/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/07/loan-new-rate-2025-12-07-17-34-01.jpg)
इसी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 0.25% रेपो दर कट करने के बाद सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को लोन पर बड़ी राहत देने का फैसला किया है. (Image : X/@mahabank)
Home, Car, Education Loans Get Cheaper: देश में रेपो रेट घटने का सीधा फायदा अब आम लोगों की जेब तक पहुँचने लगा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की घोषणा की थी, और इसके कुछ ही घंटे बाद सरकारी बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने भी अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी.
बैंक ने होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन समेत सभी रेपो लिंक्ड रिटेल लोन पर 0.25% की ब्याज कटौती का ऐलान कर दिया है. इससे नया घर लेने, नई कार खरीदने या बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन लेना अब पहले से सस्ता हो गया है.
Also read : बैंक एफडी नहीं दे रही मनचाहा रिटर्न? इन पोस्ट ऑफिस स्कीम में मिल रहा 7% से ज्यादा ब्याज
बैंक में अब कितने रेट पर मिलेगा लोन?
बैंक के मुताबिक नया नियम शनिवार से लागू हो चुका है. इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र का होम लोन 7.10% से और कार लोन 7.45% से शुरू होगा, जो इस समय बैंकिंग सेक्टर की सबसे कम ब्याज दरों में से एक है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कहना है कि ब्याज दरों में यह कमी ग्राहकों को बेहतर और सस्ते फाइनेंस विकल्प उपलब्ध कराने की उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है. बैंक का मानना है कि महंगाई और ज्यादा ब्याज दरों के माहौल में रिटेल लोन सस्ते करने से लोगों को राहत मिलेगी और उनके सपने पूरे करने में मदद होगी.
इसी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने हर दो महीने पर होने वाली बैठक में रेपो रेट में 0.25% की कटौती का फैसला लिया है और संकेत दिया कि आगे भी ब्याज दरों में राहत मिल सकती है. इस साल यह चौथी बार है जब सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कमी की है. रेपो रेट कम होने का सीधा असर बैंकों की लेंडिंग और डिपॉजिट दरों पर पड़ता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us