scorecardresearch

HDFC Gold ETF में मार्जिन ट्रेडिंग का मिलेगा ऑप्शन, HDFC SKY प्लेटफॉर्म की MTF फेसिलिटी में शामिल हुआ फंड

HDFC Gold ETF को HDFC SKY प्लेटफॉर्म की मार्जिन ट्रेडिंग फेसिलिटी यानी MTF में शामिल कर लिया गया है. जिससे निवेशक गोल्ड ETF में मार्जिन के जरिए निवेश कर सकते हैं.

HDFC Gold ETF को HDFC SKY प्लेटफॉर्म की मार्जिन ट्रेडिंग फेसिलिटी यानी MTF में शामिल कर लिया गया है. जिससे निवेशक गोल्ड ETF में मार्जिन के जरिए निवेश कर सकते हैं.

author-image
Viplav Rahi
एडिट
New Update
HDFC Gold ETF MTF Option on HDFC SKY | Margin Trading in Gold ETF : HDFC SKY प्लेटफॉर्म पर Margin Trading Facility के तहत HDFC Gold ETF में निवेश

HDFC SKY पर HDFC Gold ETF को MTF में शामिल किया गया. (Image : Pixabay)

Margin Trading in Gold ETF | HDFC Gold ETF MTF Option on HDFC SKY : सोने में निवेश को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी हमेशा बनी रहती है, खासकर तब, जब बाजार में उतार-चढ़ाव ज्यादा हो. अब एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने निवेशकों के लिए सोने में निवेश का एक नया तरीका जोड़ दिया है. HDFC Gold ETF को HDFC SKY प्लेटफॉर्म की मार्जिन ट्रेडिंग फेसिलिटी (Margin Trading Facility) यानी MTF में शामिल कर लिया गया है. इसका मतलब यह है कि अब निवेशक गोल्ड ETF में मार्जिन के जरिए निवेश कर सकते हैं और कम पूंजी लगाकर सोने में ज्यादा एक्सपोजर ले सकते हैं.

HDFC Gold ETF को MTF में शामिल करने का मतलब

HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, अब HDFC SKY प्लेटफॉर्म पर HDFC Gold ETF को मार्जिन ट्रेडिंग सुविधा के तहत खरीदा जा सकता है. इस सुविधा में निवेशक अपने निवेश की रकम का करीब 70 प्रतिशत तक फंडिंग MTF के जरिए ले सकते हैं, जो मौजूदा जोखिम और बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगी. यानी अगर कोई निवेशक गोल्ड ETF में निवेश करना चाहता है, तो पूरी रकम खुद लगाने की जरूरत नहीं होगी.

Advertisment

Also read : Best Mutual Fund Category 2025 : बैंकिंग फंड्स ने दिया सबसे ज्यादा मुनाफा, AUM और रिटर्न के हिसाब से ये हैं टॉप 5 स्कीम

मोबाइल और वेब दोनों पर मिलेगी सुविधा

HDFC SKY यूजर्स मोबाइल ऐप और वेब, दोनों प्लेटफॉर्म पर HDFC Gold ETF की यूनिट्स खरीद सकते हैं. MTF के तहत ली गई फंडिंग पर फिलहाल हर महीने करीब 1 प्रतिशत ब्याज देना होगा. इसके साथ ही, MTF से जुड़े सभी स्टैंडर्ड रिस्क कंट्रोल लागू रहेंगे, ताकि निवेशक अपने लीवरेज वाले निवेश को तय अवधि में बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें.

HDFC Gold ETF क्यों है खास

HDFC Gold ETF एक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है, जिसका मकसद सोने के प्रदर्शन के अनुरूप रिटर्न देना है. यह उन निवेशकों के लिए एक आसान और कम लागत वाला विकल्प है, जो फिजिकल गोल्ड खरीदे बिना सोने में निवेश करना चाहते हैं. इसमें न तो स्टोरेज की झंझट होती है और न ही प्योरिटी की चिंता. साथ ही, यह पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करने और बाजार या करेंसी से जुड़े रिस्क से बचाव में भी मदद करता है.

Also read : ICICI Bank Credit Card Rules 2026 : क्रेडिट कार्ड से महंगे होंगे कई ट्रांजैक्शन, चेक करें नए साल में कहां क्या होगा बदलाव

HDFC SKY पर ETF इनवेस्टमेंट का दायरा बढ़ा

HDFC Gold ETF को MTF में शामिल करने के साथ ही HDFC सिक्योरिटीज ने उन ETFs की लिस्ट और बड़ी कर दी है, जिन्हें HDFC SKY के BSPL यानी Buy Stocks Pay Later फ्रेमवर्क के तहत मार्जिन पर खरीदा जा सकता है. पहले से ही कई इंडेक्स, सेक्टोरल और थीमैटिक ETF इस सुविधा में उपलब्ध हैं. निवेशक HDFC SKY के आसान इंटरफेस के जरिए अपने MTF पोजिशन को मॉनिटर कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर टॉप-अप कर सकते हैं या स्क्वायर ऑफ भी कर सकते हैं.

इस मौके पर HDFC सिक्योरिटीज के MD और CEO धीरज रेली ने कहा, “भारतीय निवेशकों के लिए सोना हमेशा से एक अहम एसेट रहा है, चाहे वह वैल्यू को सुरक्षित रखने के लिए हो या फिर अस्थिर बाजार में पोर्टफोलियो को संतुलित करने के लिए. HDFC SKY पर मार्जिन ट्रेडिंग फेसिलिटी (Margin Trading Facility) के तहत HDFC Gold ETF को शामिल करके हम अपने ग्राहकों को यह सुविधा दे रहे हैं कि वे पारदर्शी, डिजिटल और किफायती तरीके से सोने में सीमित लीवरेज के साथ निवेश कर सकें. साथ ही, MTF फ्रेमवर्क के तहत जरूरी रिस्क मैनेजमेंट नियम भी लागू रहेंगे. यह टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट इनोवेशन के जरिए निवेशकों को मजबूत पोर्टफोलियो बनाने में मदद करने की हमारी सोच का हिस्सा है.”

Also read : Silver ETF : सिल्वर ईटीएफ ने 2025 में अब तक दिया 128% से ज्यादा रिटर्न, 2026 के लिए क्या होनी चाहिए रणनीति?

निवेश से पहले क्या ध्यान रखें

HDFC SKY पर सिर्फ HDFC Gold ETF ही नहीं, बल्कि SBI MF, ICICI Prudential, Tata MF, Kotak, Axis, Mirae Asset, Zerodha, UTI और Groww जैसे कई अन्य फंड हाउस के गोल्ड ETF भी MTF के तहत उपलब्ध हैं. इनमें आमतौर पर 60 से 70 प्रतिशत तक की फंडिंग मिल सकती है, हालांकि मार्केट की हालत और रिस्क स्टेटस के हिसाब से इसमें बदलाव हो सकता है. निवेशकों के लिए इस तरह के एसेट्स में निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला करने से पहले अपनी रिस्क बर्दाश्त करने की क्षमता को समझना जरूरी है. साथ ही MTF से जुड़ी तमाम शर्तों को ध्यान से पढ़ें और यह याद रखें कि लीवरेज के आधार पर किए गए निवेश में मुनाफे के साथ ही साथ भारी नुकसान की आशंका भी रहती है.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)

Gold Etf Hdfc