/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/05/hzqKbRkY5kSTDx0Zx1hZ.jpg)
HDFC Bank ने घटाई MCLR आधारित ब्याज दरें, EMI में मिलेगी राहत. (File Photo : Reuters)
HDFC Bank MCLR Rate Cut : एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए एमसीएलआर (MCLR) आधारित ब्याज दरों में कटौती की है. बैंक ने अलग-अलग अवधि के आधार पर ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट (bps) यानी 0.10% तक की कमी की है. नई दरें 7 नवंबर 2025 से लागू हो गई हैं.
इस बदलाव का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके लोन MCLR से जुड़े हैं. अब बैंक की MCLR दरें 8.35% से 8.60% के बीच होंगी, जो पहले 8.45% से 8.65% थीं. यानी आपकी होम लोन EMI अब थोड़ी कम हो जाएगी.
HDFC Bank के नए MCLR रेट्स (HDFC Bank New MCLR Rates)
बैंक ने अलग-अलग टेन्योर के लिए नई दरें जारी की हैं.
ओवरनाइट MCLR दर : 8.45% से घटाकर 8.35%
1 महीने की MCLR दर : 8.40% से घटाकर 8.35%
3 महीने की MCLR दर : 8.45% से घटाकर 8.40%
6 महीने की MCLR दर : 8.55% से घटाकर 8.45%
1 साल की MCLR दर : 8.55% से घटाकर 8.50%
2 साल की MCLR दर : 8.60% से घटाकर 8.55%
3 साल की MCLR दर : 8.65% से घटाकर 8.60%
इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जिन्होंने HDFC बैंक से MCLR पर आधारित होम लोन, पर्सनल लोन या ऑटो लोन लिए हैं.
क्या है MCLR रेट का मतलब?
एमसीएलआर (MCLR) का मतलब है मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (Marginal Cost of Funds-based Lending Rate). यह किसी बैंक की ऐसी कम से कम ब्याज दर (Minimum Lending Rate) होती है, जिस पर वह अपने ग्राहकों को लोन दे सकता है. इसके नीचे बैंक किसी ग्राहक को लोन नहीं दे सकता. यह दर तय करने के लिए बैंक अपनी फंडिंग कॉस्ट, ऑपरेटिंग खर्च और मार्जिन जैसे कारकों को ध्यान में रखता है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2016 में MCLR सिस्टम को लागू किया था ताकि बैंकों की ब्याज दरों में पारदर्शिता लाई जा सके.
HDFC Bank के Home Loan Interest Rates (HDFC Bank Home Loan Interest Rates)
एचडीएफसी बैंक की होम लोन ब्याज दरें (Home Loan Interest Rates) रेपो रेट (Repo Rate) से जुड़ी हुई हैं. बैंक की वेबसाइट के मुताबिक 7 नवंबर 2025 को सैलरीड और सेल्फ-एम्प्लॉइड (Salaried & Self-Employed) ग्राहकों के लिए ब्याज दरें 7.90% से 13.20% के बीच हैं.
बैंक के अनुसार होम लोन के लिए ब्याज दर का कैलकुलेशन इस फॉर्मूले से होता है : रेपो रेट + 2.4% से 7.7% = कुल ब्याज दर (7.90% से 13.20%)
बेस रेट और PLR क्या है (HDFC Bank Base Rate & PLR)
एचडीएफसी बैंक का मौजूदा बेस रेट (Base Rate) 8.90% है, जो 19 सितंबर 2025 से प्रभावी है. वहीं, बैंक का बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR - Benchmark PLR) 17.40% सालाना है.
HDFC बैंक FD ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर आम ग्राहकों को 2.75% से 6.60% तक और सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) को 3.25% से 7.10% तक ब्याज दे रहा है. ये दरें 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू होती हैं.
18 महीने से कम और 21 महीने तक की अवधि वाली एफडी पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज (Highest FD Rate) दे रहा है. इस अवधि के एफडी पर आम ग्राहकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज दिया जा रहा है.
HDFC बैंक की इस MCLR कटौती (MCLR Rate Cut) से होम लोन लेने वाले लाखों ग्राहकों (Home Loan Borrowers) को राहत मिलेगी. ब्याज दरों में यह हल्की गिरावट भले छोटी लगे, लेकिन लंबी अवधि वाले लोन पर इसकी वजह से EMI में हजारों रुपये की बचत हो सकती है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us