/financial-express-hindi/media/media_files/2024/12/23/jXn8VAucPETaZmJaBfQl.jpg)
HDFC Mutual Fund New Scheme : एचडीएफसी बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स फंड उसी इंडेक्स की कंपनियों में निवेश करेगा, जिस इंडेक्स को यह फॉलो करता है. (Image : Pixabay)
HDFC BSE India Sector Leaders Index Fund : एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) के न्यू फंड ऑफर एचडीएफसी बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड में आज से निवेश शुरू हो गया है. यह एनएफओ ( New Fund Offer ) 7 नवंबर से 21 नवंबर तक खुला रहेगा. एनएफओ के दौरान इसमें लम्स सम और एसआईपी दोनों तरह से निवेश की सुविधा होगी. थीमैटिक कैटेगरी के इस फंड में लॉक इन पीरियड और एग्जिट लोड नहीं है. बेंचमार्क बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स (TRI) है. इक्विटी कैटेगरी में होने के नाते यह वेरी हाई रिस्क कैटेगरी का है.
Corporate FD : कॉरपोरेट एफडी पर 9.20% तक मिल रहा है ब्याज, टॉप रेटिंग वाली 10 स्कीम
ये फंड किस तरीके से करेगा निवेश?
एचडीएफसी बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स फंड उसी इंडेक्स की कंपनियों में निवेश करेगा, जिस इंडेक्स को यह फॉलो करता है. इस फंड का लक्ष्य है कि इंडेक्स और फंड के रिटर्न में अंतर (ट्रैकिंग एरर) बहुत कम रहे. इसके लिए समय-समय पर पोर्टफोलियो रीबैलेंस किया जाएगा, ताकि इंडेक्स में शेयरों के वेटेज में होने वाले बदलाव को फॉलो किया जा सके. फंड का कुछ पैसा लिक्विडिटी जरूरतों के लिए डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में भी लगाया जा सकता है.
(Source : HDFC MF SID)
अगर किसी कंपनी में कॉर्पोरेट एक्शन (जैसे बोनस, डिमर्जर आदि) होता है और फंड को कोई ऐसा शेयर मिल जाता है, जो इंडेक्स में नहीं है, तो ऐसे शेयरों को 7 दिनों के अंदर बेचकर सही पोर्टफोलियो बना दिया जाएगा. फंड मैनेजमेंट के तहत, यह स्कीम इंडेक्स फ्यूचर्स और ऑप्शंस जैसे डेरिवेटिव का भी उपयोग कर सकती है, लेकिन केवल उन्हीं सीमित उद्देश्यों के लिए जिनकी अनुमति SEBI नियमों में दी गई है.
HDFC मिड कैप फंड 3, 5, 10 और 15 साल में अपनी कैटेगरी में बना टॉपर, क्या है विनिंग स्ट्रैटेजी
क्या इसमें किसी तरह का रिस्क भी है?
इस स्कीम (NFO) में ऐसे कुछ जोखिम हैं जो इसके NAV, रिटर्न और निवेश लक्ष्य को प्रभावित कर सकते हैं. क्योंकि यह स्कीम सेक्टर आधारित है, इसलिए इसमें जोखिम डायवर्सिफाइड इक्विटी फंड्स (जहां कई सेक्टर में निवेश होता है) की तुलना में ज्यादा है. एक ही सेक्टर की कंपनियों में ज्यादा निवेश होने की वजह से सेक्टर से जुड़े जोखिम बढ़ जाते हैं.
PPF Secret : जीरो रिस्क के साथ लाइफ टाइम इनकम, आपको पता है पीपीएफ का ये राज
किसके लिए बेहतर है ये स्कीम?
जो लंबी अवधि में बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स फंड के समान रिटर्न पाना चाहते हैं (फीस और खर्चे से पहले), ट्रैकिंग एरर के साथ.
उन इक्विटी शेयरों में निवेश करना चाहते हैं, जो बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स फंड (TRI) में शामिल हैं. इस फंड को नंदिता मेनेजेस, अरुण अग्रवाल मैनेज करेंगे.
(नोट : हमने यह आर्टिकल जानकारी के लिए दिया है. अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि यह प्रोडक्ट आपके लिए सही है या नहीं, तो अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें. NFO के समय दिए गए लेबल और जानकारी स्कीम की शुरुआती आंतरिक समझ पर आधारित है. वास्तविक निवेश के बाद इसमें बदलाव हो सकता है.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us