/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/30/gold-rate-today-30-july-2025-ai-2025-07-30-18-29-16.jpg)
Gold Silver Price Today : गोल्ड और सिल्वर के दाम में बड़ी तेजी, कहां है निवेशकों की नजर? (AI Generated Image)
Gold Rate Today, Sone Chandi Ka Bhav Aaj Ka : सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को फिर तेजी देखने को मिली. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1500 रुपये की बढ़त के साथ 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 4,000 रुपये उछलकर 1,60,000 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची. ग्लोबल मार्केट में भी गोल्ड की मजबूत रैली देखने को मिली. क्या आगे भी दाम इसी तरह चढ़ते रहेंगे? इस बारे में क्या है एक्सपर्ट्स की राय, ये भी जानेंगे लेकिन पहले देखते हैं कीमतों का हाल.
सोने में तेज उछाल (Gold Rate Upside Trend)
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को 99.5 प्रतिशत प्योरिटी वाला सोना 1500 रुपये की उछाल के साथ 1,27,300 रुपये पर पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड लगातार दूसरे कारोबारी सेशन में ऊपर गया और 46.32 डॉलर की बढ़त के साथ 4,114.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया (Gold Price in International Market).
Also read : SGB Premature Redemption : सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर मिला 171% रिटर्न, इश्यू और रिडेम्पशन प्राइस समेत हर जानकारी
चांदी में जोरदार बढ़त (Silver Rate Today)
चांदी में भी तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला बुधवार को टूटा और इसका भाव 4,000 रुपये बढ़कर 1,60,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सिल्वर 3.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हुई. (Silver Price International).
Also read : Income Tax Refund Status: कब आएगा आपका ITR रिफंड, क्यों हो रही है देरी? ऐस चेक करें स्टेटस
क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, “बाजार में सेफ-हेवन डिमांड फिर से बढ़ी है. अमेरिका के लेबर मार्केट में कमजोरी के संकेत मिलने से रेट कट की उम्मीदें जिंदा हैं, जिसका सीधा फायदा गोल्ड को मिल रहा है.”
मिरे एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह के मुताबिक “स्पॉट गोल्ड 4,084 डॉलर के ऊपर ट्रेड कर रहा है. निवेशकों की नजर FOMC की अक्टूबर मीटिंग के मिनट्स पर है, जिससे आगे की दिशा तय होगी.”
Also read : 8th Pay Commission: पेंशन रिवीजन और OPS बहाली की मांग तेज, कर्मचारी संगठन ने PM मोदी को भेजी चिट्ठी
कोटक सिक्योरिटीज की कायनात चैनवाला ने भी यही रुझान बताया. उन्होंने कहा, “कमजोर अमेरिकी रोजगार डेटा और कई मैक्रो रिलीज में देरी के बीच निवेशकों ने फिर गोल्ड खरीदा. यही वजह है कि कीमतें एक हफ्ते के निचले स्तर से उछलकर 4,065 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिक गईं.”
Also read : Income Tax Planning : सीनियर सिटिजन कैसे कर सकते हैं मैक्सिमम टैक्स सेविंग? बहुत काम आएंगे ये टिप्स
अभी और महंगे होंगे सोना-चांदी? (Gold Price Forecast)
LKP सिक्योरिटीज के वाइस-प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, “यूस फेड मेंबर्स की हाल की टिप्पणियों से संकेत मिला कि नए आर्थिक डेटा की कमी रेट कट को आगे बढ़ा सकती है, जिससे गोल्ड में दबाव आया. डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है. हफ्तेभर की बात करें तो अभी भी करीब 4% की बढ़त बनी हुई है. गोल्ड 1,24,000–1,27,500 रुपये के दायरे में उतार-चढ़ाव दिखा सकता है.”
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us