scorecardresearch

Gold Rate Today : सोना 1,670 रुपये गिरकर 1,31,530 पर आया, चांदी ने लगाई 4,360 रुपये की छलांग, एक्सपर्ट्स ने क्या कहा

Gold Price Today : दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,670 रुपये गिरकर 1,31,530 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी 4,360 रुपये बढ़कर 1,81,360 तक पहुंच गई. एक्सपर्ट्स ने क्या बताई वजह.

Gold Price Today : दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,670 रुपये गिरकर 1,31,530 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी 4,360 रुपये बढ़कर 1,81,360 तक पहुंच गई. एक्सपर्ट्स ने क्या बताई वजह.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Gold Rate Today में सोने की गिरावट और चांदी की तेज बढ़त की ताज़ा तस्वीर

Gold Silver Price Today : सर्राफा बाजार में सोना टूटा लेकिन चांदी चमकी; घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मिले-जुले संकेत (Image : Freepik)

Gold Rate Today, Sone Chandi Ka Bhav Aaj Ka :  सोने के दाम में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी ने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए लगातार छठे दिन बढ़त दर्ज की. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,670 रुपये टूटकर 1,31,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, लेकिन चांदी 4,360 रुपये उछलकर 1,81,360 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. सोने और चांदी के भाव में ये उलटा रुख क्यों दिखा, एक्सपर्ट्स ने इसकी अहम वजहें बताई हैं.

अंतरराष्ट्रीय दबाव से टूटा सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का असर सीधे घरेलू सोने पर दिखा. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र में 1,33,200 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन मंगलवार को कीमतों में तेज गिरावट आ गई.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने बताया कि सोमवार को सोना कई हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया था, इसलिए ट्रेडरों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी. उन्होंने कहा, “ट्रेडर्स ने प्रॉफिट बुकिंग की और इस हफ्ते आने वाले अहम यूएस मैक्रो डेटा से पहले सतर्क रुख अपना लिया, जिसकी वजह से सोने की कीमतों में नरमी आई.”

Advertisment

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 45.17 डॉलर गिरकर 4,187 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. यह गिरावट घरेलू बाजार के लिए भी कमजोर संकेत लेकर आई.

Also read : Number 1 Small Cap Fund : 8000 की SIP से जुटाए 1 करोड़ रुपये, निप्पॉन इंडिया की इस स्कीम ने 15 साल में किया कमाल

चांदी में जोरदार उछाल, लगातार छठे दिन बढ़ी कीमत

जहां सोने में गिरावट थी, वहीं चांदी ने तेजी का सिलसिला जारी रखा. सोमवार के 1,77,000 रुपये प्रति किलो के मुकाबले चांदी मंगलवार को 1,81,360 रुपये पर पहुंच गई.

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च, कायनत चैनवाला ने कहा, “सोमवार की तेज रफ्तार के बाद निवेशकों ने थोड़ी सावधानी बरती, लेकिन चांदी का ट्रेंड अभी भी मजबूत है. सिल्वर करीब दो प्रतिशत गिरकर 57 डॉलर पर जरूर आई है, लेकिन 6 दिन की रैली के बाद यह स्वाभाविक है.”

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की हाल में आई आर्थिक रिपोर्ट्स ने बाजार में सतर्कता बढ़ाई है. उन्होंने कहा, “आईएसएम के मुताबिक अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग लगातार नौवें महीने कमजोर रही है, जिससे यूएस फेडरल रिजर्व पर पॉलिसी नरम करने का दबाव बढ़ा है.” 

Also read : Small Cap, Mid Cap, Gold Fund ने 10 साल में दिया सबसे ज्यादा मुनाफा, कैसा है तीनों कैटेगरी के टॉप 5 फंड्स का रिटर्न?

कमजोर रुपये से घरेलू बाजार को मिला सपोर्ट

मिरे एसेट शेयरखान के हेड ऑफ कमोडिटीज प्रवीण सिंह ने चांदी और सोने की घरेलू कीमतों में मौजूदा रुझान के पीछे रुपये की कमजोरी को बड़ी वजह बताया. उन्होंने कहा, “रुपया 89.95 के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया है. ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता ने इसे और कमजोर किया है, और इसका सीधा फायदा घरेलू बुलियन कीमतों को मिला है.”

Also read : SBI MF का बच्चों के लिए नंबर 1 प्लान, इस सुपर अचीवर स्कीम ने तमाम हाइब्रिड फंड्स को पीछे छोड़ा

दिसंबर में चांदी के लिए मजबूत रुझान

ऑगमोंट की हेड ऑफ रिसर्च रेनिशा चैनानी ने बताया कि बाजार में चांदी की मांग और कम सप्लाई ने कीमतों को मजबूती दी है. उन्होंने कहा, “नए यूएस फेड चेयर के नरम रुख की उम्मीदों से सोना–चांदी दोनों को सपोर्ट मिल रहा है.”

चैनानी ने दिसंबर के ऐतिहासिक रुझान की याद दिलाते हुए कहा, “चांदी हर साल दिसंबर में मजबूत रिटर्न देती है. 1997 और 2020 जैसे सालों में लगभग 17 फीसदी तक बढ़त दर्ज हुई थी. इस बार भी अगर सप्लाई टाइट रही तो सिल्वर 60 से 62 डॉलर के स्तर तक जा सकती है.”

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)

Gold Rate Today Silver Rate Today Silver Gold Silver Rate Gold Rate