scorecardresearch

Gold Rate Today: सोना 600 रुपये बढ़कर 1,24,700 रुपये पर पहुंचा, चांदी ने लगाई 1,800 रुपये की छलांग, क्या है एक्सपर्ट्स का अनुमान

Gold Price Today : दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपये बढ़कर 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा. चांदी भी 1,800 रुपये उछलकर 1,53,300 रुपये प्रति किलो हुई. आगे के ट्रेंड पर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

Gold Price Today : दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपये बढ़कर 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा. चांदी भी 1,800 रुपये उछलकर 1,53,300 रुपये प्रति किलो हुई. आगे के ट्रेंड पर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Gold Price Today, Gold ETF, How to select best gold etf, what is gold etf, best gold etf in 2025

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, कैसा रहेगा आगे का ट्रेंड? (Image : Freepik)

Gold Rate Today, Sone Chandi Ka Bhav Aaj Ka : दिल्ली के सर्राफा बाजार (Bullion Market) में गुरुवार को सोने की कीमत (Gold Price Today) में 600 रुपये की बढ़त दर्ज की गई. दो दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और नया भाव 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी की कीमत (Silver Price) ने भी जोरदार उछाल दिखाया और 1,800 रुपये की तेजी के साथ 1,53,300 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई.

बुधवार को बाजार गुरु नानक देव जयंती की वजह से बंद थे, जिसे देश भर में यानी प्रकाश पर्व (Prakash Gurpurb) के तौर पर मनाया जाता है. गुरुवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी में मजबूत ग्लोबल सेंटिमेंट्स (Global Cues) और ट्रेडर्स की नई खरीदारी के कारण तेजी देखी गई.

Advertisment

अंतरराष्ट्रीय संकेतों से मिला सहारा (Global Cues Supported Gold)

ग्लोबल मार्केट (Global Market) में भी सोने और चांदी के दामों में मजबूती देखने को मिली. स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,008.19 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) भी 1.22 प्रतिशत बढ़कर 48.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी.

डॉलर इंडेक्स (Dollar Index), जो 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर की चाल को बताता है, 0.29 प्रतिशत गिरकर 99.97 पर आ गया. डॉलर में यह गिरावट भी सोने को सपोर्ट देने वाला फैक्टर साबित हुई.

Also read : UPS VRS rules : UPS अपनाने वालों के लिए क्या हैं VRS के नियम, गाइडलाइन्स की 5 बड़ी बातें

सुरक्षित निवेश के रूप में बढ़ी मांग (Safe Haven Demand for Gold)

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट कमोडिटी (Commodities) सौमिल गांधी ने कहा, “गुरुवार को सोने में तेजी देखने को मिली क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में गोल्ड की तरफ लौटे हैं. अमेरिका में जारी सरकारी शटडाउन (US Government Shutdown) इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन बन गया है, जिससे वित्तीय बाजारों में असमंजस बढ़ा है और इसका फायदा सोने को मिल रहा है.”

उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे बाजार में रिस्क बढ़ता है, निवेशक सोने में भरोसा दिखाते हैं. यही वजह है कि डॉलर में गिरावट के साथ गोल्ड में तेजी लौटी है.

Also read : Mutual Fund Guide : म्यूचुअल फंड के ग्रोथ या डिविडेंड ऑप्शन में क्या है बेहतर? आपके लिए क्या रहेगा फायदे का सौदा

अमेरिका-चीन ट्रेड डील का क्या होगा असर (US-China Trade Deal Impact)

LKP सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट (Commodity and Currency) जतिन त्रिवेदी ने कहा, “गोल्ड ने गुरुवार को करीब 660 रुपये की तेजी के साथ 1,21,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार किया, जिसे कमजोर डॉलर इंडेक्स से सपोर्ट मिला. कॉमेक्स गोल्ड (Comex Gold) भी 4,010 डॉलर के स्तर के पास खरीदारी की नई रफ्तार पकड़ चुका है. हालांकि अमेरिका-चीन ट्रेड डील (US-China Trade Deal) से जुड़ी उम्मीदें सोने की बढ़त को सीमित कर सकती हैं.”

Also read : ETF Investment Tips : सैकड़ों ETF की भीड़ में अपने लिए कैसे चुनें सही फंड, ये हैं 5 आसान टिप्स

जतिन त्रिवेदी ने कहा कि आने वाले कारोबारी सेशन्स में सोने की कीमत 1,19,500 रुपये से 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रह सकती है. मार्केट की नजर अब अमेरिका के मैन्युफैक्चरिंग और नॉन-मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा (US Manufacturing & Non-Manufacturing PMI Data) पर होगी, जो सोने के अगले ट्रेंड का संकेत देगा.

Also read : SBI रिसर्च की रिपोर्ट ने ‘गोल्ड पॉलिसी’ को देश के लिए क्यों बताया जरूरी? सोने की कीमतों पर क्या जताया अनुमान

आगे क्या रह सकता है रुझान (Gold Outlook in India)

विश्लेषकों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में अनिश्चितता (Uncertainty) बनी रहती है और डॉलर कमजोर रहता है, तो सोना निकट भविष्य में और मजबूती दिखा सकता है. वहीं, अगर अमेरिका-चीन की बातचीत से पॉजिटिव संकेत मिलते हैं, तो सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ सकती है. फिलहाल निवेशकों को सोने की खरीदारी में जल्दबाजी करने की जगह आने वाले आर्थिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह-मशविरा करने के बाद ही करें)

Gold Price Gold Rate Today Silver Rate Today Silver Rate Gold Rate Gold Outlook