/financial-express-hindi/media/media_files/2025/06/13/20f6kHKDhhZFachFBcaP.jpg)
Gold Silver Price Today : वेडिंग सीजन और ग्लोबल मार्केट सपोर्ट से सोने-चांदी के दामों में तेजी. (AI Generated Image)
Gold Rate Today, Sone Chandi Ka Bhav Aaj Ka : सोने और चांदी की चमक फिर बढ़ गई है. मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 3,500 रुपये की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली, जिससे यह 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया. वहीं चांदी ने भी 5,800 रुपये की बड़ी छलांग लगाई और 1.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई. त्योहारी और वेडिंग सीजन की वजह से इन दोनों की मांग लगातार बढ़ रही है.
वेडिंग सीजन में बढ़ी डिमांड का असर
बाजार के जानकारों का कहना है कि पिछले तीन दिनों की गिरावट के बाद अब लोकल ज्वैलर्स की तरफ से फिर से खरीदारी बढ़ गई है. शादी का सीजन पूरे जोर पर है, इसलिए जेवराती मांग तेजी का बड़ा कारण बनी हुई है.
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.5% प्योरिटी वाले सोने के दाम टैक्स समेत 1,28,300 रुपये तक पहुंच गए हैं. चांदी की बात करें तो इसमें भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली है.
Also read : High Return Scheme : नंबर 1 लार्ज एंड मिड कैप फंड, 3 साल में डबल और 5 साल में तीन गुना किए पैसे
डॉलर कमजोर होने से गोल्ड को मिला सपोर्ट
अमेरिकी डॉलर की गिरावट ने भी गोल्ड को मजबूती दी है. सेफ-हेवन एसेट यानी सोने में निवेश बढ़ रहा है क्योंकि निवेशक ग्लोबल स्थिति को देखते हुए सुरक्षित विकल्प चुन रहे हैं.
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक "सोने की कीमतें इसलिए बढ़ीं क्योंकि डॉलर कमजोर हुआ है और यूएस फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं."
इंटरनेशनल मार्केट में भी दिखा असर
विदेशी बाजारों में स्पॉट गोल्ड 4,131.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी में भी हल्की तेजी देखी गई. एलकेपी सिक्योरिटीज के VP रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, “कॉमेक्स गोल्ड के $4,130 पर पहुंचने और रुपये के स्थिर रहने से सोने में 1,100 रुपये की बढ़त के साथ 1,25,000 रुपये पर पॉजिटिव ट्रेडिंग हुई. अमेरिकी सरकार के फिर से खुलने से इस हफ्ते डेटा पर काफी फोकस रहेगा, जिसमें रिटेल सेल्स, कोर PCE प्राइस इंडेक्स, PMI नंबर और GDP डेटा जैसे मुख्य रिलीज शामिल हैं. ये सभी शॉर्ट-टर्म गोल्ड सेंटिमेंट पर असर डालेंगे. डेटा हेवी वीक होने वाला है, इसलिए गोल्ड में वोलैटिलिटी बनी रहेगी. कीमतें 1,23,500 से 1,26,500 रुपये के रेंज में रह सकती हैं."
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us