/financial-express-hindi/media/media_files/2025/10/15/hdfc-mutual-fund-top-5-funds-ai-gemini-2025-10-15-14-23-28.jpg)
HDFC Mutual Fund Top 5 Schemes : 5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले फंड्स की लिस्ट में नंबर 1 कौन? (AI Generated Image)
HDFC Mutual Fund : 5 Best Equity Schemes : देश के दिग्गज फंड हाउस एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) की टॉप 5 स्कीम्स ने पिछले 5 साल में निवेशकों को मोटा मुनाफा कराया है. एकमुश्त निवेश (Lumpsum Investment) पर इन टॉप 5 फंड्स का पिछले 5 साल का एनुअल रिटर्न (CAGR) 26% से 32% तक रहा. साथ ही इन टॉप 5 स्कीम्स ने सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये निवेश करने वालों को भी काफी बढ़िया रिटर्न दिए हैं.
HDFC MF के सबसे बड़े फंड टॉप 5 में शामिल
HDFC म्यूचुअल फंड के इन टॉप 5 फंड्स में फ्लेक्सीकैप फंड (HDFC Flexi Cap Fund) और मिडकैप फंड (HDFC Mid Cap Fund) जैसे दो सबसे पॉपुलर ऑप्शन भी शामिल हैं. ये दोनों ही HDFC MF के सबसे ज्यादा एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वाले इक्विटी फंड हैं. लेकिन रिटर्न के मामले में HDFC म्यूचुअल फंड की कौन सी स्कीम्स पिछले 5 साल में सबसे आगे रही है? रिटर्न के लेटेस्ट आंकड़ों की मदद से जानते हैं इस सवाल का जवाब.
Also read : Mutual Fund Investment Strategy : शेयर बाजार में तेजी के बीच क्या करें निवेशक - SIP, STP या मुनाफा वसूली ?
HDFC म्यूचुअल फंड की टॉप 5 इक्विटी स्कीम
आइए जानते हैं कि HDFC म्यूचुअल फंड की टॉप 5 इक्विटी स्कीम्स ने पिछले 5 साल में लंपसम और SIP पर कितने रिटर्न दिए हैं. इसके साथ ही इन स्कीम के एक्सपेंस रेशियो पर भी नजर डालेंगे.
1. एचडीएफसी इंफ्रास्ट्रक्चर फंड - डायरेक्ट प्लान
(HDFC Infrastructure Fund - Direct Plan)
5 साल में लंपसम निवेश पर एनुअल रिटर्न (CAGR): 32.43%
10,000 रुपये मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 11,47,686 रुपये
SIP पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न : 26.27%
एक्सपेंस रेशियो : 1.12 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM): 2,586 करोड़ रुपये
2. एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(HDFC Small Cap Fund - Direct Plan)
5 साल में लंपसम निवेश पर एनुअल रिटर्न (CAGR) : 28.73%
10,000 रुपये मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 10,20,383 रुपये
SIP पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न : 21.38%
एक्सपेंस रेशियो : 0.67%
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM): 38,412 करोड़ रुपये
3. एचडीएफसी मिड कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(HDFC Mid Cap Fund - Direct Plan)
5 साल में लंपसम निवेश पर एनुअल रिटर्न (CAGR): 28.43%
10,000 रुपये मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 11,21,525 रुपये
SIP पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न : 25.3%
एक्सपेंस रेशियो : 0.71%
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM): 89,383 करोड़ रुपये
4. एचडीएफसी फोकस्ड फंड - डायरेक्ट प्लान
(HDFC Focused Fund - Direct Plan)
5 साल में लंपसम निवेश पर एनुअल रिटर्न (CAGR): 28.10 %
10,000 रुपये मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 10,86,124 रुपये
SIP पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न : 23.97%
एक्सपेंस रेशियो : 0.61%
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM): 25,140 करोड़ रुपये
5. एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(HDFC Flexi Cap Fund - Direct Plan)
5 साल में लंपसम निवेश पर एनुअल रिटर्न (CAGR): 26.83%
10,000 रुपये मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 10,60,696 रुपये
SIP पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न : 22.98 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.68 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM): 91,041 करोड़ रुपये
(सोर्स : AMFI, वैल्यू रिसर्च)
Also read : Top 5 Multi Asset Funds : 1, 3 और 5 साल में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न? क्या अभी करना चाहिए निवेश
SIP पर भी मिला मोटा मुनाफा
यहां दिए गए सारे आंकड़े डायरेक्ट प्लान के हैं. रेगुलर प्लान में एक्सपेंस रेशियो थोड़ा अधिक होता है, इसलिए रिटर्न कुछ कम हो जाता है. रिस्कोमीटर पर इन सभी फंड्स का रिस्क लेवल बहुत अधिक (Very High) है.
HDFC म्यूचुअल फंड की टॉप 5 इक्विटी स्कीम के आंकड़े बताते हैं कि इन सभी ने न सिर्फ लंपसम इनवेस्टमेंट करने वालों को शानदार मुनाफा कराया है, बल्कि सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये निवेश करने पर भी 21.38% से लेकर 26.27% तक एन्युलाइज्ड रिटर्न दिए हैं.
अगर किसी ने HDFC MF के टॉप 5 फंड्स में 5 साल पहले 10,000 रुपये की मंथली SIP शुरू की होगी तो उनके 6 लाख रुपये के कुल निवेश की मौजूदा फंड वैल्यू 10.20 लाख रुपये से लेकर 11.47 लाख रुपये तक हो चुकी है. ये सभी आंकड़े 16 नवंबर 2025 की नेट एसेट वैल्यू (NAV) के आधार पर अपडेटेड हैं.
Also read : Income Tax Notice: जमीन खरीदने पर क्यों मिल सकता है इनकम टैक्स का नोटिस? परेशानी से बचने के लिए क्या करें
निवेश से पहले क्या सावधानी रखें
HDFC म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीम के पिछले प्रदर्शन के आंकड़े काफी अच्छे हैं. लेकिन इनमें निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला करने से पहले यह जरूर याद रखें कि म्यूचुअल फंड्स में पिछला रिटर्न आगे जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं होती. रिस्कोमीटर पर इन सभी इक्विटी स्कीम को बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग मिली हुई है, इसलिए कोई भी फैसला अपनी रिस्क लेने की क्षमता को ध्यान में रखकर ही करें.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइज से सलाह-मशविरा करने के बाद ही करें)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us