scorecardresearch

Digilocker में पासपोर्ट कर सकते हैं लिंक? आधार, पैन, म्यूचुअल फंड डाक्यूमेंट को एक्सेस करने का तरीका

डिजिलॉकर एक सुरक्षित डिजिटल डाक्यूमेंट वॉलेट है. इसमें यूजर आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रूप से ऑनलाइन रख सकते हैं और कही भी, कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

डिजिलॉकर एक सुरक्षित डिजिटल डाक्यूमेंट वॉलेट है. इसमें यूजर आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रूप से ऑनलाइन रख सकते हैं और कही भी, कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
digilocker with aadhaar pan mutual funa passport and more, DigiLocker passport link, How to link Aadhaar in DigiLocker, DigiLocker PAN card download, DigiLocker mutual fund statement, DigiLocker demat account link, DigiLocker document upload, DigiLocker KYC process, DigiLocker app guide, How to fetch documents in DigiLocker, DigiLocker Aadhaar verification, Digital document wallet India, Aadhaar PAN linking DigiLocker, Fetch mutual fund CAS DigiLocker, DigiLocker driving licence fetch, DigiLocker passport update 2023, Secure digital documents India, DigiLocker account setup guide

DigiLocker: डिजिलॉकर एक सुरक्षित डिजिटल डाक्यूमेंट वॉलेट है, जो लोगों को आधार बेस्ड क्लाउड स्टोरेज में एकेडमिक और फाइनेंंशियल रिकॉर्ड जैसे तमाम डाक्युमेंट रखने और कहीं से भी एक्सेस करने की सुविधा देता है.(Image:X/@digilocker_ind)

How to link or add Aadhaar, PAN and more in Digilocker:भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल सिस्टम ने अब लोगों के लिए अपनी पहचान और वित्तीय दस्तावेज संभालना बेहद आसान बना दिया है. सरकार के डिजिलॉकर (DigiLocker) प्लेटफॉर्म ने आम नागरिकों की जेब में एक ऐसा डिजिटल वॉलेट दे दिया है, जिसमें आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, म्यूचुअल फंड स्टेटमेंट, डेमैट अकाउंट और स्कूल- कॉलेज के सर्टिफिकेट सुरक्षित रखे जा सकते हैं. अब सवाल यह है कि क्या पासपोर्ट भी डिजिलॉकर में लिंक किया जा सकता है? और आधार, पैन, म्यूचुअल फंड जैसे डॉक्यूमेंट कैसे एक्सेस होते हैं? इन सभी सवालों का जवाब इस रिपोर्ट में विस्तार से दिया गया है.

क्या है डिजिलॉकर?

डिजिलॉकर एक सुरक्षित डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट है, जो भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है. सरकारी डिजिटल वॉलेट में यूजर अपने जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट और दूसरे दस्तावेज सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन रख सकते हैं. DigiLocker प्लेटफार्म इस्तेमाल करने के लिए लोंगो को मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल की मदद से अकाउंट क्रिएट करना होता हैं. इसके बाद आप अपने डॉक्यूमेंट खुद अपलोड कर सकते हैं.

Advertisment

कई सरकारी विभाग आपके डिजिटल, साइन किए हुए और असली दस्तावेज (digitally signed) सीधे आपके DigiLocker में भेज देते हैं. जिसे यूजर जरूरी डिटेल की मदद से एक्सेस कर पाते हैं. यहां आधार, पैन और म्यूचुअल फंड डाक्यूमेंट DigiLocker से लिंक और एक्सेस करने के तरीके बताए गए हैं.

Also read : Ladaki Bahin Yojana: लाडकी बहनों के लिए अच्छी खबर, e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक करा सकेंगी वेरीफिकेशन

यूजर्स DigiLocker ऐप का इस्तेमाल कर अपने Aadhaar, PAN और दूसरे आधिकारिक डॉक्यूमेंट्स को अपने फोन पर सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकते हैं. DigiLocker का इस्तेमाल करके अपने डॉक्यूमेंट्स को रिसीव या अपलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जानें.

डिजिलॉकर में Aadhaar और PAN कैसे करें लिंक?

  • अपने Android (Google Play) या iOS (App Store) स्मार्टफोन पर DigiLocker ऐप डाउनलोड करें.
  • पसंदीदा भाषा चुनें.
  • अपने क्रेडेंशियल्स से साइन इन करें. नए यूजर्स Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्टर कर सकते हैंऔर OTP प्राप्त कर सकते हैं.
  • अपने Aadhaar नंबर दर्ज करके उसे DigiLocker से वेरीफाई और लिंक करें. 
  • 6-अंकों का सिक्योरिटी PIN सेट करें.
  • Issued Documents सेक्शन में जाएं.
  • जारी करने वाले विभाग का चयन करें, जैसे Aadhaar के लिए UIDAI, PAN के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट
  • Aadhaar या PAN नंबर और जन्मतिथि जैसी बेसिक जानकारी दर्ज करके दस्तावेज Fetch करें.
  • DigiLocker आपके दस्तावेजों को सरकारी डेटाबेस से Fetch कर लेगा.
  • डॉक्यूमेंट्स Issued Documents में सेव हो जाएंगे.

Also read : PM Kisan Yojana : पीएम मोदी कल कोयंबटूर से 9 करोड़ किसानों के खातों में भेजेंगे 2-2 हजार रुपये, इन लोगों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त

ये हैं म्यूचुअल फंड स्टेटमेंट, डीमैट अकाउंट लिंक करने का तरीका

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप खोलें.
  • अगर पहले से अकाउंट है तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें. नया अकाउंट बनाना है तो मोबाइल नंबर या आधार डालकर रजिस्टर करें. OTP वेरिफिकेशन की आवश्यकता पड़ेगी. रजिस्टर करने के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • अब बाईं ओर दिख रहे Search Documents विकल्प पर क्लिक करें.
  • आपको यहां State Govt, Banking, Financial Services and Insurance, Industry & Private Sector जैसी कई कैटेगरी दिखेंगी. जिस संस्था के डॉक्यूमेंट को लिंक करना चाहते हैं, उसका नाम चुनें या सर्च बॉक्स में टाइप करें.
  • उदाहरण के तौर पर, अगर आपका म्यूचुअल फंड अकाउंट Edelweiss Mutual Fund या KFin Technologies Limited में है और उसका स्टेटमेंट डिजिलॉकर में लिंक करना चाहते हैं, तो सर्च बॉक्स में उसका नाम टाइप करें.
  • अब पैन, आधार, जन्मतिथि, बैंक अकाउंट या जिस तारीख का स्टेटमेंट चाहिए, वह जानकारी भरें. नीचे दिए चेक बॉक्स में टिक लगाकर सहमति दें.
  • इसके बाद Get Document बटन पर क्लिक करें.
  • अब अपनी AMC (Asset Management Company) या ब्रोकरेज की वेबसाइट या ऐप खोलें.
  • यहां DigiLocker for KYC Link जैसा विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद डिजिलॉकर पर जाकर AMC या ब्रोकरेज को डॉक्यूमेंट एक्सेस की अनुमति दें.
  • डॉक्यूमेंट फेच होते ही ब्रोकरेज उसे वेरिफाई करेगा और आपको SMS भी मिलेगा.
  • अंत में आपका म्यूचुअल फंड स्टेटमेंट या डीमैट अकाउंट डिजिलॉकर से लिंक हो जाएगा.

Digilocker में डीएल कैसे करें लिंक

आप दूसरे डॉक्यूमेंट्स, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या बर्थ सर्टिफिकेट, को Search बारे में टर्म एंटर करके एड कर सकते हैं. नीच स्टेप बाय स्टेप प्रासेस देखें

  • 'सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय' (MoRTH) को issuer के रूप में चुनें.
  • अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और दूसरी डिटेल दर्ज करें.
  • Get Document पर टैप करें, ऐप सरकारी डेटाबेस से लाइसेंस Fetch कर लेगा.
  • अब यह आपके Issued Documents सेक्शन में दिखाई देगा.
  • DigiLocker ऐप में डॉक्यूमेंट्स कैसे अपलोड करें?
  • Drive में जाएं और ‘+’ आइकन पर टैप करें.
  • अपने फोन से डॉक्यूमेंट फाइल चुनें.
  • डॉक्यूमेंट सेव करें.

इसी तरह एकैडमिक डाक्युमेंट में एड और लिंक किए जा सकते हैं.

Also read : Aadhaar Update: पोस्ट ऑफिस में आधार से जुड़ी कई सेवाएं हैं फ्री, मामूली खर्च पर नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और पता करा सकते हैं अपडेट

Digilocker में पासपोर्ट कर सकते हैं लिंक?

अब सवाल है कि क्या अपने पासपोर्ट को Digilocker में लिंक सकते हैं. प्लेटफार्म पर लॉगइन करने के बाद हमें Issued Documents और Search Document सेक्शन में ढूंढने पर पासपोर्ट लिंक करने का विकल्प नजर नहीं आया. बताया जा रहा है कि अगस्त 2023 में आए नए अपडेट के तहत पासपोर्ट बनवाने वाले सभी लोगों के लिए अपने दस्तावेज DigiLocker पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया था. इसके पीछे मकसद पासपोर्ट जनरेशन की प्रक्रिया तेज, आसान बनाना है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • DigiLocker में सेव किए गए दस्तावेज फिजिकल कॉपी जितनी ही कानूनी वैधता रखते हैं और विभिन्न सरकारी विभाग इन्हें स्वीकार करते हैं. यूजर्स ऐप के अंदर App Lock या बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन इनेबल कर सकते हैं. अपने DigiLocker PIN या लॉगिन डिटेल को गोपनीय रखना सलाह दी जाती है.
  • इसमें आपके सारे कागज सुरक्षित रहते हैं क्योंकि इसमें एन्क्रिप्शन और वेरिफिकेशन जैसी सुरक्षा होती है. जब भी जरूरत हो, आप अपने डॉक्यूमेंट किसी सरकारी दफ्तर, बैंक या दूसरी संस्था के साथ बहुत आसानी से शेयर कर सकते हैं. यह शेयरिंग भी तभी होती है जब आप अनुमति देते हैं.
  • अगस्त 2023 में आए नए अपडेट के अनुसार अब पासपोर्ट बनवाने वाले सभी लोगों के लिए अपने दस्तावेज DigiLocker पर अपलोड करना अनिवार्य हो गया है. सरकार का यह कदम पासपोर्ट प्रक्रिया को तेज, आसान और दस्तावेजों की जांच को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है.
  • पासपोर्ट सेवा सपोर्ट के मुताबिक DigiLocker में जो दस्तावेज वेरिफाइड स्थिति में सेव होते हैं, सिर्फ वही असली दस्तावेज की तरह स्वीकार किए जाते हैं. खास बात यह है कि अगर DigiLocker में आपके आधार की कॉपी पर डिजिटल सिग्नेचर नहीं है, तो उसे असली दस्तावेज नहीं माना जाएगा. सिर्फ वही आधार कॉपी मान्य होगी जिसमें वेरीफाईड डिजिटल सिग्नेचर (verified digital signature) मौजूद हो.
Mutual Fund Aadhaar Digital India PAN Digilocker Passport