/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/30/2Iigk3ggxgYKJS2Rq70P.jpg)
Home Loan Interest Calculation SIP के जरिये : क्या म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश EMI के ब्याज को हरा सकता है? Photograph: (AI Generated)
Can SIP Beat Home Loan Interest : घर का सपना, EMI का बोझ, और एक सवाल. क्या निवेश आपकी EMI के ब्याज को हरा सकता है? आज हम बताएंगे कि होम लोन के ईएमआई का 10% SIP में निवेश करके क्या आप अपने होम लोन का पूरा ब्याज वापस कमा सकते हैं. अगर हम कैलकुलेशन करें तो यही साबित होता है, यह मुमकिन भी है. अगर आप स्मार्ट ट्रिक अपनाएं तो सिर्फ ब्याज ही नहीं भर सकते, बल्कि आप इसके लिए जरिए अलग से बड़ा कॉर्पस भी बना सकते हैं.
असल में घर खरीदना हर किसी का सपना है, लेकिन होम लोन पर जो ब्याज (interest) आप चुकाते हैं, वह इस सपने को एक लंबे समय के वित्तीय बोझ में बदल सकता है. जितना आप लोन लेते हैं, उतना ही तकारीबन अलग से ब्याज होता है. यानी लोन का डबल अमाउंट आप बैंक को चुकाते हैं. अब सोचिए, कितना अच्छा होगा कि आपका निवेश (SIP) ही आपके लिए यह ब्याज चुका दे.
Tata Mutual Fund Shock : टाटा म्यूचुअल फंड की 5 स्कीम बनीं 1 साल की लूजर, लॉन्ग टर्म में हैं टॉपर
प्रिंसिपल अमाउंट के बदले ब्याज
मान लिया कि आप 20 साल के टेन्योर को ध्यान में रखकर बैंक से 50 लाख रुपये का लोन ले रहे हैं. अभी बैंकों की होमलोन पर औसत ब्याज दर 8.25 फीसदी के आस पास है.
कुल होम लोन : 50 लाख रुपये
इंटरेस्ट रेट : 8.50%
लोन की अवधि : 20 साल
EMI : 43,550 रुपये
कुल ब्याज : 54,51,885 रुपये
लोन के बदले बैंक को कुल पेमेंट : 1,04,51,885 रुपये
यहां साफ है कि 50 लाख के लोन पर आपने 54 लाख रुपये से अधिक ब्याज चुकाया है.
(SBI Interest Rates)
EMI शुरू होते ही SIP
यहां आपकी मंथली ईएमआई 43,550 रुपये (Home Loan EMI) है. आप ईएमआई शुरू होने के साथ ही इस रकम का 10 फीसदी एसआईपी कर दें. यह करीब 4,355 रुपये के करीब है. हमने यहां 4,500 रुपये मंथली एसआईपी माना है. 20 साल के लिए एसआईपी किसी बेहतर म्यूचुअल फंड स्कीम में करना होगा. अगर हम इस पर अनुमनित रिटर्न 15 फीसदी सालाना मान लें, जो बहुत से म्यूचुअल फंड स्कीम लंबी अवधि में दे भी रही हैं.
Sip Calculator
मंथली SIP : 4,500 रुपये
अनुमानित सालाना रिटर्न : 15 फीसदी
टेन्योर : 20 साल
20 साल बाद SIP की वैल्यू : 68,21,797 रुपये (68.22 लाख)
आपका कुल निवेश : 10,80,000 रुपये (10.80 लाख)
ब्याज का फायदा : 57,41,797 रुपये (57.42 लाख)
SIP 15×15×15 strategy : कम समय में 1 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एसआईपी की परफेक्ट स्ट्रैटेजी
कैलकुलेशन में साफ है कि 20 साल में आपने अपने पास से एसआईपी में 10.80 लाख रुपये लगाए, जिसके बदले 20 साल में 68.22 लाख रुपये मिले. अगर आप 10.80 लाख रुपये इसमे से हटा दें तो भी 57 लाख से अधिक बचेगा जो होम लोन के ब्याज के वैल्यू ये अधिक है. यानी आपका लोन अब इंटरेस्ट फ्री हो चुका है.
(नोट: हम यहां होमलोन कैलकुलेटर और SIP कैलकुलेटर के आधार पर जानकारी दी है. यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एडवाइजर से सलाह जरूर लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us