scorecardresearch

Gold Silver Rate Today : चांदी 11,500 रुपये की छलांग लगाकर 1.92 लाख की नई ऊंचाई पर, सोना 800 रुपये बढ़ा, क्या है बड़ी वजह

Gold Silver Rate Today. चांदी ने 11,500 रुपये की छलांग लगाकर 1.92 लाख का नया रिकॉर्ड बनाया. सोने में भी 800 रुपये की तेजी. क्यों बढ़े सोना-चांदी के दाम और क्या है आगे का संकेत?

Gold Silver Rate Today. चांदी ने 11,500 रुपये की छलांग लगाकर 1.92 लाख का नया रिकॉर्ड बनाया. सोने में भी 800 रुपये की तेजी. क्यों बढ़े सोना-चांदी के दाम और क्या है आगे का संकेत?

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Gold Silver Rate Today | Gold at 1.38 Lakh, Silver Hits 2,14,500 Record : दिल्ली सराफा बाजार में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Gold Silver Price Today : बुधवार को सोना-चांदी के दामों में जोरदार उछाल देखने को मिला. (AI Generated Image)

Gold Rate Today, Sone Chandi Ka Bhav Aaj Ka : चांदी का भाव एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी छलांग लगाकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया. बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 11,500 रुपये की जबरदस्त तेजी के साथ 1.92 लाख रुपये प्रति किलो की रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा पहुंचा. इससे पहले किसी भी एक दिन में चांदी का भाव इतना नहीं बढ़ा था. वहीं सोना भी सर्राफा बाजार में 800 रुपये बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इस तेज़ी के पीछे घरेलू मांग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संकेतों की बड़ी भूमिका दिख रही है.

चांदी ने भरी ऊंची उड़ान

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को चांदी (Silver) 1,80,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, लेकिन बुधवार को यह 11,500 रुपये की छलांग लगाकर 1,92,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. यह चांदी का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

Advertisment

इस साल चांदी की तेजी की रफ्तार जबरदस्त रही है. 31 दिसंबर 2024 को यह 89,700 रुपये प्रति किलो पर थी और अब तक इसमें 1,02,300 रुपये यानी 114 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है. इससे पहले 10 अक्टूबर 2025 को चांदी ने एक दिन में 8,500 रुपये की तेजी दर्ज की थी, लेकिन बुधवार का उछाल उससे भी आगे निकल गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी रिकॉर्ड बना रही है, जहां स्पॉट सिल्वर का भाव 1.53 फीसदी बढ़कर 61.60 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. मंगलवार को भी यह करीब 4.58 फीसदी बढ़ा था.

Also read : PF Deduction Explained : नए लेबर कोड में भी 15,000 की वेज सीलिंग लागू, इन कर्मचारियों की नहीं घटेगी टेक-होम सैलरी

सोने में भी तेजी का रुझान

सोना (Gold) भी बुधवार को अच्छी-खासी तेजी के साथ बंद हुआ. 99.9 फीसदी प्योरिटी वाला सोना बुधवार को 800 रुपये बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को यह 1,31,600 रुपये पर बंद हुआ था.

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने बताया कि सोने को अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीद से सपोर्ट मिला है. उन्होंने कहा, “सोना बुधवार को मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा. नरम अमेरिकी डॉलर और यूएस फेड की दरों में कटौती की मजबूत उम्मीदों से इसे सपोर्ट मिला है. बाजार में सतर्कता और जियो-पोलिटिकल लेवल पर असमंजस इस तेजी को और बढ़ावा दे रहा हैं.”

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.16 फीसदी गिरकर 4,201.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, लेकिन यूएस फेड की पॉलिसी मीटिंग से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा.

Also read : NFO Alert : एक्सिस म्यूचुअल फंड का नया पैसिव FOF लॉन्च, सोने और चांदी में सिर्फ 100 रुपये से निवेश शुरू करने का मौका

यूएस फेड पॉलिसी से पहले हलचल तेज

मिरे एसेट शेयरखान (Mirae Asset ShareKhan) के रिसर्च एनालिस्ट प्रवीण सिंह ने कहा, “सोना फिलहाल 4,200 डॉलर के आसपास टिका हुआ है और बाजार की नजरें आज रात होने वाली FOMC मीटिंग पर हैं. फेड से 25 बेसिस प्वाइंट के रेट कट की उम्मीद है, लेकिन असली फोकस होगा आर्थिक अनुमान और यूएस फेड की टिप्पणी पर, जिससे आगे का रुख तय होगा.”

चांदी के बारे में सौमिल गांधी ने कहा कि यह तेजी बाजार की उम्मीदों और ग्लोबल ट्रेंड्स से काफी जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा, “मंगलवार को पहली बार 60 डॉलर प्रति औंस का स्तर तोड़ने के बाद चांदी में तेजी और बढ़ी है. फेड द्वारा नरम नीति अपनाए जाने की उम्मीदें, सप्लाई में कमी और ETF में मजबूत निवेश इस रैली को आगे बढ़ा रहे हैं.”

Also read : Your Money, Your Right : पीएम मोदी ने बताया कैसे मिलेगा बैंक, बीमा और शेयरों में फंसा आपका पैसा

LKP सिक्योरिटीज के वीपी और कमोडिटी एवं करेंसी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, “फेड की पॉलिसी से पहले सोना हल्का कमजोर दिखा और 1,29,840 रुपये तक फिसल गया. कॉमेक्स पर भी सोना 4,200 डॉलर के नीचे दबाव में दिखा. निवेशक हाल की तेजी के बाद मुनाफा वसूली करते दिख रहे हैं. निकट भविष्य में सोने की रेंज 1,27,000 से 1,31,500 रुपये के बीच रह सकती है.”

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)

Gold Rate Today Silver Rate Today Silver Rate Gold Rate