तेजी  (Silver Price Today) 

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी बाजार में जोरदार छलांग लगाई है. बुधवार को इसकी कीमत 5,540 रुपये बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. सोमवार को चांदी 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और औद्योगिक मांग के चलते चांदी के दामों में यह उछाल देखने को मिला.

Also read : AMFI October 2025 Data : इक्विटी फंड्स में नेट इनफ्लो 18.8% घटा, लेकिन फ्लेक्सी कैप एक बार फिर नंबर 1

आगे का क्या है संकेत?

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल ग्लोबल मार्केट की दिशा और अमेरिकी आर्थिक डेटा पर सोने की कीमतें निर्भर करेंगी. अगर डॉलर इंडेक्स कमजोर रहता है और फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में नरमी के संकेत देता है, तो सोने में और तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं, घरेलू बाजार में त्योहारी मांग और ज्वैलर्स की खरीदारी से भी कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)

Gold Rate Today Silver Rate Today Silver Rate Gold Rate Gold Outlook