/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/12/hdfc-flexi-cap-fund-5-year-and-10-year-high-returns-2025-12-12-16-55-02.jpg)
HDFC Flexi Cap Fund ने 5 साल में अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है. (AI Generated Image)
HDFC Flexi Cap Fund : 5 Star Rated Category Topper : अगर आपको कोई कहे कि एक ऐसी स्कीम है, जिसने पिछले 5 साल में निवेशकों का पैसा 3 गुना और 10 साल में 5 गुना कर दिया है - तो हो सकता है पहली बार में आपको ये बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात लगे. लेकिन एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड (HDFC Flexi Cap Fund) ने वाकई ऐसा करके दिखाया है. इसी प्रदर्शन की बदौलत यह म्यूचुअल फंड स्कीम 5 साल के रिटर्न में अपनी कैटेगरी (Flexi Cap Funds) में नंबर 1 बनी हुई है. इतना ही नहीं, इस फंड ने सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये किए गए निवेश पर भी शानदार रिटर्न दिए हैं. इस इक्विटी स्कीम को वैल्यू रिसर्च और मॉर्निंगस्टार, दोनों ने 5 स्टार रेटिंग दी है.
25% सालाना रिटर्न : 5 साल में 3 गुना हुए पैसे
HDFC फ्लेक्सी कैप फंड का पिछले 5 साल का औसत सालाना रिटर्न डायरेक्ट प्लान में 25% के आसपास है, जिसने 1 लाख रुपये को 3 लाख में बदलकर दिखाया है :
5 साल का एवरेज एनुअल रिटर्न (डायरेक्ट प्लान) : 24.97% (CAGR)
5 साल का एवरेज एनुअल रिटर्न (रेगुलर प्लान) : 24.16% (CAGR)
5 साल में बेंचमार्क इंडेक्स (Nifty 500 TRI) का रिटर्न : 17.19% (CAGR)
स्कीम में 1 लाख रुपये के लंपसम इनवेस्टमेंट की 5 साल में फंड वैल्यू : 3.05 लाख रुपये
Also read : PPF : इस स्कीम के जरिए आप अपने बच्चे को दे सकते हैं मंथली 60,000 रुपये की एक्स्ट्रा इनकम, क्या हैं नियम
HDFC फ्लेक्सी कैप फंड का SIP रिटर्न
HDFC फ्लेक्सी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान में हर महीने SIP करने वालों को भी 5 साल में 21% से ज्यादा एन्युलाइज्ड रिटर्न मिला है :
मंथली SIP : 10,000 रुपये
निवेश की अवधि : 5 साल
5 साल में SIP के जरिये कुल निवेश : 6 लाख रुपये
5 साल में SIP पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 21.69%
SIP इनवेस्टमेंट की 5 साल बाद फंड वैल्यू : 10,27,815 रुपये
यानी अगर आपने इस स्कीम में 5 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज वो 3 लाख से ऊपर होते. और अगर आपने हर महीने 10,000 रुपये की एसआईपी की होती, तो 6 लाख रुपये का निवेश अब 10 लाख से भी ज्यादा बन चुका होता.
Also read : Small Cap Funds 2025 : इस साल हर स्मॉल कैप फंड ने कराया घाटा, क्या करें निवेशक?
10 साल में 5 गुना हुआ पैसा
HDFC फ्लेक्सी कैप फंड का 10 साल का रिटर्न भी काफी जोरदार है. फिर चाहे लंपसम इनवेस्टमेंट हो या एसआईपी के जरिये किया गया निवेश. नीचे दिए आंकड़ों में यह बात आप खुद देख सकते हैं :
लंपसम पर 10 साल का रिटर्न (CAGR) : 17.58% (डायरेक्ट प्लान), 16.76% (रेगुलर प्लान)
10 साल में बेंचमार्क इंडेक्स (Nifty 500 TRI) का रिटर्न : 14.96% (CAGR)
1 लाख के लंपसम इनवेस्टमेंट की 10 साल में फंड वैल्यू : 5.05 लाख रुपये
SIP पर 10 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न : 19.58 % (डायरेक्ट प्लान)
10,000 रुपये मंथली SIP के जरिये 10 साल में कुल निवेश : 12 लाख रुपये
SIP इनवेस्टमेंट की 10 साल बाद फंड वैल्यू : 33,65,266 रुपये
(Source : AMFI, Value Research)
Also read : NPS, UPS, और APY जैसे पेंशन फंड अब गोल्ड-सिल्वर ETF और Nifty 250 में भी लगा पाएंगे पैसे, PFRDA का बड़ा फैसला
पोर्टफोलियो की टॉप 10 होल्डिंग
HDFC फ्लेक्सी कैप फंड के इस बढ़िया प्रदर्शन का आधार इसका मजबूत पोर्टफोलियो है. इसमें शामिल टॉप 10 होल्डिंग्स में कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं, जिसमें बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े स्टॉक्स का दबदबा है :
कंपनी का नाम / पोर्टफोलियो में हिस्सा (30 नवंबर 2025 को)
- ICICI Bank Ltd : 9.45 %
- HDFC Bank Ltd : 8.78 %
- Axis Bank Ltd : 7.35 %
- State Bank of India : 4.58 %
- SBI Life Insurance Company Ltd : 4.18 %
- Kotak Mahindra Bank Ltd : 4.11 %
- Cipla Ltd : 3.42%
- Maruti Suzuki India Ltd : 3.38 %
- HCL Technologies Ltd : 3.11%
- Power Grid Corporation of India : 2.61%
HDFC फ्लेक्सी कैप फंड से जुड़ी जरूरी जानकारी
फंड लॉन्च की तारीख : रेगुलर प्लान 1 जनवरी 1995, डायरेक्ट प्लान 1 जनवरी 2013
एक्सपेंस रेशियो (Total Expense Ratio) : डायरेक्ट प्लान 0.66%, रेगुलर प्लान 1.34%
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 90,641 करोड़ रुपये (10 दिसंबर 2025)
रिस्कोमीटर : बहुत अधिक (Very High)
फंड मैनेडजर : रोशी जैन (Roshi Jain), 29 जुलाई 2022 से
Also read : Airtel बना 5 साल का सबसे बड़ा वेल्थ क्रिएटर, BSE फास्टेस्ट तो HAL नंबर 1 आलराउंड परफॉर्मर : स्टडी
फ्लेक्सी कैप फंड की खासियत
फ्लेक्सी कैप फंड (Flexi Cap Funds) लगातार लंबे समय से इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में सबसे ज्यादा नेट फंड इनफ्लो वाली कैटेगरी बनी हुई है. जिससे इसकी पॉपुलैरिटी का पता चलता है. दरअसल, फ्लैक्सी कैप फंड्स में फंड मैनेजर को लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप - सभी मार्केट सेगमेंट के स्टॉक्स में अपने हिसाब से निवेश करने की आज़ादी होती है. यही फ्लेक्सिबिलिटी इसे किसी भी मार्केट साइकिल में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है, जो इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह है.
किनके लिए सही है ये ऑप्शन
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) की इस स्कीम को उन निवेशकों के लिए सही विकल्प माना जा सकता है, जो इक्विटी में निवेश से जुड़ा रिस्क लेने की क्षमता रखते हैं और म्यूचुअल फंड के जरिये डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो तैयार करना चाहते हैं. हालांकि, किसी भी म्यूचुअल फंड की तरह इसमें भी पिछले रिटर्न के आगे भी जारी रहने की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन लंबी अवधि यानी 5 साल या उससे अधिक समय के लिए निवेश करने पर पॉजिटिव रिटर्न की उम्मीद बढ़ जाती है. एसआईपी के जरिये निवेश करके लॉन्ग टर्म में वेल्थ क्रिएशन करने वालों के लिए फ्लेक्सी कैप फंड्स को बेहतर ऑप्शन माना जाता है.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us