scorecardresearch

PPF : इस स्कीम के जरिए आप अपने बच्चे को दे सकते हैं मंथली 60,000 रुपये की एक्स्ट्रा इनकम, क्या हैं नियम

PPF Wealth Strategy : हर पैरेंट्स का सपना होता है कि उनके बच्चे का भविष्‍य फाइनेंशियल तौर पर मजबूत हो. ताकि जब वे अपना करियर शुरू करें या करने जा रह हों तो उन्‍हें पहले से एक मजबूत वित्तीय आधार मिला हो.

PPF Wealth Strategy : हर पैरेंट्स का सपना होता है कि उनके बच्चे का भविष्‍य फाइनेंशियल तौर पर मजबूत हो. ताकि जब वे अपना करियर शुरू करें या करने जा रह हों तो उन्‍हें पहले से एक मजबूत वित्तीय आधार मिला हो.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
PPF Calculator, How to Build rs 1 Crore for Your Child Using PPF, PPF for Children, PPF for Monthly Income, PPF Extension Trick, PPF Child Plan

PPF Investment : यह भारतीय माता-पिता के लिए सबसे सुरक्षित और सबसे पावरफुल लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल स्ट्रेटेजी में से एक है Photograph: (AI Generated)

PPF Calculator for 25 Years : हर पैरेंट्स का सपना होता है कि उनके बच्चे का भविष्‍य फाइनेंशियल तौर पर मजबूत हो. ताकि जब वे अपना करियर शुरू करें या करने जा रह हों तो उन्‍हें पहले से एक मजबूत वित्तीय आधार मिला हो और पूरी लाइफ में सहारा बन सके. सोचिए, जब आपका बच्चा 25 साल का होकर अपनी पहली नौकरी शुरू करे, और उसी समय आप उसे 1 करोड़ रुपये का फंड गिफ्ट करें. यह उसकी जिंदगी के लिए कितना बड़ा सहारा होगा. 

यह सुनकर आपको लगेगा कि यह बहुत मुश्किल है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह PPF (Public Provident Fund) में सरल और नियमित निवेश से आसानी से संभव है. अधिकतर पैरेंट्स नहीं जानते कि अगर वे बच्चे के जन्म पर उसके नाम से PPF अकाउंट खोल दें और एक्सटेंशन के नियमों का सही तरीके से फायदा उठाएं, तो 25 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है. इतना ही नहीं, यही 1 करोड़ रुपये आगे चलकर आपके बच्चे को करीब 60,000 रुपये की टैक्स फ्री मंथली इनकम भी दे सकता है, वो भी PPF की 7.1% ब्याज दर और पूरी तरह सुरक्षित स्कीम के कारण. 

Advertisment

Airtel बना 5 साल का सबसे बड़ा वेल्थ क्रिएटर, BSE फास्टेस्ट तो HAL नंबर 1 आलराउंड परफॉर्मर : स्टडी

यह भारतीय माता-पिता के लिए सबसे सुरक्षित और सबसे पावरफुल लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल स्ट्रेटेजी में से एक है, जिसमें किसी तरह की कोई जटिल प्लानिंग की जरूरत नहीं, बस रेगुलर निवेश, धैर्य और PPF के नियमों का समझदारी से इस्तेमाल जरूरी है.

मैच्योरिटी और ब्याज दर

पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि : 15 साल
मौजूदा ब्याज दर : 7.1 फीसदी सालाना

PPF : 15 साल की मैच्योरिटी पर कितना बनेगा फंड

PPF Calculator: पीपीएफ में मैच्योरिटी तक यानी 15 साल तक हर फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम जमा करें तो मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से कुल 40,68,209 रुपये का फंड जुटाया जा सकता है. 

एक वित्‍त वर्ष में मैक्सिमम डिपॉजिट : 1.50 लाख रुपये
ब्याज दर : 7.1 फीसदी सालाना
15 साल में कुल जमा : 22,50,000 रुपये
15 साल बाद कुल फंड : 40,68,209 रुपये

High Return : 5 साल में 168 से 265% एबसॉल्‍यूट रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल म्‍यूचुअल फंड की टॉप 5 इक्विटी स्‍कीम

PPF 15 + 5 + 5 : बनाएं 1 करोड़

पीपीएफ स्‍कीम मैच्‍योर होने के बाद अगर आप 5 साल और 5 साल के लिए 2 बार इसे एक्‍सटेंड करते हैं तो इसके जरिए 1 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में तय मैक्सिस इन्‍वेस्‍टमेंट करना होगा.  

एक फाइनेंशियल ईयर में जमा : 1.50 लाख रुपये
ब्याज दर : 7.1 फीसदी सालाना
25 साल में कुल जमा : 37,50,000 रुपये
15 साल बाद कुल फंड : 1.02 करोड़ रुपये

SIP Miracle : 30 साल में 23% CAGR का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड, 7 लाख का कुल निवेश बन गया 5 करोड़ से ज्यादा

कैसे खुलेगा PPF अकाउंट?

कोई भी भारतीय नागरिक पोस्‍ट ऑफिस (Post Office Small savings) में यह अकाउंट अपने या अपने बच्चे के नाम पर खोल सकता है. इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रक्रियाएं उपलब्ध हैं. इसके लिए जरूरी डॉक्युमेंट ये हैं:

किसी व्यक्ति की पहचान को सत्यापित करने वाले केवाईसी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि.
पैन कार्ड
एड्रेस प्रूफ
नॉमिनी की घोषणा के लिए फॉर्म
पासपोर्ट साइज फोटो

पोस्ट ऑफिस MIS : सिर्फ एक बार निवेश करें और हर महीने पाएं फिक्स मुनाफा, क्या हैं नियम

PPF : मंथली इनकम के लिए भी कर सकता है इस्तेमाल

पीपीएफ में जमा 1 करोड़ रुपये के बैलेंस पर आपका बच्चा मंथली इनकम भी कर सकता है. इसके लिए उसे 25 साल बाद अकाउंट बंद करने की बजाए इसे फिर 5 साल क लिए आगे बढ़ाना होगा. अकाउंट को 5 साल के लिए बिना कुछ निवेश किए एक्सटेंड करते हैं तो क्लोजिंग बैलेंस पर 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं एक साल में एक बार में आप कितनी भी रकम निकाल सकते हैं. मान लिया कि आपने सिर्फ एक साल में एक बार ब्याज का ही पैसा निकालने की योजना बनाई.

यहां आपके क्लोजिंग बैलेंस 1 करोड़ रुपये पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा. यह एक साल में 7,10,000 रुपये होगा. आप एक साल में एक बार में इस पूरी ब्याज की रकम को निकाल सकते हैं. इसे 12 महीनों में बांट दें तो 59,166 रुपये महीना होगा. वहीं इस निकासी पर कोई टैक्स भी नहीं लगेगा.

(source : india post)

Public Provident Fund Ppf PPF Calculator