scorecardresearch

Gold Rate Today : रिकॉर्ड रैली के बाद फिसला सोना, 1,700 रुपये की गिरावट के बाद कैसा रहेगा आगे का रास्ता?

Gold Price Today : सोने का भाव चार दिन की रिकॉर्ड तेजी के बाद 1,700 रुपये गिरकर 1.35 लाख पर आया. चांदी भी 1,000 रुपये लुढ़की. क्या है एक्सपर्ट्स की राय और आगे का आउटलुक.

Gold Price Today : सोने का भाव चार दिन की रिकॉर्ड तेजी के बाद 1,700 रुपये गिरकर 1.35 लाख पर आया. चांदी भी 1,000 रुपये लुढ़की. क्या है एक्सपर्ट्स की राय और आगे का आउटलुक.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Gold and Silver Scale Historic Highs, Gold and Silver Outlook 2026, gold prices today, silver prices today

Gold Silver Price Today : सोने में 4 दिन से जारी रिकॉर्ड रैली पर मंगलवार को ब्रेक लग गया. (AI Generated Image)

Gold Rate Today, Sone Chandi Ka Bhav Aaj Ka :चार दिन से लगातार नई ऊंचाई बना रहे सोने की रफ्तार पर आखिरकार ब्रेक लग गया. मुनाफावसूली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच मंगलवार को सोने के दाम 1,700 रुपये गिरकर 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए. चांदी भी पीछे नहीं रही और इसमें 1,000 रुपये की गिरावट देखने को मिली. सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ एक ठहराव है या आगे और नरमी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स की इस बारे में क्या राय है.म

रिकॉर्ड रैली के बाद मुनाफावसूली का असर

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में यह गिरावट उस समय आई, जब निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा बुक करना शुरू किया. इससे एक दिन पहले ही 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 4,000 रुपये उछलकर 1,37,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था. बीते चार दिनों में ही सोना करीब 6,000 रुपये मजबूत हुआ था. इतनी तेज बढ़त के बाद थोड़ी नरमी आना बाजार के लिहाज से असामान्य बात नहीं है.

Advertisment

ग्लोबल बाजार से कमजोर संकेत

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, “सोने की कीमतों में मुनाफावसूली देखने को मिली और बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स गोल्ड 4,275 डॉलर के स्तर की ओर फिसलता दिखा, जिससे दबाव बढ़ा.” उनका कहना है कि हालांकि घरेलू बाजार में कमजोर रुपये ने गिरावट को कुछ हद तक संभाल लिया, जिस वजह से एमसीएक्स गोल्ड में गिरावट करीब 0.40 फीसदी तक सीमित रही, जबकि कॉमेक्स में यह करीब 0.70 फीसदी थी.

रुपये की कमजोरी से सपोर्ट 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार मानते हैं कि घरेलू सोने की कीमतों में नरमी जरूर आई, लेकिन रुपये की लगातार कमजोरी ने इस करेक्शन को सीमित कर दिया. उनके मुताबिक, “चार दिन की तेजी के बाद घरेलू दाम जरूर टूटे, लेकिन रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया सोने के लिए सपोर्ट बना रहा.” यानी अगर रुपया कमजोर न होता, तो गिरावट और ज्यादा हो सकती थी.

Also read : Insurance Laws Amendment Bill 2025: बीमा सेक्टर में बड़े बदलाव की पहल, 100% FDI का बिल संसद में पेश

चांदी में भी गिरावट 

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम भी 1,000 रुपये टूटकर 1,98,500 रुपये प्रति किलो रह गए. इससे पहले चांदी 1,99,500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी पर दबाव दिखा और स्पॉट सिल्वर 1.67 फीसदी टूटकर 63.02 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

Also read : NFO Alert : इस नए गोल्ड ETF में सब्सक्रिप्शन खुला, निवेश से पहले चेक करें फायदे और रिस्क फैक्टर समेत हर जरूरी बात

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों फिसला सोना

विदेशी बाजारों में स्पॉट गोल्ड ने लगातार पांच कारोबारी सेशन की बढ़त का सिलसिला तोड़ते हुए 27.80 डॉलर या 0.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की और यह 4,277.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. दिलीप परमार के मुताबिक, “सोने में यह हल्की गिरावट इसलिए आई क्योंकि निवेशक इस हफ्ते आने वाले अहम अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से पहले अपनी पोजिशन समेट रहे हैं.” उनका कहना है कि ये आंकड़े यह साफ करेंगे कि फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों में कटौती को लेकर क्या रुख अपनाता है, जो सोने जैसे बिना इंटरेस्ट वाले एसेट के लिए बेहद अहम है.

Also read : Multi Cap Fund कैटेगरी की नंबर 1 स्कीम, 5 साल के रिटर्न और AUM में सबसे आगे, 1 लाख को बनाया 3.3 लाख

आगे की चाल पर क्या है अनुमान

मिरे एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट प्रवीण सिंह कहते हैं कि अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल डेटा से पहले बाजार में सतर्कता का माहौल है. वहीं जतिन त्रिवेदी का मानना है कि अब बाजार का पूरा फोकस अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल और कोर पीसीई प्राइस इंडेक्स जैसे आंकड़ों पर है. उनके अनुसार, “निकट भविष्य में सोना 1,31,000 रुपये से 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर सकता है.”

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)

Gold Rate Today Silver Rate Gold Rate