/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/24/gold-rate-today-24-july-2025-gemini-ai-2025-07-24-18-41-44.jpg)
Gold Silver Price Today : कमजोर ग्लोबल संकेतों और मजबूत डॉलर के चलते सोना-चांदी के दाम में तेज गिरावट. (AI Generated Image)
Gold Rate Today, Sone Chandi Ka Bhav Aaj Ka : सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. कमजोर ग्लोबल सेंटिमेंट, मजबूत अमेरिकी डॉलर और यूएस फेडरल रिजर्व से जुड़े असमंजस ने गुरुवार को दोनों कीमती मेटल्स पर दबाव बढ़ा दिया. गुरुवार को सोना 600 रुपये गिरकर 1,26,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 2,000 रुपये टूटकर 1,58,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.
मजबूत डॉलर और ग्लोबल ट्रेंड का असर (Gold Rates in India)
सोने की कीमतों (Gold Prices) में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी है. HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि एक मजबूत यूएस डॉलर और रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए अमेरिका की नई कोशिशों के बाद सेफ-हेवन डिमांड में कमी आने से सोने पर दबाव बना. उनका कहना है कि डॉलर जब भी मजबूत होता है, दुनियाभर में गोल्ड की कीमतों पर इसका सीधा असर दिखता है. (US Dollar Impact on Gold)
सौमिल गांधी ने यह भी कहा कि जब अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स ने अक्टूबर की जॉब्स रिपोर्ट जारी न करने का फैसला किया, तो बाजार में असमंजस बढ़ गया. इससे यह संभावना भी और मजबूत हो गई है कि यूएस फेडरल रिजर्व अपनी दिसंबर की बैठक में ब्याज दरें नहीं बदलेगा. अक्टूबर की मीटिंग के मिनट्स से पहले ही यह संकेत सामने आ चुके हैं कि कई अधिकारी 2025 तक रेट स्टेबल रखने के पक्ष में हैं. (Fed Interest Rates Outlook)
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गिरावट (Global Gold Prices)
ग्लोबल मार्केट में भी सोना कमजोर रहा. स्पॉट गोल्ड 16.48 डॉलर गिरकर 4,061.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. मिरे एसेट शेयरखान (Mirae Asset ShareKhan) के हेड ऑफ कमोडिटीज प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी डॉलर हल्का मजबूत होने से स्पॉट गोल्ड 4,060 डॉलर के स्तर पर लॉस में ट्रेड कर रहा है. वहीं स्पॉट सिल्वर का भाव भी 1.22% गिरकर 50.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. (International Gold Rate)
ऑगमॉन्ट (Augmont) की रिसर्च हेड रेनीशा चेनानी ने बताया कि सोना-चांदी की कीमतें अभी कंसॉलिडेशन के फेज में हैं और बाजार की नजर अगली आर्थिक रिपोर्ट्स पर है, जिनसे यूएस इंटरेस्ट रेट्स की दिशा के बारे में कुछ संकेत मिल सकते हैं. (Silver Price Today)
यूएस फेड मीटिंग पर नजर (US Fed Policy)
फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की अक्टूबर 28–29 को हुई मीटिंग के मिनट्स ने यह साफ कर दिया है कि फेड के भीतर भी रेट कट को लेकर मतभेद हैं. कम ब्याज दरें महंगाई को फिर ऊपर की तरफ धकेल सकती हैं, इसलिए कई अधिकारी सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं. इस बीच, बाजार अब नॉन-फार्म पेरोल्स रिपोर्ट का इंतजार भी कर रहा है, जो यूएस फेड की अगली चाल को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगी. (US Jobs Data Impact on Gold)
Also read : Income Tax Planning : सीनियर सिटिजन कैसे कर सकते हैं मैक्सिमम टैक्स सेविंग? बहुत काम आएंगे ये टिप्स
कमोडिटी मार्केट में बढ़ी वोलैटिलिटी (Gold Price Forecast)
LKP सिक्योरिटीज के वीपी व रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. उनके अनुसार कॉमेक्स (Comex) पर सोना 4,040–4,085 डॉलर के दायरे में और एमसीएक्स (MCX) पर 1,22,000–1,23,100 रुपये के बीच ट्रेड कर रहा है. उन्होंने बताया कि यूएस के अहम इकनॉमिक डेटा की गैर-मौजूदगी से यूएस फेड आगे ब्याज दरों पर कोई साफ संकेत नहीं दे पा रहा, जिसके कारण बाजार में असमंजस बढ़ा है. त्रिवेदी के मुताबिक निकट भविष्य में सोना दबाव में रह सकता है और 1,18,000–1,25,000 रुपये के बड़े दायरे में घूम सकता है. (Gold Price Volatility)
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us