/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/16/tata-neu-hdfc-bank-credit-card-spotify-premium-offer-freepik-2025-07-16-17-37-46.jpg)
HDFC Bank ने अपने डेबिट कार्ड के लिए तो SBI Card ने अपने चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के लिए लाउंज एक्सेस नियमों में अहम बदलाव की घोषणा की है. आइए एक-एक कर समझते हैं. (Image : Freepik)
क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए काम की खबर है. प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank और क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी SBI Card ने एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े नियमों में बड़े बदलावों की घोषणा की है. दोनों ही के नए नियम नए साल में 10 जनवरी 2026 से लागू होंगे.
जहां HDFC Bank ने अपने डेबिट कार्ड ग्राहकों के लिए लाउंज में एंट्री का तरीका पूरी तरह बदल दिया है, वहीं SBI Card ने अपने चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के लिए डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस प्रोग्राम को नए ढांचे में ढाल दिया है. आइए, एक-एक करके समझते हैं कि दोनों के बदलावों का सीधा असर ग्राहकों पर कैसे पड़ेगा.
HDFC Bank ने अपने डेबिट कार्ड ग्राहकों के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियमों में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है. बैंक ने साफ कर दिया है कि 10 जनवरी 2026 से लाउंज में एंट्री का पुराना तरीका पूरी तरह खत्म हो जाएगा और उसकी जगह डिजिटल वाउचर सिस्टम लागू किया जाएगा. इस बदलाव का मकसद लाउंज एक्सेस की प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित, आसान और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाना है.
क्या था पुराना नियम और अब क्या बदलेगा?
अब तक HDFC बैंक के डेबिट कार्ड ग्राहक अगर एक तिमाही में 5,000 रुपये खर्च कर लेते थे, तो वे अगली तिमाही में एयरपोर्ट लाउंज में फिजिकल डेबिट कार्ड स्वाइप करके सीधे एंट्री पा सकते थे.
लेकिन 10 जनवरी 2026 से यह सुविधा बंद हो जाएगी. इसके बाद लाउंज में प्रवेश सिर्फ डिजिटल वाउचर या QR कोड के ज़रिये ही मिलेगा.
नए नियम के तहत लाउंज एक्सेस कैसे मिलेगा?
नए सिस्टम के अनुसार, अगर कोई ग्राहक एक कैलेंडर तिमाही (जनवरी–मार्च, अप्रैल–जून, जुलाई–सितंबर या अक्टूबर–दिसंबर) में 10,000 रुपये या उससे अधिक खर्च करता है, तो बैंक की ओर से उसे दो कार्यदिवस के भीतर SMS या ईमेल भेजा जाएगा.
इस मैसेज में एक लिंक होगा, जिस पर क्लिक करके ग्राहक अपना लाउंज एक्सेस वाउचर क्लेम कर सकेगा. वाउचर क्लेम करने के बाद ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर 12 से 18 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक वाउचर कोड या QR कोड भेजा जाएगा. एयरपोर्ट लाउंज में एंट्री के समय यही कोड दिखाना होगा.
किन्हें मिलेगा बिना खर्च के लाउंज एक्सेस?
बैंक ने यह भी साफ किया है कि इन्फिनिटी डेबिट कार्ड धारकों पर यह खर्च की शर्त लागू नहीं होगी. यानी उन्हें बिना किसी न्यूनतम खर्च के भी एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा मिलती रहेगी.
वाउचर कितने समय तक रहेगा वैलिड?
लाउंज वाउचर की वैधता वाउचर जारी होने की तारीख से अगली तिमाही के आखिरी दिन तक होगी. उदाहरण के तौर पर -
- 15 नवंबर 2025 को मिला वाउचर - 31 मार्च 2026 तक वैध
- 10 जनवरी 2026 को मिला वाउचर - 30 जून 2026 तक वैध
- 31 मार्च 2026 को मिला वाउचर - 30 जून 2026 तक वैध
किन एयरपोर्ट लाउंज में मिलेगी यह सुविधा?
HDFC बैंक डेबिट कार्ड पर मिलने वाली लाउंज सुविधा बैंक के अधिकृत डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज नेटवर्क पर लागू होगी. इसमें बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता जैसे बड़े एयरपोर्ट शामिल हैं.
| राज्य | सिटी | लाउंज नाम | टर्मिनल टाइप | टर्मिनल |
| कर्नाटक | बेंगलुरु | BLR डोमेस्टिक लाउंज | डोमेस्टिक | टर्मिनल 1 |
| तमिलनाडु | चेन्नई | ट्रैवल क्लब लाउंज B | डोमेस्टिक | टर्मिनल 1 |
| तमिलनाडु | चेन्नई | ट्रैवल क्लब लाउंज ए | डोमेस्टिक | टर्मिनल 1 |
| तमिलनाडु | चेन्नई | ट्रैवल क्लब लाउंज | इंटरनेशनल | टर्मिनल 2 |
| तेलंगाना | हैदराबाद | Encalm लाउंज | इंटरनेशनल | टर्मिनल 1 |
| तेलंगाना | हैदराबाद | Encalm लाउंज | डोमेस्टिक | टर्मिनल 1 |
| पश्चिम बंगाल | कोलकाता | ट्रैवल क्लब लाउंज | डोमेस्टिक | टर्मिनल 1 |
| महाराष्ट्र | मुंबई | Adani ईस्ट लाउंज | इंटरनेशनल | टर्मिनल 2 |
| महाराष्ट्र | मुंबई | Adani लाउंज | डोमेस्टिक | टर्मिनल 2 |
| दिल्ली | नई दिल्ली | Encalm लाउंज | इंटरनेशनल | टर्मिनल 3 |
| दिल्ली | नई दिल्ली | Encalm लाउंज | डोमेस्टिक | टर्मिनल 3 |
हालांकि, बैंक ने यह भी कहा है कि लाउंज की सूची उपलब्धता के अनुसार बदल सकती है, इसलिए यात्रा से पहले वेबसाइट या वाउचर लिंक पर लिस्ट चेक करना जरूरी होगा.
HDFC बैंक का लाउंज वाउचर कैसे मिलेगा? समझिए क्लेम करने का पूरा तरीका
अगर आप HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए अब ज्यादा झंझट नहीं है. बस कुछ आसान स्टेप्स हैं, जिन्हें फॉलो करना होगा.
जैसे ही आप अपनी HDFC बैंक डेबिट कार्ड से एक तिमाही में 10,000 रुपये का खर्च पूरा कर लेते हैं, बैंक की तरफ से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक मैसेज आएगा.
- इस मैसेज में एक लिंक होगा, जिससे लाउंज वाउचर क्लेम किया जा सकता है.
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा. लॉग-इन के लिए आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे डालकर आपको अपनी पहचान कन्फर्म करनी होगी.
- OTP सही डालने के बाद स्क्रीन पर आपको लाउंज वाउचर की पूरी डिटेल दिख जाएगी. यहां बस “Claim Now” बटन पर क्लिक करना है. इसके बाद फिर से एक OTP आएगा, जिसे डालते ही वाउचर क्लेम हो जाएगा.
- जैसे ही वाउचर सफलतापूर्वक क्लेम हो जाता है, आपको SMS और ईमेल के जरिए 12 से 18 अंकों का एक वाउचर कोड या QR कोड मिल जाएगा. एयरपोर्ट लाउंज में एंट्री के वक्त बस यही कोड या QR कोड दिखाना होगा.
वहीं SBI Card ने अपने डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस प्रोग्राम में बड़े बदलाव का भी ऐलान किया है, जो 10 जनवरी 2026 से लागू होने वाला है. नए स्ट्रक्चर के तहत अब लाउंज को Set A और Set B में बांटा गया है और यह तय होगा कि ग्राहक को कौन-सा लाउंज एक्सेस मिलेगा, यह उसके पास मौजूद SBI क्रेडिट कार्ड के टाइप पर निर्भर करेगा. SBI कार्ड का कहना है कि नया स्ट्रक्टर लाउंज नेटवर्क को ज्यादा व्यवस्थित और पारदर्शी बनाएगा.
Set A: प्रीमियम SBI क्रेडिट कार्ड्स के लिए लाउंज नेटवर्क
Set A में वे लाउंज शामिल किए गए हैं, जो कुछ चुनिंदा और प्रीमियम SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को मिलेंगे. इनमें Apollo SBI Card SELECT, BPCL SBI Card OCTANE, Club Vistara SBI Card, Paytm SBI Card SELECT, PhonePe SBI Card SELECT जैसे कार्ड शामिल हैं.
इन कार्ड्स पर देश के बड़े एयरपोर्ट जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे के डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टर्मिनल्स पर स्थित प्रमुख लाउंज में एंट्री मिलेगी.
Set B: PRIME और Platinum कार्ड होल्डर्स के लिए लाउंज
Set B में SBI Card PRIME, PRIME Pro, MILES PRIME, Titan SBI Card, KrisFlyer SBI Card और कई बैंक-को-ब्रांडेड PRIME व Platinum कार्ड शामिल हैं.
- Eligible Credit Cards (Set B Section Header)
- Bank of Maharashtra SBI Card PRIME
- Central Bank of India SBI Card PRIME
- City Union Bank SBI Card PRIME
- Club Vistara SBI Card PRIME
- Karnataka Bank SBI Card PRIME
- Karur Vyasa Bank SBI Card PRIME
- Karur Vyasa Bank SBI Platinum Card
- Krisflyer SBI Card
- Landmark Rewards SBI Card PRIME
- PSB SBI Card PRIME
- Reliance SBI Card PRIME
- SBI Card MILES PRIME
- SBI Card PRIME
- SBI Card PRIME Pro
- South Indian Bank SBI Card PRIME
- South Indian Bank SBI Platinum Card
- Titan SBI Card
- UCO Bank SBI Card PRIME
इस कैटेगरी के कार्ड होल्डर्स को लाउंज का दायरा और भी बड़ा मिलेगा. इसमें अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, कोचीन, जयपुर, श्रीनगर, वडोदरा और विशाखापत्तनम जैसे शहरों के एयरपोर्ट लाउंज भी शामिल हैं.
लाउंज में एंट्री कैसे मिलेगी?
अब भी लाउंज एक्सेस के लिए क्रेडिट कार्ड को लाउंज के POS मशीन पर वैलिडेट कराना जरूरी होगा. लेकिन इसके साथ कुछ चार्ज भी जुड़े होंगे.
ऑथराइजेशन फीस क्या होगी?
VISA और RuPay SBI कार्ड - 2 रुपये की नॉन-रिफंडेबल ऑथराइजेशन फीस
Mastercard SBI कार्ड - 25 रुपये की टेंन्टेटिव ऑथराइजेशन फीस (यह राशि अकाउंट से डेबिट नहीं होगी, सिर्फ वैलिडेशन के लिए ब्लॉक रहेगी)
फ्री विजिट लिमिट खत्म हुई तो क्या होगा?
अगर किसी कार्डहोल्डर की फ्री लाउंज विजिट की लिमिट पूरी हो चुकी है, तो -
- लाउंज में एंट्री नहीं मिलेगी
- या फिर लाउंज का सामान्य एंट्री चार्ज देना होगा
- खाने-पीने और दूसरी सुविधाओं पर अलग खर्च
SBI कार्ड का कहना है कि खाने-पीने, खासकर अल्कोहलिक ड्रिंक्स, और स्पा, मसाज, नैप रूम जैसी अतिरिक्त सेवाओं पर लाउंज अपने नियमों के हिसाब से अलग चार्ज देने पड़ सकते हैं.
किन कार्ड्स पर ये नियम लागू होंगे?
यह नया लाउंज एक्सेस ढांचा उन सभी SBI क्रेडिट कार्ड्स पर लागू होगा, जिनकी एनुअल फीस 1,499 रुपये या 2,999 रुपये है और जिनका लाउंज प्रोग्राम नेटवर्क पार्टनर्स के जरिए मैनेज किया जाता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us