/financial-express-hindi/media/media_files/2025/09/18/credit-card-2025-09-18-13-10-13.jpg)
ICICI Bank ने 2026 से अपने क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन चार्ज और फीचर्स में कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है. (Image : Pixabay)
ICICI Bank Credit Card New Rules 2026 Explained :अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड (ICICI Bank Credit Card) इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बैंक ने 2026 की शुरुआत से अपने क्रेडिट कार्ड नियमों और चार्जेज में कई अहम बदलाव करने का फैसला किया है. जनवरी और फरवरी 2026 से लागू होने वाले इन नए नियमों का असर ऑनलाइन गेमिंग, थर्ड पार्टी वॉलेट लोड, ट्रांसपोर्टेशन खर्च और कुछ अन्य सुविधाओं पर पड़ेगा. ICICI Bank ने इन बदलावों की जानकारी दी है.
इन बदलावों के बाद कुछ ट्रांजैक्शन पहले के मुकाबले महंगे हो जाएंगे, जबकि कुछ कार्ड बेनिफिट्स की शर्तें भी बदल दी गई हैं. ऐसे में कार्ड होल्डर्स के लिए यह समझना जरूरी है कि अब कहां और कितना चार्ज देना होगा.
ऑनलाइन गेमिंग पर 2% का चार्ज
ICICI Bank के नए नियमों के मुताबिक, अगर आप क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पैसे खर्च करते हैं, तो आपको अब एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. बैंक ऑनलाइन गेमिंग ट्रांजैक्शन पर 2% फीस वसूलेगा.
यह चार्ज Dream11, Rummy Culture, Junglee Games, MPL जैसे लोकप्रिय ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर किए गए भुगतान पर लागू होगा. इसके अलावा, भविष्य में अगर इसी तरह के किसी और मर्चेंट कैटेगरी को शामिल किया जाता है, तो उस पर भी यही नियम लागू रहेगा. यानी गेम खेलने या उसमें पैसे लगाने वालों के लिए यह खर्च अब और बढ़ने वाला है.
Also read : ICICI Pru AMC : इस म्यूचुअल फंड स्टॉक पर 3 बड़े ब्रोकरेज बुलिश, आईपीओ में चूकने वालों के पास अच्छा मौका
थर्ड पार्टी वॉलेट लोड करना पड़ेगा महंगा
ICICI Bank ने थर्ड पार्टी डिजिटल वॉलेट में पैसे डालने यानी वॉलेट लोड करने पर भी नया चार्ज लागू करने का फैसला किया है. अगर कोई ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड से 5,000 रुपये या उससे ज्यादा की रकम किसी थर्ड पार्टी वॉलेट में डालता है, तो उस पर 1% फीस देनी होगी.
यह नियम Amazon Pay, Paytm, MobiKwik, Freecharge, OlaMoney जैसे वॉलेट्स पर लागू होगा. बैंक ने साफ किया है कि यह लिस्ट सिर्फ उदाहरण है. इस तरह के दूसरे वॉलेट्स पर भी यह चार्ज लगाया जा सकता है.
Also read : Gujarat Kidney IPO : खुल गया 251 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड से लेकर GMP और सब्सक्रिप्शन डिटेल
ट्रांसपोर्टेशन खर्च पर एक्स्ट्रा फीस
जो लोग क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से ट्रैवल या ट्रांसपोर्ट से जुड़े बड़े भुगतान करते हैं, उनके लिए भी एक नया चार्ज जोड़ा गया है. ICICI Bank के अनुसार अगर किसी खास ट्रांसपोर्टेशन मर्चेंट कैटेगरी में 50,000 रुपये से ज्यादा का ट्रांजैक्शन किया जाता है, तो उस पर 1% फीस लगेगी.
यह चार्ज खास मर्चेंट कैटेगरी कोड्स के तहत किए गए भुगतानों पर लागू होगा. यानी महंगे ट्रैवल टिकट या बड़े ट्रांसपोर्टेशन पेमेंट करते समय अब एक्स्ट्रा खर्च को ध्यान में रखना जरूरी होगा.
क्रेडिट कार्ड के दूसरे फीचर्स में भी बदलाव
ICICI Bank ने साफ किया है कि ये बदलाव सिर्फ ट्रांजैक्शन चार्ज तक सीमित नहीं हैं. बैंक कुछ क्रेडिट कार्ड्स के रिवॉर्ड पॉइंट्स, मूवी बेनिफिट्स, ऐड-ऑन कार्ड फीस और डायनैमिक करेंसी कन्वर्जन चार्ज में भी बदलाव करने जा रहा है.
कुछ सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी, लेकिन उन पर लिमिट लगाई जा सकती है. वहीं, कुछ बेनिफिट्स या तो पूरी तरह खत्म किए जा रहे हैं या फिर उनके लिए ज्यादा फीस देनी पड़ सकती है. बैंक का कहना है कि हर कार्ड की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए कार्ड होल्डर्स को अपने कार्ड से जुड़ी अपडेटेड जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए.
ग्राहकों को क्या करना चाहिए
ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए सबसे जरूरी है कि वे नए नियम लागू होने से पहले अपने खर्च करने के तरीके को रिव्यू कर लें. अगर आप ऑनलाइन गेमिंग, वॉलेट लोड या बड़े ट्रांसपोर्टेशन पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो ये बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं.
इन सभी बदलावों की डिटेल लिस्ट आप यहां देख सकते हैं, जिनमें अलग-अलग कार्ड्स के लिए फीचर्स और चार्जेज की जानकारी दी गई है.
ICICI Bank Credit Card में होने वाले बदलाव
फीचर | बदलाव कब से लागू है | विवरण | इन कार्ड्स पर लागू होगा बदलाव |
रिवॉर्ड प्वाइंट (Reward Points) | 15 जनवरी 2026 | आपको रिटेल ट्रांजैक्शन पर खर्च किए गए हर ₹200 पर 6 ICICI बैंक रिवॉर्ड पॉइंट मिलते रहेंगे, इसमें सरकारी सेवाओं, फ्यूल, प्रॉपर्टी मैनेजमेंट, किराए, टैक्स पेमेंट, थर्ड पार्टी वॉलेट पर किए गए खर्च शामिल नहीं हैं. | ICICI Bank Emeralde Metal Credit Card |
रिवॉर्ड प्वाइंट (Reward Points) | 1 फरवरी 2026 | आप ट्रांसपोर्टेशन मर्चेंट कैटेगरी (MCC: 4111, 4112, 4784 और 4131) के जरिए किए गए ट्रांजैक्शन पर हर महीने ₹20,000 तक के खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट कमाते रहेंगे. | ICICI Bank Rubyx Credit Card, ICICI Bank Secured Rubyx Credit Card, ICICI Bank LeadtheNew Rubyx Credit Card, ICICI Bank Sapphiro Credit Card, ICICI Bank LeadtheNew Sapphiro Credit Card, ICICI Bank Emeralde Credit Card, ICICI Bank Emeralde Private Credit Card |
रिवॉर्ड प्वाइंट (Reward Points) | 1 फरवरी 2026 | आप मर्चेंट कैटेगरी (MCC: 4111, 4112, 4784, 4131) के ज़रिए किए गए ट्रांजैक्शन पर हर महीने ₹10,000 तक के खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट* कमाते रहेंगे. * रिवॉर्ड पॉइंट की संख्या MCC पर निर्भर करेगी. | ICICI Bank Platinum Credit Card, ICICI Bank Platinum Chip Credit Card, ICICI Bank Instant Platinum Chip Credit Card, ICICI Instant Platinum Credit Card, ICICI Bank HPCL Platinum Chip Credit Card, ICICI Bank HPCL Coral Platinum Credit Card, ICICI Bank HPCL Coral Contactless Credit Card, ICICI Bank HPCL Super Saver Credit Card, ICICI Bank Coral Credit Card, ICICI Bank NRI Coral Credit Card, ICICI Bank Secured Coral Credit Card, ICICI Bank Lead the New Coral Credit Card, ICICI Bank Coral Pilot Contactless Credit Card, ICICI Bank Manchester United Platinum Contactless Credit Card, ICICI Bank Manchester United Signature Contactless Credit Card, Chennai Super Kings ICICI Bank Credit Card, ICICI Bank Expressions Credit Card, ICICI Bank Secured Expressions Credit Card, ICICI Bank Parakram Credit Card, ICICI Bank Parakram Select Credit Card |
रिवॉर्ड प्वाइंट (इंश्योरेंस पर किए गए खर्च पर) | 1 फरवरी 2026 | आप मौजूदा अर्न रेट पर ₹40,000 तक के इंश्योरेंस खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाते रहेंगे (MCC: 5960, 6300, 6381, 6399) | ICICI Bank HPCL Super Saver Credit Card |
बुक माई शो से जुड़े बेनिफिट (BookMyShow Benefit) | 1 फरवरी 2026 | BookMyShow के ज़रिए मिलने वाला कॉम्प्लिमेंट्री मूवी बेनिफिट बंद कर दिया जाएगा. | ICICI Bank Instant Platinum Chip Credit Card, ICICI Bank Instant Platinum Credit Card |
बुक माई शो से जुड़े बेनिफिट (BookMyShow Benefit) | 15 जनवरी 2026 | पिछले क्वार्टर में ₹25,000 या उससे ज़्यादा खर्च करके अपने क्रेडिट कार्ड पर BookMyShow ऑफर्स के साथ अपनी पसंदीदा फिल्मों और इवेंट्स का मज़ा लेते रहें. उदाहरण के लिए: अप्रैल 2026, मई 2026 और जून 2026 में ऑफर का फायदा उठाने के लिए, 26 दिसंबर 2025 और 25 मार्च 2026 के बीच ₹25,000 खर्च करें. यह साइकिल हर क्वार्टर में दोहराई जाएगी. | ICICI Bank HPCL Platinum Chip Credit Card, ICICI Bank HPCL Coral Platinum Credit Card, ICICI Bank HPCL Coral Contactless Credit Card, ICICI Bank HPCL Super Saver Credit Card, ICICI Bank Coral Credit Card, ICICI Bank NRI Coral Credit Card, ICICI Bank Secured Coral Credit Card, ICICI Bank Lead the New Coral Credit Card, ICICI Bank Coral Pilot Contactless Credit Card, ICICI Bank Rubyx Credit Card, ICICI Bank Secured Rubyx Credit Card, ICICI Bank Lead the New Rubyx Credit Card, ICICI Bank Sapphiro Credit Card, ICICI Bank Lead the New Sapphiro Credit Card, ICICI Bank Emeralde Credit Card, ICICI Bank Emeralde Private Credit Card, ICICI Bank Adani One Platinum Credit Card, ICICI Bank Adani One Signature Credit Card, MMT ICICI Bank Signature Credit Card, ICICI Bank MakeMyTrip Platinum Credit Card, ICICI Bank MakeMyTrip Travel Credit Card, ICICI Bank Manchester United Platinum Contactless Credit Card, ICICI Bank Manchester United Signature Contactless Credit Card, Chennai Super Kings ICICI Bank Credit Card, ICICI Bank Expressions Credit Card, ICICI Bank Secured Expressions Credit Card |
ऐड-ऑन कार्ड पर फीस (Fee on Add-on Card) | 15 जनवरी 2026 | 15 जनवरी, 2026 को या उसके बाद जारी किए गए सभी नए प्लस (ऐड-ऑन) कार्ड के लिए, ₹3,500 की वन-टाइम फीस लगेगी. | ICICI Bank Emeralde Metal Credit Card |
डायनामिक करेंसी कन्वर्ज़न फीस में बदलाव (Revision of Dynamic Currency Conversion Fee) | 15 जनवरी 2026 | 1.49% | Times Black ICICI Bank Credit Card |
डायनामिक करेंसी कन्वर्ज़न फीस में बदलाव (Revision of Dynamic Currency Conversion Fee) | 15 जनवरी 2026 | 2.00% | ICICI Bank Emeralde Metal Credit Card, ICICI Bank Emeralde Credit Card, ICICI Bank Emeralde Private Credit Card |
डायनामिक करेंसी कन्वर्ज़न फीस में बदलाव (Revision of Dynamic Currency Conversion Fee) | 15 जनवरी 2026 | 0.99% | MakeMyTrip ICICI Bank Travel Credit Card |
डायनामिक करेंसी कन्वर्ज़न फीस में बदलाव (Revision of Dynamic Currency Conversion Fee) | 15 जनवरी 2026 | 1.99% | Amazon Pay ICICI Bank Credit Card |
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us