/financial-express-hindi/media/media_files/2025/06/13/20f6kHKDhhZFachFBcaP.jpg)
Gold Silver Price Today : ग्लोबल मार्केट्स में तेजी के बीच दिल्ली में सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे (AI Generated Image)
Gold Rate Today, Silver Rate Today | Sone Chandi Ka Bhav Aaj Ka : सोने और चांदी की कीमतों ने सोमवार 22 दिसंबर को नया रिकॉर्ड बना दिया. राजधानी दिल्ली में सोना 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया, वहीं चांदी ने भी 2,14,500 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बना लिया. घरेलू ही नहीं, बल्कि ग्लोबल बाजारों में भी कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. कमजोर डॉलर, घटती ब्याज दरें और बढ़ते जियो-पोलिटिकल टेंशन इसके बड़े कारण माने जा रहे हैं.
घरेलू बाजार में क्यों उछलीं कीमतें
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में सोने (Gold) की कीमत 1,685 रुपये बढ़कर 1,38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. इसी तरह चांदी (Silver) की कीमत में एक ही दिन में 10,400 रुपये की तेजी आई और यह 2,14,500 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे मजबूत संकेतों का असर सीधे घरेलू कीमतों पर दिखा.
Also read : HDFC Gold ETF में मार्जिन ट्रेडिंग का मिलेगा ऑप्शन, HDFC SKY प्लेटफॉर्म की MTF फेसिलिटी में शामिल हुआ फंड
सोने पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट, कमोडिटीज सौमिल गांधी के मुताबिक, “सोने और चांदी दोनों में तेजी का रुझान जारी है और सोमवार को दोनों ने नए रिकॉर्ड बनाए.” उन्होंने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, बढ़ती फिस्कल चिंताएं और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता के चलते निवेशक तेजी से सेफ हेवन एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं. इसके साथ ही, जियो-पोलिटिकल टेंशन बढ़ने से भी सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत हुई है.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहा सपोर्ट
विदेशी बाजारों में स्पॉट गोल्ड 80.85 डॉलर यानी करीब 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,420.35 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. वहीं स्पॉट सिल्वर में भी 3.44 प्रतिशत की तेजी आई और यह 69.45 डॉलर प्रति औंस के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई. इन आंकड़ों से साफ है कि तेजी सिर्फ घरेलू नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर बनी हुई है.
चांदी में क्यों दिख रही ज्यादा मजबूती
कोटक म्यूचुअल फंड के फंड मैनेजर सतीश डोंडापाटी का कहना है, “चांदी की कीमतों का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना मजबूत औद्योगिक मांग और बढ़ती निवेश मांग को दर्शाता है.” वहीं ऑगमोंट की हेड रिसर्च रेनिशा चेनानी के अनुसार, “माइनिंग में रुकावट और मौजूदा चांदी के सीमित स्टॉक सप्लाई की भारी कमी पैदा कर रहे हैं, जिससे कीमतें और ऊपर जा रही हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि कमजोर डॉलर और जियो-पोलिटिकल टेंशन चांदी को भी सेफ हेवन के तौर पर सपोर्ट दे रहे हैं.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us