scorecardresearch

HDFC मिड कैप फंड 3, 5, 10 और 15 साल में अपनी कैटेगरी में बना टॉपर, क्या है विनिंग स्ट्रैटेजी

HDFC Mid Cap Fund Winning Strategy : एचडीएफसी मिड कैप फंड का मजबूत प्रदर्शन जारी है. इस फंड का रेगुलर प्लान 25 जून, 2007 में शुरू हुआ था और तब से लेकर आज तक यह रिटर्न के मामले में डॉमिनेट कर रहा है.

HDFC Mid Cap Fund Winning Strategy : एचडीएफसी मिड कैप फंड का मजबूत प्रदर्शन जारी है. इस फंड का रेगुलर प्लान 25 जून, 2007 में शुरू हुआ था और तब से लेकर आज तक यह रिटर्न के मामले में डॉमिनेट कर रहा है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
HDFC Mid Cap Fund Winning Strategy, HDFC Mid Cap Fund Dominates Performance Charts, How HDFC Mid Cap Fund Became India No 1 Mid Cap Fund, HDFC Mid Cap Fund, Best mid cap mutual fund India, HDFC Mid Cap Fund performance, एचडीएफसी मिड कैप फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड

HDFC Mid Cap Fund review : एचडीएफसी मिड कैप फंड एसेट्स के मामले में भी सबसे बड़ा मिड कैप फंड है. (Pixabay)

HDFC Mid Cap Fund Dominates Performance Charts : एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) की इक्विटी स्कीम एचडीएफसी मिड कैप फंड का मजबूत प्रदर्शन जारी है. इस फंड का रेगुलर प्लान 25 जून, 2007 में शुरू हुआ था और तब से लेकर आज तक यह रिटर्न के मामले में डॉमिनेट कर रहा है. यह फंड 15 साल के चार्ट पर सबसे हाई रिटर्न वाला मिड कैप फंड है. वहीं 3 साल, 5 साल और 10 साल के दौरान भी यह अपनी कैटेगरी में (Midcap Funds) टॉप 3 में शामिल है. लॉन्च के बाद से 18 साल से अधिक हुए आर तब से अबतक इसका लम्स सम पर रिटर्न करीब 18 फीसदी और एसआईपी में 20 फीसदी है. 

Tata Mutual Fund Shock : टाटा म्‍यूचुअल फंड की 5 स्‍कीम बनीं 1 साल की लूजर, लॉन्‍ग टर्म में हैं टॉपर

Advertisment

वैल्यू रिसर्च पर इस फंड को 5 स्टार रेटिंग मिली है. एचडीएफसी मिड कैप फंड एसेट्स के मामले में भी सबसे बड़ा मिड कैप फंड है और कुल AUM  (31 अक्‍टूबर 2025 तक ) 89,384 करोड़ रुपये है. जबकि एक्‍सपेंस रेश्‍यो 1.36% है. NAV (6 नवंबर, 2025 तक) 221.16 रुपये है. हालांकि इक्विटी कैटेगरी के नाते रिस्‍कोमीटर पर यह वेरी हाई कैटेगरी में रखा है. 

स्‍टैंडर्ड डेविएशन : 13.789%
बीटा : 0.858
शार्प रेश्‍यो : 1.294
एंट्री लोड : कुछ नहीं
लॉन इन : कुछ नहीं 

15 साल में हाइएस्‍ट रिटर्न वाला मिड कैप फंड 

लम्‍प सम पर 15 साल में रिटर्न : 17.81% सालाना
15 साल पहले एक मुश्‍त निवेश : 1,00,000 रुपये 
15 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : 11,68,779 रुपये  (11.69 लाख)

लॉन्‍च के बाद से रिटर्न 

लॉन्‍च डेट : 25 जून, 2007
लॉन्‍च के बाद से रिटर्न : 17.55% सालाना
वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट : 1,00,000 रुपये 
अब निवेश की वैल्‍यू : 19,20,590 रुपये (19.21  लाख)

3 साल में रिटर्न : 25.05% सालाना
5 साल में रिटर्न : 28.68% सालाना
10 साल में रिटर्न : 18.42% सालाना

Nippon India Small Cap : 21% CAGR के साथ टॉप च्वॉइस, 15 साल के चार्ट पर नंबर 1 बनने के पीछे क्या है स्ट्रैटेजी

SIP रिटर्न परफॉर्मेंस 

15 साल में SIP रिटर्न : 19.74% सालाना
अपफ्रंट इन्‍वेस्‍टमेंट : 1,00,000 रुपये 
मंथली निवेश : 10,000 रुपये 
15 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : 1,08,24,358 रुपये 

लॉन्‍च के बाद 18 साल में SIP रिटर्न : 19.69% सालाना
अपफ्रंट इन्‍वेस्‍टमेंट : 1,00,000 रुपये 
मंथली निवेश : 10,000 रुपये 
18 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : 1,89,56,089 रुपये

FD Alternative: ये हैं एफडी के विकल्प, सुरक्षित निवेश के साथ मिलेगा बेहतर रिटर्न

HDFC Mid Cap Fund: निवेश की रणनीति

यह फंड मुख्य रूप से मिड-कैप शेयरों में निवेश करता है (लगभग 65–100%). इसके अलावा कुछ हिस्सा स्मॉल-कैप, लार्ज-कैप शेयरों और डेट इंस्ट्रूमेंट्स में भी लगाया जाता है.

अभी लार्जकैप स्‍टॉक में निवेश : 7.7%
अभी मिड कैप स्‍टॉक में निवेश : 66.0%
अभी स्‍मॉल कैप स्‍टॉक में निवेश :  20.0%

पोर्टफोलियो बनाने में बॉटम अप अप्रोच (Bottom-up) अपनाया जाता है, यानी सबसे पहले कंपनी की क्वालिटी देखी जाती है.

अच्छी क्वालिटी वाली कंपनियों में निवेश किया जाता है, जिनके शेयर की कीमतें उचित स्तर पर हों.

यह फंड लंबी अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करता है.

शेयर और सेक्टर्स में संतुलित डाइवर्सिफिकेशन किया जाता है ताकि जोखिम कम हो.

ऐसी कंपनियों को चुना जाता है जिनकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो, बिज़नेस लंबे समय तक टिकाऊ हो और ग्रोथ की अच्छी संभावना हो.

PPF Secret : जीरो रिस्क के साथ लाइफ टाइम इनकम, आपको पता है पीपीएफ का ये राज

एग्जिट लोड नियम (Exit Load Rules)

हर खरीद या स्विच-इन पर, अगर आप यूनिट्स को 1 साल के अंदर बेचते या स्विच-आउट करते हैं, तो 1% एग्जिट लोड देना होगा.

अगर आप 1 साल के बाद बेचते या स्विच-आउट करते हैं, तो कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा.

बोनस यूनिट्स और डिविडेंड री-इनवेस्टमेंट से मिली यूनिट्स पर कोई एंट्री या एग्जिट लोड नहीं लगेगा.

यह फंड किन निवेशकों के लिए सही है? 

यह प्रोडक्ट उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो :

लंबे समय में पूंजी बढ़ाना या हाई रिटर्न हासिल करना चाहते हैं.

मुख्य रूप से मिड-कैप कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं.

अगर आपको किसी तरह की आशंका हो कि यह निवेश आपके लिए सही है या नहीं, तो अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.

SEBI New Rule : म्यूचुअल फंड में हाई रिटर्न मिलने के बढ़ेंगे चांस, सेबी के नए नियम से आपको कैसे मिलेगा फायदा

पोर्टफोलियो में टॉप 10 स्‍टॉक 

Max Financial Services : 4.76%
Balkrishna Industries : 3.54%
Indian Bank : 3.26V
Fortis Healthcare : 3.18%
Au Small Finance Bank : 3.16%
Coforge Limited : 2.93%
The Federal Bank : 2.91%
HPCL : 2.90%
Glenmark Pharmaceuticals : 2.87%
Ipca Laboratories :  2.80%

पोर्टफोलियो में टॉप 10 सेक्‍टर 

फाइनेंशियल सर्विसेज : 24.7%
हेल्‍थकेयर : 12.6%
ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट : 10.0%
इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी  : 7.6%
कैपिटल गुड्स : 7.6%
FMCG : 5.7%
कन्‍ज्‍यूमर सर्विसेज : 5.5%
ऑयल एंड गैस : 4.1%
कन्‍ज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स : 3.2%
सर्विसेज : 2.8%

(नोट : किसी भी इक्विटी फंड में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Midcap Funds HDFC Mutual Fund